Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर पावर ग्रिड के समीप 13 जुलाई को रेलवे के ठेकेदार जितेंद्र सिंह के चालक रवि शर्मा से मारपीट कर सफारी स्ट्रोम गाड़ी संख्या JH05A 5000 जबरन कब्जा करने और गाड़ी में रखे 1.70 लाख रुपए लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में ठेकेदार के चालक रवि शर्मा ने गम्हरिया थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जिसमें बताया गया है, कि 13 जुलाई को जमशेदपुर निवासी जितेंद्र सिंह जो रेलवे के ठेकेदार हैं. उनकी गाड़ी में रेलवे के इंजीनियर प्रिंस…

Read More

जमशेदपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है. लगातार बढ़ते दबाव और विरोध के बीच जिला प्रशासन के निर्देश पर टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से ऐतिहासिक जुबिली पार्क को गुरुवार से मॉर्निंग वॉकरों के लिए खोल दिया गया है. गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण बंद पड़े पार्कों को संक्रमण का असर कम होने के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर खोलने का आदेश जारी कर दिया गया था, लेकिन जुबली पार्क और सर दोराबजी पार्क जिसका संचालन टाटा समूह करता है, को नहीं खोला गया था. इधर मॉर्निंग वॉकरों और सैलानियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय सभागार में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 के पहले तिमाही की राजस्व संग्रह को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने किया. इस दौरान वित्तीय वर्ष 21- 22 के पहले तिमाही में 94 फ़ीसदी राजस्व संग्रह होने पर अपर नगर आयुक्त ने संतुष्टि जताई. साथ ही टैक्स कलेक्शन एजेंसी स्पैरो टेक को यह गति बरकरार रखने का निर्देश दिया गया. जानकारी देते हुए बताया गया, कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 के पहले तिमाही में 1 करोड़ 8 लाख रुपए का राजस्व होल्डिंग टैक्स से…

Read More

सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 29 के महावीर नगर में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्री श्री 1008 पंचमुखी हनुमान एवं शिव परिवार के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ मंगलवार से कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. इधर बुधवार को शिव परिवार के साथ पंचमुखी हनुमान रंग बिरंगी झांकियों के बीच नगर भ्रमण पर निकले. इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. मगर भ्रमण के दौरान आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह कांग्रेसी नेता योगेंद्र शर्मा, भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, गणेश महाली, सतीश शर्मा और दिवंगत पार्षद राजमणि देवी…

Read More

जमशेदपुर आबकारी विभाग को एक और सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने एमजीएम थाना अंतर्गत डोभापानी एवं छोटा बांकी में छापेमारी करते हुए तीन अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त करते हुए एक हजार किलो जावा महुआ को नष्ट कर दिया है. वहीं 200 लीटर महुआ शराब जप्त कर कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान में जुट गई है. हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है, कि छापेमारी की सूचना मिलते ही अवैध शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे. गौरतलब है, कि जमशेदपुर आबकारी विभाग लगातार…

Read More

आदित्यपुर: पिछले दिनों यास तूफान औऱ भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए भाटिया तटबंध की मरम्मती के लिए डीसी सरायकेला अरवा राजकमल ने जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन कोष से राशि 4 लाख 96 हजार 434 रुपए उपलब्ध करा दी है. डीसी ने राशि सुवर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता के नाम चेक भेज कर उपलब्ध करा दी है. उक्त जानकारी बुधवार को प्रेसवार्ता कर इस कार्य के लिए पहल कर रही आदित्यपुर विकास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह और भाटिया विकास समिति के वरिष्ठ सदस्य एसडी प्रसाद ने दी. दोनों नेताओं ने बताया, कि तटबंध मरम्मती का…

Read More

झारखंड के आर्थिक राजधानी जमशेदपुर के बिष्टुपुर में स्थित है ऐतिहासिक जुबिली पार्क. यहां न केवल जमशेदपुर या झारखंड, बल्कि बिहार, बंगाल और उड़ीसा के भी सैलानी पहुंचते हैं और यहां के खूबसूरत वादियों का लुफ्त उठाते हैं. ऐसे में जमशेदपुर के बीचो- बीच बसा जुबिली पार्क मोदी पार्क अभी भी बंद है. मतलब कहीं ना कहीं राज्य सरकार के आदेशों को इनके प्रबंधक ठेंगा दिखा रहे हैं. वैसे टाटा स्टील के जिम्मे इन दोनों पार्कों का प्रबंधन है. ऐसे में मॉर्निंग वॉकरों ने पिछले दिनों जुबिली पार्क गेट पर प्रदर्शन भी किया था और जिला प्रशासन से इसे खुलवाने…

Read More

आदित्यपुर: सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा बुधवार को आदित्यपुर दौरे पर रही. इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को जाना. उसके बाद आदित्यपुर नगर निगम पहुंच नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज ड्रेनेज पाइपलाइन और विद्युतीकरण के लिए खोदे गए गड्ढों को अविलंब दुरुस्त करने, साथ ही रीइंस्टॉलेशन तक नए गड्ढे खोदे जाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया. उसके बाद श्रीमती कोड़ा आदित्यपुर दो पहुंची. जहां रेलवे कॉलोनी के आसपास बसे बस्तियों का रास्ता रेलवे द्वारा बंद किए जाने पर उनके द्वारा रोक लगाने के बाद की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने आदित्यपुर…

Read More

बकरीद 21 जुलाई को है. हालांकि इस साल फिर से कोरोना महामारी के कारण बकरा बाजार में रौनक नजर नहीं आ रहा है. लोकल व्यपारियों ने अपने बकरे बाजार में उतारे जरूर हैं, लेकिन खरीददार अभी भी बाहरी बकरों के इंतजार में हैं. जमशेदपुर के आम बागान में स्थानीय व्यपारियों के बकरों की कीमत 13 हजार से लेकर 15 हजार तक हैं, हालांकि इससे कम कीमतों के भी बकरे यहां मौजूद हैं. मगर खरीददारों में अन्य सालों की तुलना में इस साल दिलचस्पी कम देखी जा रही है वैसे व्यापारियों की अगर मानें, तो इलाहाबादी बकरों के आने से बाजार…

Read More

एक तरफ झारखंड सरकार 2022 तक सभी घरों में पाइपलाइन से जलापूर्ति का दावा करती है. वहीं दूसरी तरफ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भुईयाडीह स्थित नंद नगर के लोग पिछले 4 सालों से पाइप लाइन के जरिए पानी के लिए इंतजार में बैठे हैं. वैसे इनकी नाराजगी सरकार से नहीं, बल्कि टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई जुस्को से है. आपको बता दें, कि जुस्को द्वारा 4 साल पूर्व बस्ती का सर्वे कर यहां के लोगों से पाइप लाइन के जरिए जलापूर्ति का दावा किया गया था, और इनसे शुल्क भी लिया गया था. लेकिन अब तक इनके घरों में…

Read More