Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा/ Manish Barnwal समाहरणालय सभागार में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई. प्रेस वार्ता में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को चुनाव संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई. उपायुक्त रवि आनंद ने बताया कि जामताड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 अभ्यर्थी तथा मिहिजाम नगर परिषद में 16 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं. वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए जामताड़ा नगर पंचायत के 16 वार्डों में 47 तथा मिहिजाम नगर परिषद के 20 वार्डों में 65 अभ्यर्थी…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड स्थित टोपोटोला के गुरुकुल स्कूल में शनिवार को साइंस एवं सोशल साइंस एग्जीबिशन का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कक्षा तीन से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अभिनव मॉडल प्रस्तुत कर सबका ध्यान आकर्षित किया. एग्जीबिशन में छात्रों ने वोल्केनो मॉडल से लेकर डिजास्टर मैनेजमेंट तक कई विषयों पर आकर्षक प्रस्तुति दी. इसके अलावा स्कूल मॉडल, पॉल्यूशन कंट्रोल, वाइल्डलाइफ संरक्षण, वॉटर रिसोर्सेस, प्रकाश संश्लेषण, कार्बन प्यूरीफिकेशन, हमारी पृथ्वी, हमारी जीवन शैली, ट्रांसपोर्ट सिस्टम, पर्यावरण संरक्षण, रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रोलाइसिस जैसे विषयों पर भी मॉडल प्रदर्शित किए…

Read More

आदित्यपुर: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के ससुर एवं औद्योगिक क्षेत्र के कृष्णापुर निवासी उमेश चंद्र महतो (90) का शनिवार को निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. स्वर्गीय उमेश चंद्र महतो अपने पीछे दो पुत्र और छह पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. शनिवार दोपहर कृष्णापुर स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में सांसद विद्युत वरण महतो समेत परिजन, रिश्तेदार और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस दौरान सभी ने…

Read More

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार से तीन दिवसीय बाहा पर्व की शुरुआत पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ हो गई. इस दौरान मुड़कुम, लुपुंगडीह, मुरूमडीह, पिंड्राबेड़ा सहित कई गांवों में ग्रामीणों ने रीति-रिवाजों के साथ पर्व का शुभारंभ किया. पर्व के प्रथम दिन ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जाहेरथान परिसर की साफ-सफाई कर विधिवत शुद्धिकरण किया. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार उम नाड़का के माध्यम से प्रकृति और ग्राम देवताओं का आह्वान किया जाता है. रविवार को बाहा बोंगा का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा. इस अवसर पर पूरे गांव के लोग एकत्रित होकर पारंपरिक पूजा-अर्चना करेंगे…

Read More

जामताड़ा/Manish Barnwal जिले के मुख्यालय क्षेत्र में विभिन्न मीट और मुर्गा दुकानों का निरीक्षण किया गया. यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की ओर से की गई. निरीक्षण के दौरान पुराना हटिया, सर्खेलडीह, सहना, गायछान्द, कोर्ट रोड, दुमका रोड, सदर अस्पताल रोड तथा डीरासाल स्थित दुकानों की जांच की गई. निरीक्षण के क्रम में सभी मीट कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य अनुज्ञप्ति या पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का पालन करते हुए ही प्रतिष्ठान संचालन करने को कहा…

Read More

गम्हरिया: नगर निकाय चुनाव के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत तीन दिवसीय कोल्हान बंद का पहला दिन गम्हरिया में पूरी तरह बेअसर साबित हुआ. बंद के आह्वान के बावजूद क्षेत्र में बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुले रहे. आम जनजीवन पर किसी प्रकार का विशेष प्रभाव नहीं देखा गया. शनिवार सुबह से ही गम्हरिया, कांड्रा, कोलाबीरा तथा औद्योगिक क्षेत्र में सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल बनी रही. लोगों की आवाजाही नियमित रूप से जारी रही. यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह सामान्य रही. बसें, ऑटो और अन्य छोटे-बड़े वाहन निर्धारित समय पर संचालित होते रहे, जिससे…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh आगामी 23 फरवरी को निर्धारित नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है. चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मुकेश कुमार लुणायत ने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की विशेष ब्रीफिंग की. इस दौरान उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश देते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. ब्रीफिंग के दौरान एसपी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पर्व है. ऐसे में पुलिस बल की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है.…

Read More

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना परिसर में होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर महानंद सुरीन एवं थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने संयुक्त रूप से की. बैठक में दोनों पर्वों को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई. थाना प्रभारी ने विशेष रूप से रमजान के दौरान मस्जिदों के सामने किसी भी प्रकार का हुड़दंग या अशांति नहीं फैलाने की चेतावनी दी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि होली और रमजान के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और शांति भंग करने वालों के…

Read More

जामताड़ा/मनीष बर्नवाल: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रटनियां-मुरगाबनी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली भालू गांव में घुस आया. भालू के देखे जाने के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों और मवेशियों को घरों में सुरक्षित कर लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, भालू ने अब तक चार बकरियों को अपना शिकार बना लिया, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल समेत ग्रामीणों ने वन विभाग को अवगत कराया. सूचना पाकर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची.…

Read More

आदित्यपुर: झारखंड में निकाय चुनाव के प्रचार- प्रसार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 29 में प्रत्याशी अर्चना कुमारी की भव्य पदयात्रा ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया. पदयात्रा में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष मतदाता शामिल हुए. युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने इस शक्ति प्रदर्शन को और प्रभावशाली बना दिया. गली- मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों तक समर्थकों की भीड़ देखी गई. जगह- जगह पुष्पवर्षा कर और माल्यार्पण कर अर्चना कुमारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. समर्थकों ने आगामी…

Read More