आदित्यपुर: सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल जमशेदपुर की मेधावी छात्रा शांभवी तिवारी को ISC 12वीं (बायो साइंस) परीक्षा 2026 में 100% अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक- 1 हासिल करने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, युवा समाजसेवी इंदरजीत सिंह और युवा उद्यमी प्रतीक कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रूप से अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इस अवसर पर कुणाल सारंगी ने कहा कि शांभवी तिवारी की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि जमशेदपुर, सरायकेला- खरसावां और पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह सिद्ध किया है कि दृढ़ निश्चय के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

वहीं सरायकेला नपं अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि शांभवी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करेगी.
वहीं झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य गणेश चौधरी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि शांभवी आगे भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी और राज्य व देश का नाम रोशन करेंगी.

