जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम शहर स्थित वार्ड संख्या 1, कृष्णानगर मुहल्ला में गुरुवार को आगलगी की घटना में हजारों रुपये मूल्य की सामग्री जलकर नष्ट हो गई. आग शंकर यादव के घर में लगी, जिससे अफरा- तफरी मच गई.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया. बाद में मिहिजाम पुलिस और चित्तरंजन अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. घटना में मवेशियों के लिए रखा पुआल पूरी तरह जलकर राख हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
