
जमशेदपुर: टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने सोमवार को रिसीविंग यार्ड में विशेष सुरक्षा अभियान के दौरान चोरी के मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा किया है. उसके कब्जे से करीब 210 किलोग्राम चोरी का लोहा बरामद किया गया.


विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान रहमत कुरैशी (33 वर्ष), पिता अनवर कुरैशी, निवासी धातकीडीह ए ब्लॉक के रूप में हुई है. सुरक्षा टीम ने आरोपी को चोरी के लोहे के साथ पकड़ने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित प्राधिकारियों के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
टाटा स्टील प्रबंधन के अनुसार यह कार्रवाई कंपनी की संपत्तियों की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सुरक्षा टीम की सतर्कता और सक्रिय निगरानी का परिणाम है. कंपनी ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक





विज्ञापन
