Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में गुरुवार को हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर मुरली की इलाज के दौरान टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में मौत हो गई. इस हादसे में महिला कर्मी सहित कुल सात मजदूर घायल हुए थे. घटना के बाद से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है. मृतक मुरली कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था. विस्फोट में वह गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसके बाद उसे अन्य घायलों के साथ तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) भेजा गया था. चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद इलाज…

Read More

सरायकेला: जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला थाना पुलिस ने एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. मामले का खुलासा गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में किया. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि सरायकेला थाना में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले के अनुसंधान के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का…

Read More

खूंटी: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को खूंटी में बड़ी कार्रवाई करते हुए AHTU सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के बाद उन्हें पूछताछ के लिए एसीबी की टीम अपने साथ ले गई. इस कार्रवाई से खूंटी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी को थाना प्रभारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी. शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए उन्हें गिरफ्तार…

Read More

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में गुरुवार को हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में महिला सहित सात मजदूर घायल हो गए. इनमें एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है. गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) भेजा गया है. वहीं अन्य घायलों का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है. घटना में घायल मुरली, सूरज हांसदा, सोनमुनी दास और अनिल यादव का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में चल रहा है. वहीं शैलेंद्र महतो, अंकित कुमार और प्रकाश बोदरा का उपचार स्थानीय संजीवनी नर्सिंग होम में…

Read More

आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में गुरुवार को हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई. हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि चार अन्य मजदूर भी घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) भेजा गया है. गंभीर रूप से झुलसे मजदूर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री परिसर में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई. विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी. घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं…

Read More

पटना: बिहार के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने अपनी कला के दम पर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. जन-जागरूकता आधारित रेत कलाकृतियों के लिए उनका नाम फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. इस उपलब्धि पर पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर आयोजित एक समारोह में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह, मेडल एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. सम्मान समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि मधुरेंद्र कुमार बिहार के…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य में एक ओर जहां छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है, वहीं दूसरी ओर सीआईडी ने जांच की रफ्तार और बढ़ा दी है. बुधवार को राजधानी रांची में तीन बड़े घटनाक्रम सामने आए. फिरायालाल चौक पर हजारों छात्रों ने प्रदर्शन किया.जबकि सीआईडी ने पूर्व JPSC अध्यक्ष एल. ख्यांगते से लगातार दूसरे दिन भी लंबी पूछताछ की. साथ ही अभ्यर्थियों से जांच में सहयोग के लिए OMR शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराने की अपील जारी की. फिरायालाल चौक पर छात्रों का प्रदर्शन जेपीएससी…

Read More

धनबाद: झारखंड में अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद में मंगलवार को 31 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान करीब ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश फ्रीज किए गए, जबकि ₹1.02 करोड़ की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई. इसके अलावा 200 से अधिक संदिग्ध अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य, वित्तीय रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं. ईडी की रांची जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत यह कार्रवाई की. छापेमारी अनिल गोयल, एल.बी.…

Read More

गम्हरिया: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नव ज्योति विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर में विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों के सम्मान में भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और भारतीय गुरु- शिष्य परंपरा की भावना से ओत- प्रोत रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इसके बाद विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित कविताएं, नारे, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया. विद्यार्थियों ने अपने जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही ज्ञान, संस्कार और सफलता…

Read More

चाईबासा: जिले के आनंदपुर प्रखंड के पहाड़डीहा गांव में दो बच्चियों की मलेरिया से संदिग्ध मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) और एएनएम को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी किया गया है. दोनों स्वास्थ्यकर्मियों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है कि दोनों बच्चियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई. बुधवार को सिविल सर्जन और सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट पहाड़डीहा गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. अधिकारियों ने ग्रामीणों से मलेरिया से बचाव के लिए पानी उबालकर पीने, स्वच्छता…

Read More