What's Hot
- Rajnagar Education Support राजनगर: झामुमो नेता सचिन महतो की सराहनीय पहल, प्रखंड टॉपर रोहित महतो के आगे की पढ़ाई का खर्च उठाने का लिया जिम्मा देखें video
- Jharkhand Labour Minister Visit जमशेदपुर: निजी दौरे पर शहर पहुंचे श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, सर्किट हाउस में पुरेन्द्र के नेतृत्व में हुआ स्वागत
- Kapali Police Hotel Restaurant Raid चांडिल: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस का विशेष अभियान, डोबो रोड के होटल-रेस्टोरेंट में एक साथ दी दबिश
- Sonua Child Missing news चाईबासा: सोनुआ के उड़ूनिया गांव से 10 वर्षीय बालिका अनीता सोरेन लापता
- Chaibasa Gudri Bridge Damage चाईबासा: भारी बारिश में कोंजेन घाटी के पास बह गई पुलिया, तीन गांवों का आवागमन प्रभावित
- Tayo Colony Pedestrian Road Issue गम्हरिया: टायो कॉलोनी का दशकों पुराना पैदल मार्ग बंद करने की आशंका, कॉलोनीवासियों ने प्रबंधन से लगाई गुहार
- Chandil Chilgudih Football Tournament चांडिल: चिलगुडीह और रघुनाथपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचीं विधायक सविता महतो
- Jharkhand Assembly Estimates Committee reviews सरायकेला: प्राक्कलन समिति की दो टूक हिदायत, देरी करने वाले संवेदकों को नए काम से रखें दूर
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: आज़ादनगर थाना परिसर में सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दयानंद कुमार की अध्यक्षता में कम्युनिटी पुलिसिंग की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आज़ादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, थाना के पुलिस पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न मोहल्लों के बुद्धिजीवी शामिल हुए. बैठक का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करना, क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था. बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नशाखोरी पर रोक, साइबर अपराध से बचाव,…
जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत सदर पंचायत निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के कुंडहित मंडल उपाध्यक्ष रवि बाध्यकर (करीब 45 वर्ष) की रविवार देर रात सर्पदंश से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात रवि बाध्यकर को जहरीले सांप ने काट लिया. परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए पश्चिम बंगाल के शिरडी स्थित एक अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सोमवार देर दोपहर तक उनका पार्थिव शरीर गांव लाने की प्रक्रिया जारी…
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव उर्फ बल्लू (24) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को बिरसानगर थाना क्षेत्र से तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर दबोचा गया. वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था. गौरतलब है कि 8 जुलाई की शाम गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास राहुल बच्चा की डंडे, पत्थर और लकड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी. मृतक के भाई के बयान पर मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.…
जमशेदपुर: शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतारामडेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ह्यूमपाइप स्थित इन्द्रानगर में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा किया है. पुलिस ने एक महिला, उसके बेटे और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन 4.32 ग्राम है, तथा बिक्री से प्राप्त 4,820 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि रविवार शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन्द्रानगर निवासी भारती कैबर्तो अपने…
गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के उषा मोड़ चौक पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सड़क दुर्घटना के बाद मुआवजे को लेकर आर्का जैन विश्वविद्यालय की बस और टाटा योद्धा में सवार लोगों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक, गाली- गलौज और हाथापाई की भी स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार, आर्का जैन विश्वविद्यालय की बस (संख्या JH05CR2627) पर सवार चालक पर आरोप है कि उसने आदित्यपुर थाना अंतर्गत बड़ाम थाना क्षेत्र के समीप टाटा योद्धा (संख्या JH05CY7567) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे…
सरायकेला: भगवान श्रीजगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा एवं नेत्र उत्सव को लेकर सरायकेला नगर पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं. श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ रथ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया. इस दौरान साफ-सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लेकर समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए. निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत की टीम ने रथ यात्रा मार्ग के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया. सड़क किनारे सफाई,…
सरायकेला: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक मनोज स्वार्गियारी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक क्राइम मीटिंग की. बैठक में अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, वारंटियों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्ती, वाहन जांच और जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई. एसपी ने स्पष्ट कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी. बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को…
आदित्यपुर: जमशेदपुर के डीडी बार हत्याकांड में मारे गए करणी सेना के सरायकेला- खरसावां युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की तेरहवीं पर रविवार को आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत और महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता सिंह पहुंचे. दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और सरकार को 30 अगस्त तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं हुई तो करणी सेना राज्यव्यापी आंदोलन करेगी. इस दौरान करणी सेना नेताओं ने मांग की कि पूरे मामले की जांच किसी सेवानिवृत्त…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड में मलेरिया का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित मिशन उदय M 2.0 के तहत चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में सोनुआ प्रखंड से बड़ी संख्या में मलेरिया संक्रमित मरीज सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में जांच, दवा वितरण और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए पिछले छह दिनों से रेड जोन घोषित प्रखंडों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में सोनुआ प्रखंड भी शामिल है.…
जामताड़ा: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन नई राज्य कार्यकारिणी के गठन के साथ संपन्न हो गया. राज्यभर से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया. सम्मेलन में कर्मचारियों के अधिकारों, सेवा शर्तों में सुधार, लंबित मांगों के समाधान तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर व्यापक चर्चा हुई. सम्मेलन के समापन समारोह में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व विधायक विनोद सिंह, महासंघ के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे. चुनाव पदाधिकारी की देखरेख में संगठन…