- Akash Mahato Social Service चांडिल: सड़क पर दर्द से कराह रहे असहाय व्यक्ति के लिए सहारा बने आकाश महतो, इलाज कराकर पेश की मानवता की मिसाल
- Adityapur Moti Nagar Theft आदित्यपुर: मोती नगर में चोरों का ‘राज’ ! पुलिस की गश्ती पर पार्षद ने उठाए सवाल video
- Khunti Ashok Singhal Birth Centenary खूंटी: अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में खूंटी से उमड़ा बजरंग दल का जत्था, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
- Bokaro Jitiya Tragedy 2026 बोकारो: मां ने बेटे की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत, पारण के दिन 17 वर्षीय बेटे की चौथी मंजिल से गिरकर मौत
- Jamtara Cyber Crime जामताड़ा: साइबर गिरोह पर पुलिस की दबिश, चार ठग चढ़े पुलिस के हत्थे
- Adityapur Cleanliness Drive आदित्यपुर: सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन ने आदित्यपुर में चलाया स्वच्छता अभियान, कई इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
- Jamtara Beat Policing जामताड़ा: मोहल्ले-मोहल्ले पुलिस की सीधी नजर, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
- Asansol Burnpur Scrap Business आसनसोल: बंद कारखानों के लोहे पर ‘गिद्ध’ जैसी नजर ! आसनसोल में स्क्रैप के धंधे पर फिर उठे सवाल
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने रविवार रात 6 बाइक दस्ता के साथ नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में सघन पेट्रोलिंग की. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई. थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने या मतदाताओं को डराने- धमकाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने मतदाताओं…
जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर रविवार को झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बंगला भाषा के विकास में ईश्वर चंद्र विद्यासागर के अतुलनीय योगदान पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में पश्चिम बंगाल वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बोस उपस्थित रहे. अपने संबोधन में विमान बोस ने कहा कि विद्यासागर ने बंगला भाषा के उत्थान के लिए स्वयं को पूर्णतः समर्पित कर दिया था. उन्होंने ‘बर्ण परिचय’ भाग 1 और 2 के माध्यम से भाषा शिक्षण को सरल और सुलभ बनाया. वे केवल शिक्षाविद ही नहीं, बल्कि…
जमशेदपुर: नगर निकाय चुनाव से ठीक एक रात पहले जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. प्रत्याशी नीलूफर हुसैन ने अचानक अपना समर्थन दूसरी प्रत्याशी नौशीन खान को देने की घोषणा कर दी है. नीलूफर हुसैन ने अपने बयान में कहा कि भाजपा के मंत्री गिरिराज सिंह के हालिया बयान के बाद उन्होंने अंतिम समय में यह निर्णय लिया है. उन्होंने अपने फैसले के पीछे कौम की एकजुटता का हवाला दिया है. इधर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉली मल्लिक और उनके समर्थकों ने इस कदम को लोकतंत्र के खिलाफ बताया है.…
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र वरिष्ठ चित्रकार विशेंद्र नारायण सिंह ने अनोखी पहल करते हुए स्वर्णरेखा नदी के किनारे पत्थरों पर मतदान जागरूकता पेंटिंग बनाई है. यह पेंटिंग किसी कागज या कैनवास पर नहीं, बल्कि मानगो से साकची को जोड़ने वाले जेपी सेतु के पास घाटों के पत्थरों पर उकेरी गई है. पुल से गुजरने वाले राहगीरों की नजर इन रंगों पर पड़ रही है और वे मतदान के प्रति जागरूक हो रहे हैं. चित्र में दो पर्चियों के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को सरल भाषा में दर्शाया गया है. गुलाबी पर्ची मेयर प्रत्याशी के लिए और…
चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमारगोड़ा चौक में रविवार को बच्चा चोर की अफवाह से अफरा- तफरी मच गई. संदिग्ध गतिविधि के शक में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार चौक पर मौजूद लोगों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. इसी बीच किसी ने बच्चा चोर होने की आशंका जता दी. अफवाह तेजी से फैल गई और लोगों ने युवक को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी. युवक ने अपना नाम सोम…
सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान अशोक तिर्की (18), आरव हेंब्रम (19) और दैनियर के रूप में हुई है. तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बिरसा चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना…
चाईबासा/ Jyotish Mahali आगामी होली पर्व को लेकर जराईकेला थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य होली के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना था. बैठक में मकरंडा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य संदीप गुड़िया, लाईलोर पंचायत के मुखिया बिरसा कंडुलना, मकरंडा ग्राम मुंडा ममता भूमिज सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और महिला समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं. थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान ने कहा कि होली के दिन थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए. इसके…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने जानकारी दी है कि जामताड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 06 अभ्यर्थी और मिहिजाम नगर परिषद में 16 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं. वार्ड पार्षद पद के लिए जामताड़ा नगर पंचायत के 16 वार्डों में 47 तथा मिहिजाम नगर परिषद के 20 वार्डों में 65 अभ्यर्थी किस्मत आजमा रहे हैं. मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) के 20 वार्डों के लिए 39 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां कुल 37056 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 18611 पुरुष, 18442 महिला और 03 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं. वहीं जामताड़ा नगर पंचायत के 16…
कांड्रा/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र के पिंड्राबेड़ा गांव में आदिवासी समाज का प्रमुख प्रकृति पर्व सरहुल रविवार को पूरे श्रद्धा और पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ मनाया गया. सुबह से ही गांव में उत्सव का माहौल रहा. सरना स्थल पर विधिवत पूजा- अर्चना कर क्षेत्र की सुख- समृद्धि, अच्छी फसल और खुशहाली की कामना की गई. कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों को पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की. पर्व के दौरान ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए. मांदर और नगाड़ों की थाप पर…
सरायकेला: ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह में डीएमएफटी फंड से स्थापित अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन का रविवार को विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया. करीब 58 लाख रुपए की लागत से यह अत्याधुनिक मशीनें स्वास्थ्य केंद्र में लगाई गई हैं. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन सुविधाओं की मांग कर रही थी. अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना उनकी…