- Akash Mahato Social Service चांडिल: सड़क पर दर्द से कराह रहे असहाय व्यक्ति के लिए सहारा बने आकाश महतो, इलाज कराकर पेश की मानवता की मिसाल
- Adityapur Moti Nagar Theft आदित्यपुर: मोती नगर में चोरों का ‘राज’ ! पुलिस की गश्ती पर पार्षद ने उठाए सवाल video
- Khunti Ashok Singhal Birth Centenary खूंटी: अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में खूंटी से उमड़ा बजरंग दल का जत्था, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
- Bokaro Jitiya Tragedy 2026 बोकारो: मां ने बेटे की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत, पारण के दिन 17 वर्षीय बेटे की चौथी मंजिल से गिरकर मौत
- Jamtara Cyber Crime जामताड़ा: साइबर गिरोह पर पुलिस की दबिश, चार ठग चढ़े पुलिस के हत्थे
- Adityapur Cleanliness Drive आदित्यपुर: सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन ने आदित्यपुर में चलाया स्वच्छता अभियान, कई इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
- Jamtara Beat Policing जामताड़ा: मोहल्ले-मोहल्ले पुलिस की सीधी नजर, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
- Asansol Burnpur Scrap Business आसनसोल: बंद कारखानों के लोहे पर ‘गिद्ध’ जैसी नजर ! आसनसोल में स्क्रैप के धंधे पर फिर उठे सवाल
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला/ Pramod Singh नगर निकाय चुनाव में जिले के मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था और जिम्मेदारी का परिचय दिया है. तीनों शहरी निकायों में उत्साहपूर्ण मतदान दर्ज किया गया. सबसे अधिक मतदान सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में हुआ. जिले के शहरी निकायों में दर्ज मतदान प्रतिशत इस प्रकार है आदित्यपुर नगर निगम- 46.84%. सरायकेला नगर पंचायत- 63.07%. कपाली नगर परिषद- 48.22%. सबसे अधिक 63.07% मतदान के साथ सरायकेला नगर पंचायत ने जिले में बाजी मार ली है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह…
आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 17 स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब प्रशासनिक गड़बड़ी को उजागर कर रहे एक स्थानीय पत्रकार को कथित रूप से प्रत्याशी बॉबी सिंह और उनके समर्थकों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. आरोप है कि बॉबी सिंह अपने दो दर्जन से भी अधिक महिला- पुरुष समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के भीतर प्रवेश कर गए और पत्रकार को एक खास प्रत्याशी का प्रचारक बताकर सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. इस दौरान समर्थकों द्वारा अमर्यादित भाषा के प्रयोग की भी बात सामने आई है. बाद…
सरायकेला: नगर निकाय चुनाव के दौरान एक प्रेरक और भावुक तस्वीर सामने आई. वार्ड संख्या 5 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इन्द्रटांडी मतदान केंद्र पर उस समय विशेष माहौल बन गया, जब दुल्हन के जोड़े में सजी कुमकुम मुखी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं. मदन मुखी की सुपुत्री कुमकुम मुखी की शादी और विदाई का कार्यक्रम सोमवार को निर्धारित था. विवाह की सभी रस्मों और पारिवारिक व्यस्तताओं के बीच उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व को प्राथमिकता दी और पहले मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला. मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाता और कर्मी दुल्हन को देखकर भावुक हो उठे. शादी…
आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या 17 में मतदान के दौरान गंभीर प्रशासनिक अव्यवस्था का मामला सामने आया है. बूथ संख्या 124 पर तैनात BLO सत्यम भारद्वाज की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों के बीच सत्यम भारद्वाज को बूथ से हटाया गया. आरोप है कि हटाए जाने के बाद वे बूथ संख्या 124 की मतदाता सूची अपने साथ लेकर चले गए. इसके कारण करीब डेढ़ घंटे तक मतदान कार्य प्रभावित रहा और प्रक्रिया बाधित हो गई. इस दौरान मतदाता बूथ के बाहर इधर- उधर भटकते नजर आए. कई मतदाता मतदान से वंचित…
सरायकेला: नगरपालिका आम निर्वाचन- 2026 के तहत सरायकेला जिले के तीनों शहरी निकायों – आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला नगर पंचायत और कपाली नगर परिषद में मतदान की प्रक्रिया जारी है. सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. दिन के 11:00 बजे तक जिले में औसत मतदान प्रतिशत 22.13 प्रतिशत दर्ज किया गया है. जिला सूचना भवन स्थित मीडिया कोषांग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है. हालांकि आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17, 18 और 23 में कुछ स्थानों पर हल्की झड़प की सूचना मिली है. स्थिति की गंभीरता…
जमशेदपुर: हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर हेंसल स्थित छोटानागपुर कॉलेज के समीप रितिका ढाबा के पास सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में राजनगर प्रखंड के बोनकाटी टोला जोड़टाड़ निवासी आनंद महतो (58) की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद महतो अपने पुत्र मोहित को टाटानागर रेलवे स्टेशन छोड़ने स्कूटी से जा रहे थे. मोहित ऊटी में कार्यरत है और ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जा रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक हाईवा से उनकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि आनंद महतो गंभीर…
आदित्यपुर: नगर निगम के सबसे हॉट सीट माने जा रहे वार्ड 17 में निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक लापरवाही के कारण मतदाताओं को शुरुआती दौर में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होने की संभावना प्रबल हो गई है. वोटर लिस्ट को लेकर दुविधा प्रत्याशियों को दी गई मतदाता सूची और बूथ के अंदर ब्लू बुक तथा पीठासीन पदाधिकारी के पास उपलब्ध सूची में भिन्नता पाए जाने से बाहर से पर्ची लेकर मतदान करने पहुंचे मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई मतदाता लोकसभा और विधानसभा चुनाव के आधार पर मिली पर्ची लेकर बूथ…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को आयोजित नगर निकाय चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया. निर्धारित समय सुबह 7 बजे मॉक पोलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मतदान केंद्रों पर विधिवत मतदान प्रारंभ हुआ. मतदान शुरू होते ही विभिन्न वार्डों के बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं. युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं. लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है. नगर पंचायत क्षेत्र के 11 वार्डों में कुल 13 मतदान केंद्र…
चांडिल Afroj Mallick कपाली नगर परिषद चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है. सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया और लोग कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए. चांडिल के एसडीपीओ अरविंद बिनहा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह से ही शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार…
कांड्रा/ Bipin Varshney थाना अंतर्गत रघुनाथपुर काली मंदिर के समीप सोमवार अहले सुबह एक सड़क दुर्घटना में ट्रक संख्या AP 39VE 5435 ने टेलर संख्या NL 01K 3479 में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि टेलर में लदा कंटेनर सड़क पर गिर गया, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर बाईं ओर रेलिंग से जा टकराया. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को बीच सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रक में खाली सिलेंडर लोड था. दुर्घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. आवागमन पूरी…