Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा/ Manish Baranwal राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्पेशल मॉनिटर डॉ. पूनम मालाकुण्डई ने जामताड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी सीएमएसओई बालिका विद्यालय, सीएमएसओई बालिका उच्च विद्यालय तथा नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लोहारंगी का विस्तृत निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से गणित, विज्ञान, पर्यावरण और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया. छात्राओं के आत्मविश्वास और अनुशासन पर उन्होंने संतोष जताया. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सशक्त और जागरूक समाज की आधारशिला है. विद्यालय परिसर की स्वच्छता, हरियाली और पोषण वाटिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले में इन दिनों बच्चा चोरी की चर्चाएं तेज हैं. खूंटपानी से चार वर्षीय बच्चे के दो दिनों से लापता होने की घटना के बाद लोगों में सतर्कता बढ़ गई है. इसी बीच बुधवार शाम सोनुआ प्रखंड के कोचापुर गांव में एक महिला को बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि महिला चक्रधरपुर से कोचापुर आने वाली बस से पहुंची थी और एक छोटे बच्चे को उठाकर ले जाने का प्रयास कर रही थी. संदेह होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik  झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला आपूर्ति विभाग द्वारा सोनुआ प्रखंड के सोनापोस पूर्व जगन्नाथ कॉलोनी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. “हमारा हक हमारा राशन” अभियान के तहत कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को राशन कार्ड में ई-केवाईसी अपडेट कराने की महत्ता समझाई. नाटक के जरिए बताया गया कि समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने पर राशन लाभ में बाधा आ सकती है. कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को अपने संबंधित डीलर के पास जाकर ई-केवाईसी कराने के लिए प्रेरित किया गया. विभाग की…

Read More

रांची: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अल्प सूचित प्रश्न के माध्यम से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लिफ्ट सिंचाई योजना का मामला जोरदार तरीके से उठाया. सरकार ने अपने जवाब में स्वीकार किया कि कृषि बाहुल्य इस क्षेत्र में वर्तमान में लिफ्ट सिंचाई की कोई संचालित योजना नहीं है. मैसाड़ा सुवर्णरेखा डैम से प्रस्तावित 15 किमी लिफ्ट सिंचाई से 50 गांव, सुवर्णरेखा डैम से नीमडीह प्रखंड के ओड़ीया क्षेत्र तक 10 किमी लिफ्ट सिंचाई से 20 गांव, आमटांड नदी से काशीडीह होते हुए घाटशिला कांडरबेड़ा तक 6 किमी क्षेत्र तथा चांडिल बांध से…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh प्रखंड अंतर्गत छोटा दावना पंचायत के ग्राम कदमडीहा में श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम समिति के तत्वावधान में 27 एवं 28 फरवरी को दो दिवसीय 16 प्रहर संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा.  धार्मिक वातावरण में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर गांव में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. आयोजकों के अनुसार संकीर्तन के समापन के बाद 1 मार्च को धूलोट कार्यक्रम संपन्न होगा. आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. आयोजन समिति के अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, पूर्व उप मुखिया राजाराम महतो, ग्राम प्रधान साहेब राम…

Read More

कांड्रा: कांड्रा थाना क्षेत्र के डोकाकुली गांव में गुरुवार दोपहर बच्चा चोरी की आशंका को लेकर अचानक अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, दो महिलाएं पीयूष कालिंदी नामक एक बच्चे को अपने साथ ले जाती हुई दिखाई दीं. इसी दौरान बच्चे के परिवार की एक महिला की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. परिजन द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े. ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख एक महिला मौके से भागने में सफल रही, जबकि दूसरी महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इस दौरान ग्रामीणों के आक्रोश का सामना महिला…

Read More

सरायकेला: जिले के जिलिंगोड़ा गांव में उस समय शोक की लहर और गहरा गई, जब राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वीर सोरेन को अंतिम विदाई देने पहुंचे. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तथा पूर्व सांसद गीता कोड़ा, भाजपा नेता रमेश हांसदा सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहे. सभी नेताओं ने वीर सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण,…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है. जहां चाईबासा- मनोहरपुर मुख्य सड़क पर छोटानागरा और सेडल के बीच सड़क किनारे प्लांट किया गया डायरेक्शनल पाईप आईईडी बम बरामद कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया. जानकारी के अनुसार मुख्य सड़क पर आईईडी होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. एहतियात के तौर पर सड़क पर वाहनों का आवागमन तत्काल रोक दिया गया. इसके बाद सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान टोंटोगाढ़ा गांव के…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या-1 से पार्षद पद के प्रत्याशी बनमली दास एवं उनके समर्थक गुरुपदो दास के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उत्तमडीह निवासी राज कपूर महतो ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. आवेदन के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब 8.00 से 8.30 बजे के बीच गम्हरिया से आने के क्रम में आनंदपुर गांव के पास बनमाली दास एवं गुरुपदो दास ने उन्हें रोक लिया. पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की तथा…

Read More

जामताड़ा/ Manish Barnwal नाला थाना क्षेत्र के पलास्थली स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार खदान में अवैध रूप से खुदाई कर रहे करीब आठ लोग अचानक चाल धंसने से मलबे में दब गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और CISF की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खदान के अंदर काम कर रहे लोगों पर अचानक मिट्टी और पत्थर का बड़ा हिस्सा गिर पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर प्रशासन को सूचना दी. इसके…

Read More