सरायकेला/ Pramod Singh नगर निकाय चुनाव में जिले के मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था और जिम्मेदारी का परिचय दिया है. तीनों शहरी निकायों में उत्साहपूर्ण मतदान दर्ज किया गया. सबसे अधिक मतदान सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में हुआ.

जिले के शहरी निकायों में दर्ज मतदान प्रतिशत इस प्रकार है
आदित्यपुर नगर निगम- 46.84%.
सरायकेला नगर पंचायत- 63.07%.
कपाली नगर परिषद- 48.22%.
सबसे अधिक 63.07% मतदान के साथ सरायकेला नगर पंचायत ने जिले में बाजी मार ली है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह नजर आया.
वहीं आदित्यपुर नगर निगम और कपाली नगर परिषद में भी मतदाताओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. इससे स्पष्ट है कि जनता स्थानीय विकास, पारदर्शिता और सशक्त नेतृत्व को लेकर गंभीर है.
शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मतदान के बीच प्रशासनिक तैयारियां सफल रहीं. अब सभी की नजरें मतगणना और अंतिम परिणामों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि आने वाले पांच वर्षों तक शहरों की बागडोर किसके हाथ में होगी.

