Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत चुनाव को लेकर सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार देर शाम अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने पूरे शहरी क्षेत्र में भव्य टॉर्च रैली निकालकर चुनावी माहौल को और गरमा दिया. भारी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने रैली को शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया. रैली की शुरुआत शहर के प्रमुख चौक से हुई और विभिन्न वार्डों से गुजरते हुए देर रात तक जारी रही. समर्थक हाथों में टॉर्च लिए “मनोज चौधरी जिंदाबाद” और “टॉर्च पर मोहर लगाना है” जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे. शहर की सड़कों…

Read More

चांडिल: कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सरवर आलम के समर्थन में शुक्रवार को भव्य रोड शो और पदयात्रा निकाली गई. कपाली की सड़कों पर समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा इलाका नारों से गूंज उठा. रोड शो में विधायक सविता महतो स्वयं शामिल हुईं और जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व किया. उन्होंने विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर लोगों से सरवर आलम के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कार्यक्रम की शुरुआत कमारगोड़ा से हुई, जो अलग- अलग मोहल्लों से गुजरते हुए बंधुगोड़ा में जाकर संपन्न हुआ. पूरे मार्ग में जगह- जगह स्थानीय लोगों ने…

Read More

सरायकेला: नगर पालिका आम निर्वाचन- 2026 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने काशी साहू महाविद्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया. उपायुक्त ने महाविद्यालय परिसर में प्रस्तावित डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र के लिए चिन्हित स्थलों का अवलोकन किया.  इस दौरान पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पार्किंग सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की प्रगति पर चर्चा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में निर्वाचन सामग्रियों…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत साहेबगंज के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक एंबुलेंस ने चलती बोलेरो वाहन को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज समेत चार लोग घायल हो गए. घायलों में 25 वर्षीय सुनीता हेंब्रम, उनके पति 27 वर्षीय सुरेंद्र मुंडा, 60 वर्षीय सास चोकोन मुंडा और बड़ी बहन 30 वर्षीय जुगना मुंडा शामिल हैं. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल सरायकेेला भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार सुरेंद्र मुंडा छोटा सेगोई गांव का निवासी है. वह 17 फरवरी…

Read More

जामताड़ा/ Manish Barnwal शुक्रवार को जामताड़ा आध्यात्मिक रंग में रंगा दिखा. नवनिर्मित राम दरबार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर दुमका रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. आचार्य रामानंद पांडे के मार्गदर्शन में पुजारी हरेंद्र पांडे, नवल किशोर पांडे, सुधांशु पांडे, संदीप पांडेय और प्रवीन कुमार दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया. इस दौरान राम दरबार की प्रतिमा का विधिवत अनावरण भी किया गया. राम दरबार के दर्शन कर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे. पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उल्लास का…

Read More

जामताड़ा/ Manish Barnwal जिले में रमजान उल मुबारक के पहले जुमे पर अकीदत और एहतराम का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला. जिले भर की मस्जिदों में बड़ी तादाद में रोज़ेदारों और नमाज़ियों ने जुम्मे की नमाज़ अदा की. खासकर पाकडीह सरखेलडीह जामा मस्जिद और शहर के सुभाष चौक स्थित मस्जिदों में नमाज़ के दौरान भारी भीड़ उमड़ी. नमाज़ से पहले और बाद में लोगों ने मुल्क में अमन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी. जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर रजा ने रमजान के इस मुकद्दस महीने की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह महीना इबादत, सब्र और…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh शिक्षा के क्षेत्र में सरायकेला को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय बाल विकास शिक्षा निकेतन के कक्षा 6 के तीन मेधावी छात्रों का चयन राज्य के सुप्रसिद्ध आवासीय विद्यालय नेतरहाट रेसिडेंशियल स्कूल में हुआ है. चयनित छात्रों में अनुज गोप, करमचांद महतो और कैलाश अल्डा शामिल हैं.  नेतरहाट विद्यालय में प्रवेश को राज्यभर में प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम की कसौटी माना जाता है. ऐसे में एक ही विद्यालय के तीन छात्रों का चयन होना विद्यालय और पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है. विद्यालय के संस्थापक…

Read More

रांची: करीब सात साल बाद झारखंड में हो रहे निकाय चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंच गए हैं. 23 फरवरी को मतदान होना है जबकि 27 फरवरी को मतगणना के बाद शहरों की नई सरकार का गठन हो जाएगा. निकाय चुनाव को लेकर इस बार कई विवाद भी सामने आए हैं. हालांकि झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर राज्य में चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई. इसी बीच राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि चुनाव परिणाम पूर्व से ही प्रभावित किए जाने की आशंका है. राज्य में औपचारिक रूप से दलगत आधार पर चुनाव नहीं हो रहा है.…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 15 से पार्षद पद के प्रत्याशी पूर्व वायु सैनिक कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव पूरी ताकत के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं. वे सुबह से लेकर देर शाम तक घर- घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं और अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं. उनके लगातार जनसम्पर्क अभियान में जुटे होने से वार्ड का चुनावी समीकरण तेजी से बदल रहा है और मतदाता भी पूरी रूचि ले रहे हैं. चुनावी मैदान में उन्हें क्षेत्र की जनता का सकारात्मक समर्थन मिलता दिख रहा है. कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal रेलवे ने ट्रैक अनुरक्षण कार्य और होली के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए हैं. आसनसोल- अंडाल सेक्शन में काली पहाड़ी और निमचा स्टेशनों के बीच 21 और 24 फरवरी को 13.10 बजे से 17.10 बजे तक 240 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस कारण 21 और 24 फरवरी को 63517 बर्द्धमान- आसनसोल मेमू और 63524 आसनसोल- बर्द्धमान मेमू रद्द रहेंगी. वहीं 63509 बर्द्धमान- झाझा मेमू 22 और 25 फरवरी को आसनसोल से ही प्रारंभ होगी. 63510 झाझा- बर्द्धमान मेमू 21 और 24 फरवरी को आसनसोल में ही समाप्त कर दी जाएगी. यानी आसनसोल और…

Read More