Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

कांड्रा/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित दो दुकानों में गुरुवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है. पहली घटना नरेश स्टोर में हुई, जहां रात करीब 2:15 बजे अज्ञात चोर ने ग्रिल के दो ताले तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया. इसी दौरान कांड्रा थाना की रात्रि गश्ती टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस वाहन को देखते ही चोर बगल की गली से फरार हो गया. पुलिस ने उसका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा. पुलिस की तत्परता से नरेश स्टोर में बड़ी चोरी टल गई. सुबह दुकान मालिक…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा पंचायत में योजना निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चोनाराम हेंब्रम के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार दोपहर की है, जब सीओ सह बीडीओ चोनाराम हेंब्रम एवं कनीय अभियंता जमील अंसारी आंगनबाड़ी केंद्र सीताकाटा-1 में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत पेयजलापूर्ति योजना निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे. आरोप है कि आंगनबाड़ी सेविका भारती देवी के पति वासुदेव मंडल ने निरीक्षण के दौरान अभद्र व्यवहार करते हुए सीओ के साथ हाथापाई की. साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर सरकारी कार्य में बाधा…

Read More

सरायकेला: झारखंड में संपन्न हुए निकाय चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे. मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं, वहीं समर्थकों में उत्साह और तनाव दोनों का माहौल है. परिणाम आते ही राज्य के विभिन्न शहरी निकायों में जीत का जश्न और हार की मायूसी साथ- साथ देखने को मिल सकती है. राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी के कारण इस बार का शहरी निकाय चुनाव कई वार्डों और मोहल्लों में प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है. जीत- हार से ज्यादा समर्थकों के बीच उन्माद की स्थिति प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. …

Read More

आदित्यपुर: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के आकस्मिक निधन से जिलिंगगोड़ा गांव में शोक की लहर है. गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जहां राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे. आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह वार्ड 30 प्रत्याशी पुरेन्द्र नारायण सिंह ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि एक ऊर्जावान युवा का असमय चले जाना पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. *जीत पर जश्न नहीं मनाने की घोषणा* नगर निगम चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होनी है. पुरेन्द्र नारायण सिंह…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में बीती रात हुए युवक की चाकू मारकर हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है. मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया था. पूछताछ के दौरान आरोपी गुड्डु उर्फ राहुल जायसवाल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. जिसे पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि घटना से एक दिन पूर्व मृतक और उसके साथियों ने उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल छीन लिया था…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम सिंहभूम के तत्वावधान में सोनुआ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों में ‘जस्टिस ऑन व्हील’ के माध्यम से निःशुल्क विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर द्वारा किया गया. चलंत वाहन राघोई, तैरा, आसनतालिया और भालुरुंगी गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों को डीएलएसए द्वारा संचालित ‘जागृति’ योजना की जानकारी दी गई. वक्ताओं ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नुक्कड़ नाटक, हैंडबुक और कार्यशालाओं के माध्यम से कमजोर वर्गों को कानूनी रूप से साक्षर बनाना…

Read More

गम्हरिया: थाना गेट के पास गुरुवार की शाम एक हाइवा ने कार को टक्कर मार दी. घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार लोग जमशेदपुर से मुड़िया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान थाना गेट के समीप ट्रैफिक सिग्नल पार करते समय सड़क पार कर रहे हाइवा ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए हाइवा को पकड़ लिया और आगे की…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal मिहिजाम थाना क्षेत्र के बोदमा पोल फैक्ट्री के पास 12 मई 2022 को हुए चर्चित लूटकांड मामले में जामताड़ा न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण की अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष की सश्रम कारावास और एक- एक लाख रुपये का अर्थदंड सुनाया है. यह लूटकांड हाईवे-419 पर दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर पश्चिम बंगाल के कुल्टी निवासी गल्ला व्यापारी नीतीश सुहासरिया से करीब 11-12 लाख रुपये की लूट से जुड़ा था. अपराधियों ने व्यापारी की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया, मारपीट की…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित मतगणना सह वज्रगृह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान मतगणना कक्ष में लगाए गए टेबल, कुर्सी, पंखा, प्रकाश, कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कंप्यूटर एवं प्रिंटर निर्बाध रूप से कार्य करें, ताकि मतगणना में किसी प्रकार की बाधा न हो. मिहिजाम नगर परिषद (39 मतदान केंद्र) के लिए 20…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम शहर स्थित वार्ड संख्या 1, कृष्णानगर मुहल्ला में गुरुवार को आगलगी की घटना में हजारों रुपये मूल्य की सामग्री जलकर नष्ट हो गई. आग शंकर यादव के घर में लगी, जिससे अफरा- तफरी मच गई. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया. बाद में मिहिजाम पुलिस और चित्तरंजन अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. घटना में मवेशियों के लिए रखा पुआल पूरी तरह जलकर राख हो गया. पुलिस मामले की जांच कर…

Read More