- Jamtara Power Line Accident जामताड़ा: टूटे तार ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, करंट से गर्भवती गाय की मौत
- Kolkata Banaras Special Train जामताड़ा: पूजा में घर लौटने वालों के लिए राहत, चित्तरंजन होकर चलेगी कोलकाता-बनारस स्पेशल
- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
- Kukru Agitator Death Anniversary चांडिल: स्वर्गीय शक्तिपद महतो की तीसरी पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
- Saraikela CSR Meeting सरायकेला: सीएसआर समिति की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कार्यों की समीक्षा
- Saraikela Health Department 2026 सरायकेला: स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा-किट की कमी मिली तो होगी जवाबदेही, डीसी ने कसी स्वास्थ्य विभाग की नकेल
- Gamharia Missing Youth news गम्हरिया: दस दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक, परिजनों ने लगाई खोज की गुहार
- Adityapur Cash Recovered आदित्यपुर: जमशेदपुर केनरा बैंक लूट के बाद सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी चौकसी, आदित्यपुर में युवक से ढाई लाख रुपये बरामद
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: पुलिस को राज्य सरकार की ओर से रविवार को 14 नए चारपहिया वाहनों की सौगात मिली. पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया. नए वाहनों के पुलिस बेड़े में शामिल होने से जिले में पुलिस की गश्ती और त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है. उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी. इसका लाभ…
गम्हरिया: सत्यदेव क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित टी20 समर लीग 2026 का ट्रॉफी वितरण एवं अभिभावक वार्षिक दिवस समारोह रविवार को संपन्न हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह शामिल हुए. इस दौरान टी20 समर लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनके माता-पिता की मौजूदगी में सम्मानित किया गया. टी20 समर लीग 2026 में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था. प्रतियोगिता के दौरान दो पूल में कुल 6 लीग मैच खेले गए. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एससीए येलो और एससीए ग्रीन के बीच 9…
सरायकेला: रविवार को प्रस्तावित पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर सरायकेला में राजनीतिक माहौल गरमा गया. छात्र संघ की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाना था. छात्र जैसे ही पुतला लेकर गैरेज चौक की ओर बढ़े, सरायकेला थाना पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया. पुलिस ने छात्रों के हाथ से पुतला लेकर अपने कब्जे में ले लिया. प्रशासन की कार्रवाई से नाराज छात्र और जेएलकेएम कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए. जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव बृजेश्वर महतो के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया. इसमें जेएलकेएम प्रत्याशी प्रेम मार्डी समेत…
Jamtara BJP Protest जामताड़ा: “वंदे मातरम्” के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने फूंका कांग्रेस का पुतला
जामताड़ा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ गीत के गायन को कथित रूप से रोके जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार को मां चंचला चौक पर कांग्रेस का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को लेकर विरोध जताया. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जा रहा था, इसी दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता…
चाईबासा: खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निर्णायक आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है. झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की विशेष बैठक रविवार को डोबरोसाई, चाईबासा स्थित सनसाईन रेस्टोरेंट के सभागार में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधेयक के संभावित प्रभावों पर चर्चा करते हुए बड़े जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया. जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक राज्यों को वित्तीय रूप से कमजोर करने वाला है और झारखंड के विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर इसका गंभीर…
जामताड़ा: रविवार को आउटडोर स्टेडियम में स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ और क्रिकेट खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान खिलाड़ियों और संघ के पदाधिकारियों ने झारखंड क्रिकेट के विकास में उनके योगदान को याद किया. जिला क्रिकेट संघ के सचिव योगेश कुमार सिंह ने कहा कि अमिताभ चौधरी महान व्यक्तित्व के धनी थे. उनकी सोच और काम करने का तरीका बिल्कुल अलग था. दृढ़ निश्चय के साथ उन्होंने कई ऐसे कार्यों को संभव किया, जिन्हें कभी मुश्किल माना जाता था. उन्होंने बताया कि अमिताभ चौधरी…
सरायकेला: जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई एक बार फिर सुर्खियों में है. रविवार को राजनगर थाना क्षेत्र के जनबानी और हनुमतबेड़ा गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर चार अवैध चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त किया तथा करीब 7,100 किलोग्राम जावा महुआ और 140 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद करने का दावा किया है. विभाग की कार्रवाई कागज पर बड़ी सफलता जरूर नजर आती है, लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है. अगर अवैध शराब के अड्डों पर लगातार छापेमारी हो रही है, तो कार्रवाई के कुछ समय…
सरायकेला: खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के संभावित प्रभावों को लेकर रविवार को सर्किट हाउस में झामुमो की बैठक आयोजित की गई. जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिंहभूम सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. ईचागढ़ विधायक सविता महतो और खरसावां विधायक दशरथ गागराई विशिष्ट अतिथि रहे. बैठक में प्रस्तावित विधेयक से झारखंड की आर्थिक स्वायत्तता, खनिज राजस्व और विकास योजनाओं पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर चर्चा की गई. जारी विधेयक के आधार पर दावा किया गया कि राज्य को हर वर्ष करीब 11 हजार से…
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदाबस्ती पार्क के पास रविवार को नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला. पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है. गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन के अनुसार, प्रथम दृष्टया आशंका है कि शव कहीं से बहकर आया और नाले में आकर फंस गया, जिसके बाद वहीं रुक गया. हालांकि,…
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम क्षेत्र के गौड़बस्ती निवासी समाजसेवी भरत गौड़ का शनिवार को 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. स्वर्गीय भरत गौड़ लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. भरत गौड़ अपने पीछे चार पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, वे बेहद सरल और मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे. सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी और क्षेत्र के सामाजिक आयोजनों में वे…