- Jamtara Road Safety Team जामताड़ा: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ परिवहन विभाग, 37 वाहनों पर 2.43 लाख का जुर्माना
- Brown Sugar Case Accused Arrested आदित्यपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के दो मामलों में नाजिया परवीन और विपुल कर्मकार गिरफ्तार
- Jamshedpur ED Raid जमशेदपुर: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के ठिकानों पर फिर ED की दबिश, जमशेदपुर- आदित्यपुर से कोलकाता तक कार्रवाई
- Gamharia Jal Sahiya Swachhta Abhiyan गम्हरिया: प्रखंड परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ली स्वच्छता की शपथ
- Jamshedpur Ulidih Mobile Snatching जमशेदपुर: उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- Jamtara Viral Video Case जामताड़ा: प्रेम प्रसंग का विवाद या वायरल वीडियो का खेल ? महिला को धमकी और युवक की पिटाई के दावे से नारायणपुर में चर्चा तेज
- Jamshedpur Chain Snatching जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन की छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
- Ranchi PMLA Court रांची: बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन के लिए आज अहम दिन, हाईकोर्ट और PMLA कोर्ट में सुनवाई
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: शहर के सोनारी स्थित आदर्श सरकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति लिमिटेड की 22वीं वार्षिक आमसभा गुरुवार शाम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में आयोजित की गई. यह आमसभा सोनारी गुरुद्वारा सभागार में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों की भागीदारी देखने को मिली. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष धनंजय डे ने की, जबकि मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी असीम कुमार स्वेन सहित निदेशक मंडल के कई सदस्य भी मौजूद रहे. आमसभा में ए.के. चौधरी, शमशुल होसैन, स्मिता दलाई, महेश्वरी दुबे, डॉ. एस.के. मिश्रा, विरोनिका तिर्की, एलम्मा एंथनी, नरपति गगराई, सस्मिता स्वेन, समरेश दास और युद्धवीर छिब्बर समेत अन्य पदाधिकारी…
चांडिल: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत चांडिल प्रखंड क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. स्थानीय विधायक सविता महतो ने गुरुवार को 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चार महत्वपूर्ण सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया. इस अवसर पर विधायक ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत की और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करना प्राथमिकता में है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सड़कों का निर्माण तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया…
रामगढ़: जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल हुई है. बैंक खातों के माध्यम से संदिग्ध लेन- देन करने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया गया है. मामले की शुरुआत गृह मंत्रालय भारत सरकार के I4C पोर्टल पर प्राप्त सूचना से हुई, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक के एक खाते में संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर अपराध थाना रामगढ़ में कांड दर्ज कर 28 अप्रैल 2026 से जांच शुरू की गई.…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान छोटा गोविंदपुर सुभाष नगर निवासी मंगल तिवारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. मृतक के भाई बंटी तिवारी के अनुसार, मंगल 21 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे घर से गोविंदपुर हॉल्ट अपने दोस्तों के पास जाने की बात कहकर निकले थे. उनके साथ उनका मित्र मनीष पांडे भी मौजूद था. देर शाम तक…
जामताड़ा: रेलनगरी चित्तरंजन में चोरी की एक बड़ी वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रसांता एवेन्यू स्थित क्वार्टर नंबर 3/2बी में गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित राजेश कुमार सिंह के अनुसार, घटना के समय घर पूरी तरह खाली था. वे चुनावी ड्यूटी के सिलसिले में साउथ 24 परगना के बिष्णुपुर में थे, जबकि उनकी मां इलाज के लिए दुर्गापुर गई हुई थीं. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर…
जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी अलोक कुमार की अध्यक्षता में जनगणना 2027 को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस दौरान जनगणना की प्रक्रिया, चरणों और नई डिजिटल व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई. उपायुक्त ने बताया कि भारत की जनगणना विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक कार्यों में से एक है और 1872 से अब तक यह 16वीं जनगणना तथा स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी. इस बार जनगणना दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी. पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी, जिसके तहत स्व-गणना की अवधि 1 मई 2026 से 15…
जामताड़ा: जिले के नाला प्रखंड परिसर में आदिवासी संस्कृति और परंपरा को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, जहां आईटीडीए/ कल्याण विभाग के सौजन्य से धुमकुड़िया भवनों के लिए पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह और परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि आदिवासी परंपरा और संस्कृति झारखंड की पहचान है, जिसे संरक्षित और संवर्धित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा…
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) सहित कई योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए. बैठक के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत खाद्यान्न वितरण, दाल- भात योजना, डाकिया योजना, सोना- सोबरन धोती- साड़ी योजना, आयुष्मान भारत योजना, ई- केवाईसी, आधार सीडिंग, नमक वितरण और धान अधिप्राप्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर…
जमशेदपुर: शहर के प्रतिष्ठित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से “Science Showdown 2026” का भव्य आयोजन किया गया. इस एक दिवसीय विज्ञान उत्सव का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और विश्लेषणात्मक क्षमता को बढ़ावा देना रहा. कार्यक्रम में बायोटेक्नोलॉजी, कृषि, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी और फार्मेसी विभाग के सैकड़ों छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान छात्रों ने आधुनिक विज्ञान और पर्यावरणीय चुनौतियों से जुड़े विषयों पर अपने विचार चित्रों और प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किए. विज्ञान आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला को जमशेदपुर से जोड़ने वाले पुराने खरकाई पुल के क्षतिग्रस्त पथवे को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं. उपायुक्त ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की जानकारी मिलने के बाद सड़क निर्माण विभाग (RCD) को तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके. उन्होंने आमजनों से भी अपील की है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक सावधानी बरतें और पुल से गुजरते समय…