Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत ओड़िया पंचायत के ग्रामीणों ने ओड़िया मौजा में संचालित पत्थर खदान के विरोध में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ रैली निकालते हुए समाहरणालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर खनन कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि ओड़िया मौजा के लायाडीह. चिरूडीह और ओड़िया टोला में खाता संख्या 624 के प्लॉट संख्या 4546 एवं प्लॉट संख्या 988 की स्वीकृत भूमि से कहीं अधिक क्षेत्र में पिछले लगभग 20 वर्षों से अवैध पत्थर खनन किया जा रहा है.…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की कथित भर्ती परीक्षा अनियमितताओं की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती नजर आ रही है. इसी कड़ी में आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते मंगलवार को रांची स्थित सीआईडी मुख्यालय पहुंचे, जहां जांच अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी. सीआईडी मुख्यालय परिसर में पहले से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पूर्व अध्यक्ष के पहुंचने के बाद अधिकारियों ने उन्हें जांच से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ के लिए बुलाया. माना जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा संचालन और चयन से जुड़े कई पहलुओं पर उनसे जानकारी ली जा…

Read More

रांची: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली. झारखंड पुलिस के ‘ऑपरेशन नवजीवन-II’ के तहत 15 लाख रुपये के इनामी रीजनल कमांडर संतोष उर्फ बासुदेव दा समेत 16 खूंखार नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया. इस सामूहिक आत्मसमर्पण को कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में सक्रिय माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. आत्मसमर्पण करने वालों में एक 15 लाख का इनामी रीजनल कमांडर. तीन जोनल कमांडर. तीन सब-जोनल कमांडर. छह एरिया कमांडर और तीन दस्ता सदस्य शामिल हैं. इनमें 11 पुरुष और पांच महिला नक्सली हैं, जो लंबे…

Read More

सरायकेला: जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है. उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार देर रात जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन विभाग, अंचल प्रशासन और ईचागढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पातकुम क्षेत्र में सघन वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान तीन वाहनों को अनियमितता पाए जाने पर जब्त किया गया. जांच के दौरान खनिज लदे सभी वाहनों के परिवहन चालान और खनिज की मात्रा का सत्यापन किया गया. पातकुम चौक के समीप पत्थर लदे हाइवा (JH05CF0396) में परिवहन चालान…

Read More

सरायकेला: जिले में लगातार हो रही बारिश ने कांड्रा- हुदु मार्ग पर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मेहताबेड़ा में निर्माणाधीन पुल के समीप बनाई गई अस्थायी डायवर्सन सड़क तेज बहाव में बह जाने से हुदु और कांड्रा के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है. इसके चलते छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है और हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार मेहताबेड़ा में नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण अवधि के दौरान आवागमन बनाए रखने के लिए पुल के बगल में अस्थायी डायवर्जन…

Read More

गिरिडीह: जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत जरीडीह गांव में सोमवार को जंगली हाथियों के झुंड ने एक किसान की जान ले ली. कजरा गढ़ा जंगल के समीप खेत में काम कर रहे 40 वर्षीय उपेंद्र यादव पर हाथियों ने हमला कर दिया और कुचलकर मार डाला. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है. जानकारी के अनुसार उपेंद्र यादव खेत में कृषि कार्य कर रहे थे. इसी दौरान जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. जब तक वह संभल पाते, हाथियों ने उन्हें कुचल दिया. घटना की सूचना मिलते ही…

Read More

धनबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला कारोबार और आउटसोर्सिंग से जुड़े कई कारोबारियों एवं उनके सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस कार्रवाई से कोयला कारोबार से जुड़े हलकों में हड़कंप मच गया. ईडी की अलग- अलग टीमें मंगलवार सुबह से ही कई स्थानों पर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच में जुटी रहीं. सूत्रों के अनुसार छापेमारी की जद में चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े व्यावसायिक सहयोगियों के ठिकाने आए हैं. जिन लोगों के परिसरों पर कार्रवाई की जा रही है उनमें गणेश यादव,…

Read More

जमशेदपुर: मानगो के पंजाबी लाइन क्षेत्र में सोमवार को चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना में पंजाबी लाइन निवासी 22 वर्षीय राहुल तंतूबाई गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया गया कि वर्कर्स कॉलेज के सामने दो युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. घायल राहुल तंतूबाई ने आरोप लगाया कि पंजाबी लाइन निवासी रौशन और 21 वर्षीय रवि गोराई ने उन पर हमला किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रौशन के हाथ में चाकू था, जिससे उसने राहुल पर कई वार किए और उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच…

Read More

सरायकेला: एमएसीपी (मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) का लाभ देने की मांग को लेकर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (झारोटेफ) ने सोमवार को राज्यव्यापी आंदोलन के पहले चरण की शुरुआत की. प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर सरायकेला-खरसावां जिले के सभी प्रखंडों और विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने सरकार के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई. शिक्षक नेताओं ने कहा कि लंबे समय से एमएसीपी का लाभ देने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं…

Read More

सरायकेला: जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित जिला फुटबॉल लीग-2026 (अर्जुना-कप) में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में एकतरफा जीत और रोमांच का शानदार संगम देखने को मिला. खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में पहले मुकाबले में एसएमसी प्रधानगोडा ने बीपीएस खरसावां को 6-0 के बड़े अंतर से हराकर सुपर-5 में जगह बनाने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली. वहीं दूसरे मुकाबले में ग्रीन एरिया दलभंगा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत मानी जा रही तूड़ीयान एफसी को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया. प्रधानगोडा की जीत के सबसे बड़े नायक राखी लोआदा रहे. उन्होंने शानदार…

Read More