आदित्यपुर: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के आकस्मिक निधन से जिलिंगगोड़ा गांव में शोक की लहर है. गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जहां राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे.

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह वार्ड 30 प्रत्याशी पुरेन्द्र नारायण सिंह ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि एक ऊर्जावान युवा का असमय चले जाना पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है.
*जीत पर जश्न नहीं मनाने की घोषणा*
नगर निगम चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होनी है. पुरेन्द्र नारायण सिंह ने घोषणा की कि यदि वार्ड 30 से उन्हें और वार्ड 32 से उनकी भावज अस्मिता कुमारी को जनादेश मिलता है, तो वे किसी प्रकार का विजय जुलूस या जश्न नहीं मनाएंगे. दिवंगत वीर सोरेन के सम्मान में ढोल- नगाड़े नहीं बजाए जाएंगे.

