सरायकेला: 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सरायकेला- खरसावां जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई. उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी.


ध्वजारोहण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों और कर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
इस अवसर पर उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने जिलेवासियों को 80वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का अवसर बताया.
जिले में दिनभर विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. सरायकेला में उपायुक्त आवास पर हुए ध्वजारोहण के साथ ही जिले में 80वें स्वाधीनता दिवस समारोह की औपचारिक शुरुआत हो गई.

