जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र के पावरू मोड़ के समीप रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में राजनगर के उरुगुटू निवासी सुमन मंडल की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सुमन सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.


विज्ञापन
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर टाटा-हाता मुख्य मार्ग जाम कर दिया. इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना पर पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुट गई. पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
