- Jamshedpur ED Raid जमशेदपुर: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के ठिकानों पर फिर ED की दबिश, जमशेदपुर- आदित्यपुर से कोलकाता तक कार्रवाई
- Gamharia Jal Sahiya Swachhta Abhiyan गम्हरिया: प्रखंड परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ली स्वच्छता की शपथ
- Jamshedpur Ulidih Mobile Snatching जमशेदपुर: उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
- Jamtara Viral Video Case जामताड़ा: प्रेम प्रसंग का विवाद या वायरल वीडियो का खेल ? महिला को धमकी और युवक की पिटाई के दावे से नारायणपुर में चर्चा तेज
- Jamshedpur Chain Snatching जमशेदपुर: सोनारी में दिनदहाड़े महिला से चेन की छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार
- Ranchi PMLA Court रांची: बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन के लिए आज अहम दिन, हाईकोर्ट और PMLA कोर्ट में सुनवाई
- Jamtara Durga Puja 2026 जामताड़ा: 28 सितंबर का आदेश, 1 सितंबर की बैठक—तारीखों ने बजाया ‘ढाक’!दुर्गापूजा से पहले तारीखों का ‘महाभ्रम’,
- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
आदित्यपुर: सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल जमशेदपुर की मेधावी छात्रा शांभवी तिवारी को ISC 12वीं (बायो साइंस) परीक्षा 2026 में 100% अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक- 1 हासिल करने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, युवा समाजसेवी इंदरजीत सिंह और युवा उद्यमी प्रतीक कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रूप से अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर कुणाल सारंगी ने कहा कि शांभवी तिवारी की यह…
जमशेदपुर: साकची स्थित एक निजी क्लिनिक में मंगलवार को मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टर के साथ हाथापाई की. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले मरीज का टॉन्सिल ऑपरेशन डॉक्टर विमरजीत प्रधान द्वारा किया गया था. आरोप है कि ऑपरेशन के बाद मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में Tata Main Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने इलाज के खर्च को लेकर डॉक्टर से बात की, तो उनके साथ कथित…
सरायकेला: जिला शिक्षा विभाग में फर्जी पदोन्नति को लेकर बड़ा मामला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर चार शिक्षकों ने गलत तरीके से पदोन्नति हासिल की. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं. जानकारी के अनुसार डीईओ की अध्यक्षता में गठित कमिटी पूरे मामले की जांच करेगी. सूत्रों के मुताबिक, संबंधित शिक्षकों ने विभाग की कमजोर कड़ियों का फायदा उठाते हुए एक “मैसेंजर” सहयोगी के माध्यम से पूरे खेल को अंजाम…
सरायकेला: खरसावां थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है, जहां पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली. प्रताड़ना के चलते रची गई इस खौफनाक वारदात में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में मृतका बाधा सरदार की पत्नी सुनीता सरदार (38) उसका भाई सोमा मुण्डा उर्फ सुगु, तथा एक अन्य सहयोगी बौर सिंह मुण्डा और बिरा मुण्डा भी शामिल थे. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त खून से सना फरसा, एक स्कूटी…
चाईबासा: सोनुआ बाजार में विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया. कार्यक्रम का नेतृत्व मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने किया. जैसे ही चुनावी परिणाम भाजपा के पक्ष में आने की पुष्टि हुई, सोनुआ बाजार क्षेत्र जयघोष से गूंज उठा. कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक- दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी साझा की. पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है. उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष सुधा झा की अध्यक्षता में ऑनलाइन आयोजित की गई. बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए और भविष्य की रूपरेखा तैयार की गई. जिला सचिव मलय कुमार डे ने जानकारी दी कि 6वीं पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 9 एवं 10 मई को धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन 6 मई शाम 5 बजे तक खुला रहेगा. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कोर कमिटी के सभी सदस्यों…
चांडिल: कुकड़ू में जंगली हाथी के हमले में मारे गए मुनी राम गोराई के अंतिम संस्कार में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो शामिल हुए. उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. अंतिम संस्कार के दौरान हरे लाल महतो ने इस घटना को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए सरकार और वन विभाग पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जंगली हाथियों की गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में हालात और भयावह हो सकते हैं. उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा के…
जामताड़ा: शहर के प्रसिद्ध सुभाष चौक में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया. भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाकर, एक- दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर जीत की खुशी साझा की. जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि इन राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सुशासन पर मुहर लगाई है. उन्होंने दावा किया कि विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में जनता ने अपने मताधिकार के माध्यम से बदलाव का स्पष्ट संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि…
सरायकेला: पुलिस संभावित आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है. सोमवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी विनय कुमार की अध्यक्षता में बैंक, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों के संचालकों के साथ अहम सुरक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र के सभी प्रमुख बैंक शाखा प्रबंधक, ज्वेलरी शॉप संचालक, पेट्रोल पंप संचालक और मेडिकल स्टोर संचालक मौजूद रहे. इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना था. थाना प्रभारी ने सभी व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों…
सरायकेला: खरसावां मुख्य मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही भारी पड़ गई. कीता के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक टाटा 407 अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, टाटा 407 ईंट लोड कर खरसावां की ओर जा रहा था. इसी दौरान अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में…