- Jamtara Road Safety Team जामताड़ा: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ परिवहन विभाग, 37 वाहनों पर 2.43 लाख का जुर्माना
- Brown Sugar Case Accused Arrested आदित्यपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के दो मामलों में नाजिया परवीन और विपुल कर्मकार गिरफ्तार
- Jamshedpur ED Raid जमशेदपुर: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के ठिकानों पर फिर ED की दबिश, जमशेदपुर- आदित्यपुर से कोलकाता तक कार्रवाई
- Gamharia Jal Sahiya Swachhta Abhiyan गम्हरिया: प्रखंड परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ली स्वच्छता की शपथ
- Jamshedpur Ulidih Mobile Snatching जमशेदपुर: उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- Jamtara Viral Video Case जामताड़ा: प्रेम प्रसंग का विवाद या वायरल वीडियो का खेल ? महिला को धमकी और युवक की पिटाई के दावे से नारायणपुर में चर्चा तेज
- Jamshedpur Chain Snatching जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन की छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
- Ranchi PMLA Court रांची: बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन के लिए आज अहम दिन, हाईकोर्ट और PMLA कोर्ट में सुनवाई
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा: जिला प्रशासन की नई पहल के तहत जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी विस्तृत जानकारी दी गई. उपायुक्त ने बताया कि 1 मई 2026 से जिले में डिजिटल स्वगणना (Self Enumeration) की शुरुआत होगी. इस बार जनगणना पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक होगी. उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी. पहले चरण में 1 मई से स्वगणना शुरू होगी, जबकि 16 मई से 24 जून तक हाउस…
सरायकेला: हजारीबाग में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है. इस मामले को लेकर प्रेस क्लब ऑफ़ सरायकेला- खरसावां के महासचिव प्रमोद सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त नितीश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. महासचिव प्रमोद सिंह ने इस घटना को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि यह सिर्फ पत्रकारों पर हमला नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार है. उन्होंने कहा कि पत्रकार का धर्म सवाल पूछना है और जनप्रतिनिधियों…
सरायकेला: जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी से गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेशधारी एवं समरेंद्र नाथ तिवारी ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान नेताद्वय ने एसपी को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और जिले में विधि- व्यवस्था को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी की. बताया गया कि एसपी उस समय क्राइम मीटिंग में व्यस्त थीं, बावजूद इसके उन्होंने जनप्रतिनिधियों का अभिवादन स्वीकार किया और सकारात्मक संवाद कायम रखा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और आमजन की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी. इस संक्षिप्त मुलाकात के दौरान ही एसपी निधि द्विवेदी के सहज,…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड-17 की रहने वाली शांभवी तिवारी ने ICSE 12वीं (बायो साइंस) में देश की टॉपर बनकर इतिहास रच दिया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है. सेक्रेड हर्ट कान्वेंट स्कूल जमशेदपुर की छात्रा शांभवी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. शांभवी के पिता राजेश रमण आकाशवाणी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता निभा सिन्हा सेंट मेरिस इंग्लिश हाई स्कूल में फिजिक्स की शिक्षिका हैं. परिवार में शिक्षा का मजबूत माहौल ही उनकी सफलता की…
आदित्यपुर: डीएवी एनआईटी के शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के लिए विद्यालय में गुरुवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने टॉपर्स को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में…
जमशेदपुर: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच शहरवासियों को राहत पहुंचाने के लिए एक सराहनीय पहल सामने आई है. रोटेरैक्ट क्लब ऑफ़ नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी द्वारा “प्रोजेक्ट: ठंडक 3.0- मटका स्थापना अभियान” के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में नि:शुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है. इस अभियान के अंतर्गत साकची, सिदगोड़ा और एग्रिको जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कुल 12 मटकों की स्थापना की गई है, ताकि राहगीर, सड़क विक्रेता, ट्रैफिक पुलिसकर्मी और स्थानीय निवासी आसानी से ठंडा पानी प्राप्त कर सकें. अभियान का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना,…
गिरिडीह: जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बाजार के पास सवारी बस और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब एक ही परिवार के लोग देवघर से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही सवारी बस से कार की आमने- सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी…
जमशेदपुर: मेहनत, लगन और स्पष्ट लक्ष्य के साथ पढ़ाई करने वाली बारीडीह निवासी राघवेद्र सिंह की पुत्री श्रेया सिंह ने ISC-2026 के 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल, बल्कि पूरे परिवार का नाम रोशन किया है. केरला समाजम मॉडल स्कूल की छात्रा श्रेया की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर प्रयास और अनुशासन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है. श्रेया सिंह के पिता रघवेंद्र सिंह रेलवे में इंजीनियर हैं, जबकि परिवार में पहले से ही शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र का मजबूत माहौल रहा है. उनके बड़े…
घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक समीक्षा और निरीक्षण अभियान चलाया. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने क्षेत्र का दौरा कर जन शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया. एसडीपीओ घाटशिला के कैंप कार्यालय में विभिन्न ग्रामीण थानों से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया. इससे आम लोगों को त्वरित राहत मिली. इस दौरान अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों का औचक निरीक्षण भी किया गया. निरीक्षण के क्रम में थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, पुलिस…
बाढ़: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में एक प्रसूता ने अस्पताल के बाहर सीढ़ियों पर ही बच्चे को जन्म दे दिया, जबकि अस्पताल प्रबंधन करीब आधे घंटे तक स्थिति को समझ ही नहीं सका. बताया जाता है कि उमानाथ मोहल्ला निवासी ममता देवी को घर पर प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें ई-रिक्शा से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे. ई- रिक्शा चालक ने उन्हें पुराने भवन के पास उतार दिया, जहां से करीब 100 मीटर पैदल चलकर वह नए भवन के…