Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चांडिल: कपाली नगर परिषद क्षेत्र के गैस गोदाम रोड स्थित भाभी होटल चौक में स्ट्रीट लाइट समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है. खबर सामने आने के बाद संबंधित विभाग सक्रिय हुआ और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कर दिया गया. अब लाइटें नियमित रूप से जल रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. बताया जाता है कि पहले इस चौक पर लगी कई स्ट्रीट लाइटें खराब थीं और जो लाइटें जल भी रही थीं, वे घने पेड़ों के बीच होने के कारण सड़क तक पर्याप्त रोशनी नहीं पहुंचा पा…

Read More

सरायकेला: पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत को लेकर राजनीतिक उत्साह चरम पर है. भाजपा नेता सुमित चौधरी ने इस परिणाम को जनता की निर्णायक जीत बताते हुए कहा कि यह वर्षों के संघर्ष, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का प्रतिफल है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जन मुद्दों के साथ खड़ी रही और लोगों के दुख- दर्द को समझते हुए लगातार उनके बीच काम किया. विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने हार नहीं मानी और संगठन को मजबूती से खड़ा रखा, जिसका परिणाम आज ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है. …

Read More

सरायकेला: पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देशन में चलाए जा रहे “प्रोजेक्ट डिवाइस” के तहत की गई. जानकारी के अनुसार, सरायकेला थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली. सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की मदद से कुल 13 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया. बरामद मोबाइल फोन को सरायकेला थाना प्रभारी विनय…

Read More

जमशेदपुर: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ी सफलता हासिल की है. विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी किया मोटर्स (Kia Motors) से जुड़े उत्कल किया में हुआ है. यह चयन यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से हुआ. इस प्रक्रिया में बीबीए, एमबीए और बी.टेक के छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से तीन छात्रों को उनकी योग्यता के आधार पर सेल्स और टेक्नीशियन पदों के लिए चुना गया. चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से 2.6…

Read More

सरायकेला: राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जच्चा और नवजात की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है. टॉर्च की रोशनी में प्रसव कराने के आरोपों के बीच उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए खुद मौके पर पहुंचकर जांच कराई. घटना सामने आते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल जिला स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया.  इस कमेटी में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीती मांझी को शामिल किया गया है.…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल हरिओम मिश्रा पर एक कारपेंटर को प्रताड़ित करने, पिटवाने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है. पीड़ित पंकज देव शर्मा का दावा है कि वह इस कदर डरा हुआ है कि कभी भी कोई बड़ा कदम उठा सकता है. मामला भाटिया बस्ती कुंज विहार फ्लैट का है, जहां आरोपी कांस्टेबल का आलीशान फ्लैट बताया जा रहा है. पीड़ित के अनुसार उसने इस बिल्डिंग में करीब 3.50 लाख रुपये का काम किया, लेकिन उसे महज 50 से 60 हजार रुपये ही भुगतान किया…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह स्थित कुरैशी मुहल्ला में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सोमवार को दर्ज किया गया था, जिसमें जान मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप था. पुलिस के अनुसार वादी सरफराज कुरैशी उर्फ गामा के आवेदन पर कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नामजद आरोपी मो. इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम को शहर छोड़कर भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में सामने आया कि वादी और मुख्य आरोपी…

Read More

राजनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित चिकित्सीय लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. घटना के बाद पीड़ित परिवार को भारतीय जनता पार्टी का खुला समर्थन मिलने से इलाके में आक्रोश और बढ़ गया है. सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष हरकृष्णा प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीण और पीड़ित परिवार के सदस्य CHC परिसर के बाहर जुटे और धरना- प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद गीता कोड़ा और पूर्व विधायक अनंत राम टुडू भी मौजूद रहे. प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते…

Read More

जामताड़ा: जिले में पेयजल समस्या दूर करने के उद्देश्य से 9 से 18 अप्रैल तक चलाए गए पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के दावों की जमीनी हकीकत मेझिया पंचायत में सवालों के घेरे में आ गई है. प्रशासनिक स्तर पर इसे गंभीर पहल बताया गया और अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया गया, लेकिन हालात अब भी बदहाल हैं. 17 अप्रैल को जामताड़ा प्रखंड के मेझिया और कुशबेदिया पंचायत में निरीक्षण अभियान चलाया गया था, मगर जांच के दौरान सामने आई तस्वीर ने दावों की पोल खोल दी. जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित मेझिया पंचायत में मुख्य सड़क…

Read More

चाईबासा: जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार रविवार शाम जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव के पास अंकुआ कंपार्टमेंट संख्या-48 के जंगल में कुछ ग्रामीण मछली पकड़ने गए थे. इसी दौरान उन्होंने हाथी को घायल अवस्था में देखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले चिरिया ओपी क्षेत्र…

Read More