- Brown Sugar Case Accused Arrested आदित्यपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के दो मामलों में नाजिया परवीन और विपुल कर्मकार गिरफ्तार
- Jamshedpur ED Raid जमशेदपुर: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के ठिकानों पर फिर ED की दबिश, जमशेदपुर- आदित्यपुर से कोलकाता तक कार्रवाई
- Gamharia Jal Sahiya Swachhta Abhiyan गम्हरिया: प्रखंड परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ली स्वच्छता की शपथ
- Jamshedpur Ulidih Mobile Snatching जमशेदपुर: उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- Jamtara Viral Video Case जामताड़ा: प्रेम प्रसंग का विवाद या वायरल वीडियो का खेल ? महिला को धमकी और युवक की पिटाई के दावे से नारायणपुर में चर्चा तेज
- Jamshedpur Chain Snatching जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन की छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
- Ranchi PMLA Court रांची: बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन के लिए आज अहम दिन, हाईकोर्ट और PMLA कोर्ट में सुनवाई
- Jamtara Durga Puja 2026 जामताड़ा: 28 सितंबर का आदेश, 1 सितंबर की बैठक—तारीखों ने बजाया ‘ढाक’!दुर्गापूजा से पहले तारीखों का ‘महाभ्रम’,
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: साकची थाना में वर्ष 2019 में दर्ज एक चर्चित मामले में काशिफ रज़ा सिद्दीकी को अदालत से बड़ी राहत मिली है. करीब 6 वर्षों तक चले इस मुकदमे में न्यायालय ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया. जानकारी के अनुसार, फरवरी 2019 में साकची स्थित आमबगान मैदान में आयोजित “संविधान बचाओ, देश बचाओ” कार्यक्रम के बाद प्रशासन द्वारा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें काशिफ रज़ा सिद्दीकी को भी आरोपी बनाया गया था. मामले के दौरान उन्हें झारखंड हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी. अदालत ने उनके देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी…
सरायकेला: जिले की समृद्ध लोक- सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक प्रसिद्ध सरायकेला छऊ नृत्य अब राजधानी रांची में अपनी चमक बिखेरने को तैयार है. सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला 2026 में प्रस्तुति देने के लिए राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला के कलाकारों का दल समन्वयक सुदीप कवी के नेतृत्व में ऑड्रे हाउस के लिए रवाना हो गया है. इस भव्य आयोजन में कलाकार राधा- कृष्ण, पताका और चंद्रभागा जैसे पारंपरिक एवं भावनात्मक छऊ नृत्यों की प्रस्तुति देंगे, जो दर्शकों को लोक संस्कृति की गहराई से रूबरू कराएंगे. यह प्रस्तुति न केवल कला का प्रदर्शन होगी, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक…
आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयसवाल स्टील इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शनिवार को काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां ऊंचाई पर कार्य कर रहे दो मजदूर अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद कार्यस्थल पर अफरा- तफरी मच गई और अन्य मजदूरों में दहशत फैल गई. इस हादसे में नीचे काम कर रहे दो अन्य मजदूर ठाकुर बेसरा और रंजीत जेना भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, दोनों…
जामताड़ा: श्री श्री 1008 पंचमुखी हनुमान मंदिर के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शनिवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. पूरे शहर में धार्मिक वातावरण के बीच भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें महिला श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रही. आचार्य संजय पांडे के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलयात्रा के लिए स्थापित कलश का विधिवत पूजन कराया गया. इस दौरान पुजारी हरेन्द्र नाथ पाण्डेय, कृष्णा शर्मा, विकास पाण्डेय एवं छोटे लाल पाण्डेय ने धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कराया. पूजन के बाद सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली. यह…
जामताड़ा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को प्रभात फेरी निकाली गई. इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, वृद्धजनों के अधिकार तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है. प्रभात फेरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन बर्मन, पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स तथा न्यायालय के कर्मी सक्रिय रूप से शामिल हुए. रैली के दौरान लोगों को विधिक सहायता से संबंधित…
सरायकेला: नगर क्षेत्र में शनिवार को सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जब नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया. वर्षों से दबा आक्रोश आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा. कर्मियों ने दो टूक कहा- जब तक हक नहीं, तब तक काम नहीं. सफाई कर्मियों का आरोप है कि वर्ष 2020 से उनके वेतन से काटा गया पीएफ अब तक उनके खातों में जमा नहीं हुआ है. इसके अलावा बढ़े हुए वेतन का भुगतान भी लंबित है. समय पर वेतन मिलना भी उनके लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है. कर्मियों ने 5 लाख रुपये के…
सरायकेला: जिले में इन दिनों सत्ता के गलियारों में एक नई कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है. फर्क बस इतना है कि इस बार कहानी विकास की नहीं, बल्कि आरोपों की है. सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा पर लगे गंभीर आरोपों ने प्रशासनिक सिस्टम को आईना दिखा दिया है. चाईबासा महिला थाना में दर्ज शिकायत के बाद मामला अब “फाइल” से निकलकर “फोकस” में आ चुका है. शिकायत करने वाली महिला का आरोप है कि साहब ने पहले भरोसे का पुल बनाया, फिर वादों का महल खड़ा किया, और आखिर में रिश्ते को “ऑफिशियल” नहीं, “पर्सनल”…
सरायकेला: थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक और तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला, जब एक बेलगाम कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक नाबालिग समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान दुबराज महतो (46), सूरज बानरा (20), विजय हांसदा (22) और अमर मुंडा (15) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, दुबराज महतो स्कूटी…
आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड 17 स्थित जय प्रकाश उद्यान इलाके में चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. घटना के बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, जय प्रकाश उद्यान निवासी मंजू मिश्रा के घर से बैट्री और इन्वर्टर चोरी करने की कोशिश की जा रही थी. इसी दौरान आसपास के लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके पर ही पकड़ लिया. पकड़े गए युवक की पहचान वार्ड 17 के ही 6 एल/एफ निवासी स्वर्गीय चीकू सिंह के पुत्र…
रांची: पुलिस ने टीपीसी संगठन के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला ओरमांझी थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईरबा गोलचक्कर के पास छापेमारी की. इस दौरान संदिग्ध स्थिति में खड़े दो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समरित गंझू उर्फ मलिंगा और सोनू उरांव उर्फ सन्नी के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान इनके पास से देशी कट्टा, मैगजीन, मोबाइल फोन, सिम कार्ड समेत कई आपत्तिजनक…