What's Hot
- Government Undertakings Committee सरायकेला: योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी लाभ : विधानसभा समिति
- Saraikela Anti Drug Operation सरायकेला: ड्रग्स के खिलाफ आदित्यपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात डॉली परवीन के ठिकाने पर दबिश, अवैध कमाई से निर्मित मकान के हिस्से को किया ध्वस्त
- Saraikela Durga Puja 2026 सरायकेला: दुर्गापूजा को लेकर आदित्यपुर में सुरक्षा व्यवस्था का SP ने लिया जायजा, ट्रैफिक से लेकर पार्किंग और पंडालों तक की समीक्षा
- Jamtara Crime Meeting जामताड़ा: अपराध गोष्ठी में एसपी के सख्त निर्देश, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और साइबर अपराध पर शिकंजा कसने का आदेश
- Asansol Adra train news आसनसोल: आद्रा रूट पर रोलिंग ब्लॉक का असर, कई ट्रेनें प्रभावित, 11 अक्टूबर तक एक मेमू रद्द
- Kuchai Goat Distribution कुचाई: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 9 लाभुकों को मिले बकरा-बकरी. स्वरोजगार से जोड़ने की पहल
- West Bengal Illegal Sand Case पुरुलिया: बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक नहीं दिखा सका वैध कागजात
- Jamtara Scholarship Payment जामताड़ा: छात्रवृत्ति भुगतान को प्रशासन की मंजूरी, जामताड़ा में 61,349 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा/ Jyotish Mahali जिले के मांझारी प्रखंड अंतर्गत पांगा पंचायत के टेंगरा गांव स्थित लोवागोड़ा और जोबासाई टोला में पिछले एक वर्ष से चापाकल और जलमीनार खराब पड़े हैं. इसके कारण ग्रामीणों को पीने के लिए चुवां यानी झरना का पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है. स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं होने से आदिवासी बहुल इन इलाकों में लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है. गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और विकराल हो गई है. दूषित पानी के सेवन से जलजनित…
चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने देर रात एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया. घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार ने कपाली ओपी में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डांगरडीह निवासी शंकर कुम्भकार, पिता स्व. जेठु कुम्भकार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 20 फरवरी 2026 की रात करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर उनकी दुकान में लगे अल्बेस्टर तोड़कर अंदर घुस गए.…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है. वार्ड 34 में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. प्रत्याशी ज्योति कुमारी अपने समर्थकों के साथ वार्ड में डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांग रही हैं. उन्हें कई जगहों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है. इस वार्ड में कुल तीन महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. पूर्व पार्षद रीता देवी लगातार दो टर्म से अपने परिवार का दबदबा बनाए हुए हैं. उनसे पहले उनके पति मनोज कुमार राय पार्षद रह चुके हैं. पिछली बार सीट ओबीसी…
आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 15 से पार्षद पद के प्रत्याशी एवं पूर्व वायु सैनिक कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव पूरी ताकत के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं. वे सुबह से लेकर देर शाम तक घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं और अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं. शुक्रवार को प्रचार अभियान के तहत उन्होंने दिंदली बस्ती, त्रिपुरारी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, निर्मल नगर और पंचवटी कॉलोनी में सैकड़ों समर्थकों के साथ दौरा किया और लोगों से समर्थन की अपील की. उनके लगातार जनसंपर्क अभियान से वार्ड का चुनावी समीकरण तेजी से बदलता दिख…
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. शुक्रवार को भारत सरकार के कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह जुगसलाई पहुंचे और अध्यक्ष पद की एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के पक्ष में रोड शो एवं पदयात्रा की. उन्होंने मतदाताओं से क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न ईंटें छाप पर मुहर लगाकर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की. अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रिंकू सिंह की जीत राष्ट्रीयता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने स्व. शिबू सोरेन के जीवन उद्देश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य आदिवासी…
गम्हरिया: लार्ज सेक्टर स्थित जेडएफ कंपनी की ओर से ऊषा मोड़ एवं पिंड्राबेड़ा मोड़ पर स्थापित हाइमास्ट लाइट को जनता को समर्पित किया गया. इसका उद्घाटन रापचा पंचायत की मुखिया सुकमति मार्डी और कालिकापुर पंचायत की मुखिया सविता हांसदा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर दोनों मुखिया ने कहा कि संबंधित स्थल अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है, जहां पूर्व में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती थीं. हाइमास्ट लाइट लगने से अब रात के समय क्षेत्र में बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि…
गम्हरिया: थाना क्षेत्र के मुड़कुम गांव में एक 28 वर्षीय ट्रैक्टर चालक का शव उसके घर में फंदे से झूलता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान पुष्पायन नायक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर शाम की है. जब परिजनों और आसपास के लोगों को इसकी सूचना मिली तो तत्काल पुलिस को खबर दी गई. सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच- पड़ताल के बाद…
गम्हरिया: मानवाधिकार ग्राम रक्षा दल भारत ने गम्हरिया निवासी अमीन मंडल को कोल्हान क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया है. संगठन की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार के आदेश पर की गई है. अमीन मंडल ने कहा कि समाज सेवा के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि कोल्हान क्षेत्र में…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत चुनाव को लेकर सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार देर शाम अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने पूरे शहरी क्षेत्र में भव्य टॉर्च रैली निकालकर चुनावी माहौल को और गरमा दिया. भारी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने रैली को शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया. रैली की शुरुआत शहर के प्रमुख चौक से हुई और विभिन्न वार्डों से गुजरते हुए देर रात तक जारी रही. समर्थक हाथों में टॉर्च लिए “मनोज चौधरी जिंदाबाद” और “टॉर्च पर मोहर लगाना है” जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे. शहर की सड़कों…
चांडिल: कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सरवर आलम के समर्थन में शुक्रवार को भव्य रोड शो और पदयात्रा निकाली गई. कपाली की सड़कों पर समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा इलाका नारों से गूंज उठा. रोड शो में विधायक सविता महतो स्वयं शामिल हुईं और जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व किया. उन्होंने विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर लोगों से सरवर आलम के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कार्यक्रम की शुरुआत कमारगोड़ा से हुई, जो अलग- अलग मोहल्लों से गुजरते हुए बंधुगोड़ा में जाकर संपन्न हुआ. पूरे मार्ग में जगह- जगह स्थानीय लोगों ने…