Author: Tech Ashish

Exploring world

टाटानगर रेलवे स्टेशन के नजदीक ईस्ट यार्ड मेन लाइन के समीप एक मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी होने से हावड़ा- मुंबई मेन लाइन बाधित हो गया. बुधवार सुबह हुए इस घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर रिलीफ़ ट्रेन मौके पर पहुंची जिसके बाद राहत का कार्य शुरू किया गया. घटना अहले सुबह 4 बजे की बताई जा रही है. जहां मालगाड़ी अपलाइन से टाटानगर आ रही थी. उसी दौरान यह घटना ईस्ट यार्ड मेन लाइन के पास घटी. मेन लाइन होने की वजह से अप डाउन लाइन पूरी तरह से प्रभावित हो गया. वही…

Read More

जमशेदपुर के गोविंदपुर के गदड़ा स्थित तिलकानगर रोड नम्बर- 2 निवासी राजेश राव के रैयती जमीन पर जबरन घेराबंदी कर पांच सौ लोगों का रास्ता अवरुद्ध किए जाने का मामला अब एसडीओ दरबार पहुंच गया है. बुधवार को सामाजिक सेवा संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर एसडीओ कार्यालय पहुंच संजय सिंह नामक व्यक्ति पर दबंगई का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई. सामाजिक सेवा संघ की ओर से पीड़ित रैयत राजेश राव को सुरक्षा मुहैया कराने और दबंग संजय सिंह से रैयती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की. वही पीड़ित रैयत राजेश राव ने…

Read More

NEW DELHI: Google ने चुपचाप अपने वीडियो कॉलिंग ऐप मीट पर मुफ्त खातों के लिए असीमित समूह वीडियो कॉल की सुविधा समाप्त कर दी है, और उपयोगकर्ताओं को अब समूह कॉल के लिए केवल एक घंटे का समय मिलेगा। मीट यूजर्स के लिए गूगल सपोर्ट पेज पर अपडेट के मुताबिक 55 मिनट पर सभी को एक नोटिफिकेशन मिलता है कि कॉल खत्म होने वाली है। कंपनी ने अपडेट में कहा, ‘कॉल बढ़ाने के लिए होस्ट अपने गूगल अकाउंट को अपग्रेड कर सकता है। नहीं तो कॉल 60 मिनट पर खत्म हो जाएगी।’ वन-ऑन-वन ​​कॉल 24 घंटे तक और तीन या…

Read More

सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी की सोमवार देर रात बुरी तरह पिटायी हुई है. हालांकि दिनभर मनोज चौधरी के समर्थन में भाजपाई गोलबंद रहे. अंततः मनोज चौधरी ने सरायकेला थाने में खुदपर जानलेवा हमला और सोने की चेन, हाथ की घड़ी, चश्मा, पैसे एवं जरूरी कागजात छीनने का आरोप लगाते हुए सूर्यराज सिंहदेव उर्फ बड़ा बाबू, दशरथी परीक्षा और लिपू महंती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उधर सूर्यदेव सिंहदेव ने भी उपाध्यक्ष मनोज चौधरी पर अपने समर्थकों के साथ मिलकर गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने एवं 40 हजार रुपए मूल्य के सोने की चेन और पर्स…

Read More

सरायकेला खरसावां पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ जिले में चल रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां जिले के एसपी को मिले गुप्त सूचना के पर जिला बल, सीआरपीएफ, बीडीडीएस टीम, जैप, सैट और झारखंड जगुआर ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर कुचाई थाना अंतर्गत तरम्बा- पतराडीह के बीच से 50 किलोग्राम के तीन पाईप बम बरामद किया. जिसे बम निरोधक दस्ते के सहयोग से सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया. एसपी आनंद प्रकाश ने इस अभियान में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं जवानों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनकी हौसला अफजाई की. उन्होंने बताया, कि सुरक्षाबलों को टारगेट कर…

Read More

झारखंड सरकार की ओर से ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में पशुपालन विभाग की ओर से मंगलवार को जमशेदपुर प्रखंड के केरूआडूंगरी पंचायत के 17 लाभुकों के बीच पशुधन का वितरण किया गया. इस मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार मौजूद रहे. विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया, कि ऐसे योजनाओं से ग्रामीण युवाओं को जोड़ने पर ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा और उनका पलायन भी रुकेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया.

Read More

ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने क्षेत्र के लोगों के लिए विधायक निधि से खरीदे गए पांच एम्बुलेंस की चाबी उपायुक्त अलवर राज कमल को सौंपा. मौके पर मौजूद विधायक सविता महतो, उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई एवं चांडिल एसडीओ रणजीत लोहरा ने संयुक रूप से पांचो एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वही एंबुलेंस की चाबी मिलने के बाद उपायुक्त अरवा राजकमल ने विधायक सविता महतो के प्रति आभार प्रकट करते हुए इसका प्रयोग क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के हित में किए जाने की बात कही. उपायुक्त ने बताया, कि चांडिल अनुमंडल के सीएचसी, कपाली…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को मोटरसाइकिल चोर गिरोह के खिलाफ एक और सफलता हाथ लगी है. आपको बता दें, कि बीते 2 फरवरी को आदित्यपुर रोड नंबर 21 निवासी मदन कुमार के चोरी गए मोटरसाइकिल की शिकायत पर एक टीम का गठन किया गया था. जहां टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 फरवरी को रमेश तिवारी और सूरज कुमार नामक युवक को चुराए गए मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. टीम द्वारा मामले की जांच के क्रम में गिरोह के मास्टरमाइंड रमेश भगत और उसके सहयोगी गोविंद धीवर के भी…

Read More

सरायकेला के गम्हरिया प्रखंड परिसर के सभागार में प्रखंड क्षेत्र के सभी 14 सरकारी बैंकों के प्रतिनिधियों संग बीडीओ ठाकुर गौरी शंकर शर्मा ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र में मौजूद तमाम पंचायतों में रहने वाले बैंकों के उपभोक्ताओं को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना है. जानकारी देते हुए बीडीओ ठाकुर गौरी शंकर शर्मा ने बताया, कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शत-प्रतिशत सभी पंचायतों के लाभुकों तक उपलब्ध कराना है. वहीं बैठक में मौजूद बैंकों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि बैंकों के विलय…

Read More

सरायकेला जिले के नए एसपी आनंद प्रकाश भले अवैध नशा कारोबारियों पर नकेल कसने का दावा कर रहे है, लेकिन आदित्यपुर थाना के दिंदली बस्ती, सालडीह बस्ती वार्ड नं 13 जैसे दर्जनों स्लम बस्तियों में अवैध देशी शराब की बिक्री जोरों पर है. इसका उदाहरण मंगलवार को उस वक्त दिखा जब सालडीह बस्ती के लगभग 50 की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर शराब कारोवारियों के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया. वहीं बस्तीवासियों ने बताया कि बस्ती में शराब और नशे के कारोबारियों के हौंसले बुलंद हैं. यहां तक कि उनपर पुलिस का भी खौफ नहीं…

Read More