What's Hot
- Government Undertakings Committee सरायकेला: योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी लाभ : विधानसभा समिति
- Saraikela Anti Drug Operation सरायकेला: ड्रग्स के खिलाफ आदित्यपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात डॉली परवीन के ठिकाने पर दबिश, अवैध कमाई से निर्मित मकान के हिस्से को किया ध्वस्त
- Saraikela Durga Puja 2026 सरायकेला: दुर्गापूजा को लेकर आदित्यपुर में सुरक्षा व्यवस्था का SP ने लिया जायजा, ट्रैफिक से लेकर पार्किंग और पंडालों तक की समीक्षा
- Jamtara Crime Meeting जामताड़ा: अपराध गोष्ठी में एसपी के सख्त निर्देश, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और साइबर अपराध पर शिकंजा कसने का आदेश
- Asansol Adra train news आसनसोल: आद्रा रूट पर रोलिंग ब्लॉक का असर, कई ट्रेनें प्रभावित, 11 अक्टूबर तक एक मेमू रद्द
- Kuchai Goat Distribution कुचाई: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 9 लाभुकों को मिले बकरा-बकरी. स्वरोजगार से जोड़ने की पहल
- West Bengal Illegal Sand Case पुरुलिया: बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक नहीं दिखा सका वैध कागजात
- Jamtara Scholarship Payment जामताड़ा: छात्रवृत्ति भुगतान को प्रशासन की मंजूरी, जामताड़ा में 61,349 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना परिसर में होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर महानंद सुरीन एवं थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने संयुक्त रूप से की. बैठक में दोनों पर्वों को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई. थाना प्रभारी ने विशेष रूप से रमजान के दौरान मस्जिदों के सामने किसी भी प्रकार का हुड़दंग या अशांति नहीं फैलाने की चेतावनी दी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि होली और रमजान के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और शांति भंग करने वालों के…
जामताड़ा/मनीष बर्नवाल: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रटनियां-मुरगाबनी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली भालू गांव में घुस आया. भालू के देखे जाने के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों और मवेशियों को घरों में सुरक्षित कर लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, भालू ने अब तक चार बकरियों को अपना शिकार बना लिया, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल समेत ग्रामीणों ने वन विभाग को अवगत कराया. सूचना पाकर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची.…
आदित्यपुर: झारखंड में निकाय चुनाव के प्रचार- प्रसार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 29 में प्रत्याशी अर्चना कुमारी की भव्य पदयात्रा ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया. पदयात्रा में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष मतदाता शामिल हुए. युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने इस शक्ति प्रदर्शन को और प्रभावशाली बना दिया. गली- मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों तक समर्थकों की भीड़ देखी गई. जगह- जगह पुष्पवर्षा कर और माल्यार्पण कर अर्चना कुमारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. समर्थकों ने आगामी…
चाण्डिल/ Bikas Thakur अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह थाना में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ शनिवार को सघन छापामारी अभियान चलाया गया. प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन ट्रैक्टरों को रोका, जिनमें अवैध रूप से बालू लदा हुआ पाया गया. जांच में करीब 300 सीएफटी अवैध बालू बरामद किया गया. पुलिस ने तत्क्षण तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखवा दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया से युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने गिरोह से जुड़े पांच और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही इस कांड में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. एसएसपी पियूष पांडे ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं. उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी 2026 को 24 वर्षीय कैरव गांधी का रहस्यमयी तरीके से अपहरण कर लिया गया था. करीब 13 दिन बाद पुलिस ने नाटकीय कार्रवाई…
जमशेदपुर: बगबेड़ा थाना कांड सं. 224/22, दिनांक 08.10.2022 से उत्पन्न सत्र वाद सं. 244/23 (विनायक दास बनाम सरोजिनी कुमारी) में अदालत ने अभियुक्त को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है. अभियोजन का आरोप था कि अभियुक्त द्वारा वर्ष 2018 से 2022 के बीच विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किया गया और धोखाधड़ी की गई. मामले में आरोप गंभीर थे और इसे सत्र न्यायालय में विचारण हेतु भेजा गया था. विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष अपने आरोपों को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त और ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने में असफल रहा. आवश्यक गवाहों की अनुपस्थिति…
चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल के कपाली क्षेत्र में आगामी नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है. इसी कड़ी में प्रशासन और पुलिस बल द्वारा शनिवार को कपाली में फ्लैग मार्च निकाला गया और आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया. फ्लैग मार्च के दौरान चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार समेत शस्त्रबल के जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे. पुलिस टीम ने कपाली के विभिन्न मोहल्लों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया. अधिकारियों ने लोगों से निर्भीक…
जामताड़ा/ Manish Barnwal यौन शोषण की शिकार नाबालिग पीड़िता बीते छह दिन से न्याय की आश में दर दर भटक रही है. कक्षा दस की पंद्रह वर्षीय छात्रा के साथ उसकी सहेली के भाई ने बीते 13 फरवरी को घर छोड़ने की बात कह अपने घर ले गया और जबरन उसके साथ संबंध बनाया, साथ ही डरा धमकाकर अश्लील विडियो बनाया. यह मामला उजागर हुआ जब नाबालिग पीड़िता के पिता के पास वायरल विडियो फुटेज किसी ने भेजा. इस बाबत पीड़िता ने बताया कि बीते 13 फरवरी को मैट्रिक परीक्षा देने दुलाडीह हरिजन आवासीय विद्यालय गई थी. घर आने…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत चुनाव के मद्देनज़र शनिवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर में भव्य पदयात्रा निकाली. इस पदयात्रा ने पूरे नगर क्षेत्र में चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया. गली- मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजार तक समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा. पदयात्रा के दौरान समर्थक लगातार नारे लगाते रहे “नाम वाला नहीं, काम वाला चाहिए.” इससे पूरे शहर में जोश और ऊर्जा का माहौल बना रहा. समर्थक लोगों से आगामी चुनाव में क्रम संख्या चार ‘टॉर्च’ छाप पर मोहर लगाकर मनोज चौधरी को विजयी बनाने की…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत चुनाव के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी ने पूरे नगर क्षेत्र में भव्य पदयात्रा निकालकर अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया. प्रचार के आखिरी दिन निकली इस पदयात्रा ने शहर की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी. सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवा और समर्थक इसमें शामिल हुए. जनसमर्थन की यह तस्वीर चुनावी माहौल को और अधिक रोमांचक बना गई. सुबह से ही नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में समर्थकों का जुटान शुरू हो गया था. जैसे ही पदयात्रा प्रारंभ हुई, पूरा माहौल नारों और उत्साह से गूंज उठा.…