- Akash Mahato Social Service चांडिल: सड़क पर दर्द से कराह रहे असहाय व्यक्ति के लिए सहारा बने आकाश महतो, इलाज कराकर पेश की मानवता की मिसाल
- Adityapur Moti Nagar Theft आदित्यपुर: मोती नगर में चोरों का ‘राज’ ! पुलिस की गश्ती पर पार्षद ने उठाए सवाल video
- Khunti Ashok Singhal Birth Centenary खूंटी: अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में खूंटी से उमड़ा बजरंग दल का जत्था, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
- Bokaro Jitiya Tragedy 2026 बोकारो: मां ने बेटे की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत, पारण के दिन 17 वर्षीय बेटे की चौथी मंजिल से गिरकर मौत
- Jamtara Cyber Crime जामताड़ा: साइबर गिरोह पर पुलिस की दबिश, चार ठग चढ़े पुलिस के हत्थे
- Adityapur Cleanliness Drive आदित्यपुर: सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन ने आदित्यपुर में चलाया स्वच्छता अभियान, कई इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
- Jamtara Beat Policing जामताड़ा: मोहल्ले-मोहल्ले पुलिस की सीधी नजर, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
- Asansol Burnpur Scrap Business आसनसोल: बंद कारखानों के लोहे पर ‘गिद्ध’ जैसी नजर ! आसनसोल में स्क्रैप के धंधे पर फिर उठे सवाल
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: काशी साहू कॉलेज स्थित वाहन कोषांग से रविवार को होमगार्ड जवान की मोटरसाइकिल चोरी हो गई. घायल जवान देवानंद प्रधान खरसवा का रहने वाला है और चुनाव ड्यूटी में तैनात था. जानकारी के अनुसार, रविवार को निकाय चुनाव के मद्देनज़र पोलिंग पार्टियों को कॉलेज से रवाना किया जा रहा था. इसी दौरान जवान अपनी कमान लेने कॉलेज पहुंचे और मोटरसाइकिल खड़ी कर अंदर चले गए. लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी बाईक गायब है. पूरे इलाके में खोजबीन की गई, लेकिन मोटरसाइकिल नहीं मिली. घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई और अब खोजबीन शुरू करने पर चौंकाने…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. रविवार सुबह 7 बजे से मतदान कर्मियों को उनके अपने आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया. अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक दिशा- निर्देश देकर कर्मियों को बूथों तक भेजा गया. 23 फरवरी सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. शनिवार शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम चुका है. अब प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकते हैं. जिले के तीन निकायों में कुल मतदान केंद्रों की स्थिति इस प्रकार है आदित्यपुर नगर निगम में…
जामताड़ा/ Manish Baranwal नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पोलिंग पार्टियों की बूथ रवानगी के लिए निकायवार बनाए गए पंडालों में पार्टी मिलान और सामग्रियों के मिलान की प्रक्रिया जारी है. मतदान दल अपने- अपने टेबल पर मतपत्र, मतपेटिका और अन्य आवश्यक सामग्रियों की जांच कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से अस्थायी शौचालय, पेयजल, अल्पाहार और मेडिकल टीम सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ आउटडोर स्टेडियम के समीप…
जमशेदपुर: नगरपालिका और नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए 23 फरवरी 2026 को जिले में यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. जिला प्रशासन ने मतदान के दिन भारी वाहनों के परिचालन पर आंशिक प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. जारी आदेश के अनुसार 23 फरवरी 2026 को दोपहर 4 बजे से रात 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा. यह निर्णय मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रूप से डिस्पैच सेंटर तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है. जानकारी देते हुए ट्रैफिक…
जमशेदपुर: मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस ने दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से कुल 45 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है. उलीडीह थाना क्षेत्र के मुर्दा मैदान के पास शुक्रवार देर रात छापामारी कर पुलिस ने देवजीत मंगल को 20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी उलीडीह कुंवर सिंह रोड का निवासी बताया गया है. पूछताछ में देवजीत ने पुलिस को बताया कि वह ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री का काम करता है और नशीला पदार्थ कपाली से लाता है. कार्रवाई के बाद…
जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वाला बस्ती के पास रहने वाला 8 वर्षीय बालक शिवास शनिवार दोपहर से लापता हो गया है. घटना के बाद परिजनों में चिंता और दहशत का माहौल है. परिजनों के अनुसार शिवास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे रोज की तरह घर से खेलने के लिए निकला था. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला. परिवार वालों ने शिवास के दोस्तों और पड़ोस के बच्चों से भी पूछताछ की. कुछ बच्चों ने बताया कि…
सरायकेला: नगर पंचायत चुनाव के दौरान कथित प्रमोशनल वीडियो को लेकर उठे विवाद पर झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ मीडिया कर्मियों और विरोधी खेमे से जुड़े जनप्रतिनिधियों द्वारा बिना सत्यापन के भ्रामक जानकारी प्रसारित कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है. प्रत्याशी के अनुसार, एक मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ प्रचार सामग्री निर्माण को लेकर विधिवत व्यावसायिक समझौता किया गया था. उनका कहना है कि चुनाव प्रचार के तहत वीडियो निर्माण कराना स्वतः अवैध नहीं है, जब तक कि यह राज्य…
त्रिपुरा: शहर में शुक्रवार को पूर्व, उत्तर एवं मध्य क्षेत्रों के संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम इंटरनेशनल इंडोर एग्जीबेशन सेंटर हपनिआ में संपन्न हुआ, जहां विभिन्न केंद्रीय संस्थानों और इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए ग्रुप सेंटर नई दिल्ली को ‘क’ क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. यह सम्मान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह द्वारा डीआईजी विनय कुमार सिंह को प्रदान किया गया. सम्मान प्राप्ति के बाद अधिकारियों ने इसे संस्थान के सतत प्रयास, प्रतिबद्धता और राजभाषा हिंदी के प्रभावी…
जमशेदपुर: शहर में एक ओर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का संदेश दे रही थी, वहीं दूसरी ओर सरेशाम बेखौफ अपराधियों ने चेन छिनताई की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी. मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रोरो रोड का है. जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7:30 बजे बागुन नगर निवासी एक महिला सब्जी लेकर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और गले से सोने की चेन झपट ली. महिला द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने मौके पर हवाई फायरिंग कर दी और फरार हो गए.…
चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह हाथियों के झुंड की अचानक दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. गुदड़ी प्रखंड के कमरोड़ा पंचायत अंतर्गत जतरमा गांव के पास जंगल में हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है. सुबह कुछ हाथी गांव के समीप आ पहुंचे, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. हाथियों के गांव की ओर बढ़ने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने घर छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया. आसपास के गांवों के लोग भी जतरमा पहुंचे और मिलकर हाथियों को गांव से दूर भगाने का प्रयास किया.…