Author: Tech Ashish

Exploring world

बालाजी गणपति विलास कदमा का 101 वां वार्षिक आमसभा शांति पूर्वक संपन्न हो गया. कदमा स्थित बालाजी गणपति विलास के सभागार में संपन्न हुए वार्षिक आमसभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इससे पूर्व कमेटी के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ सभा का शुभारंभ किया. उसके बाद कोरोना महामारी के शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. जिसके बाद बी विजय कुमार ने 2018-19 के वार्षिक आमसभा का रिपोर्ट मौजूद सदस्यों को पढ़कर सुनाया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया…

Read More

झारखंड में नगर निगम और पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट के बीच आम आदमी पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है. बुधवार को आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश प्रभारी दुर्गेश पाठक ने झारखंड में नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनाव को लेकर 4 सदस्यीय चुनाव प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी है.इसके लिए दीपनारायण सिंह, प्रेम कुमार, देव नाथ सिंह और आबिद अली को बनाया नामित करते हुए झारखंड में नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनाव से निमित्त सारी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी करने का निर्देश दिया है. श्री पाठक ने बताया कि 15 अगस्त तक झारखंड…

Read More

सरायकेला: आत्मा सभागार में जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह किसान क्रेडिट कार्ड कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिले के बैंकों, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारियों के प्रतिनिधियों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, जिले के सभी जनसेवक, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक मौजूद रहे. इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिए जाने के लिए 2 दिनों के अंदर लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देश दिया गया. साथ ही…

Read More

फादर स्टेन स्वामी को शहीद का दर्जा देने और उनकी मौत की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग को लेकर जमशेदपुर के मिशनरी संस्थाओं ने कैंडल मार्च निकाला और फादर स्टेन स्वामी को इंसाफ दिलाने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से की. मिशनरी संस्थाओं ने 28 जुलाई को नेशनल जस्टिस डे के रूप में मनाया. जानकारी देते हुए फादर डेनिश बेंटले ने बताया, कि फादर स्टेन स्वामी गरीबों, दलितों और शोषितों के मसीहा थे. उन्होंने जीवन पर्यंत आदिवासियों के उत्थान के लिए काम किया. सरकार को उनके मौत की न्यायिक जांच कराकर उन्हें शहीद का दर्जा देना चाहिए.

Read More

उद्यमी संगठन एसिया का चुनाव 7 अगस्त को होना है. वहीं मंगलवार से ही नामांकन की प्रक्रिया जारी है. बुधवार को नामांकन शुरू हो गया है. जहां बुधवार को उपाध्यक्ष पद के लिए संतोख सिंह ने कार्यकारिणी सदस्यों के लिए सुनील सिंह और पवन कुमार अग्रवाल ने जबकि सचिव पद के लिए मंदीप सिंह और अशोक कुमार गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया है. गौरतलब है कि उद्यमी संगठन एसिया का चुनाव 7 अगस्त को होना है. इसकी घोषणा सोमवार को हुई है. चुनाव में हिस्सा लेने के लिए 27 से 31 जुलाई को शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल करने…

Read More

 सरायकेला जिला बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. बुधवार को जहां 22 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र लिया, वहीं नामांकन दाखिल करने के पहले दिन छह उम्मीदवारों ने परचा भरा. इनमें उपाध्यक्ष पद के लिए दो अधिवक्ता केदारनाथ अग्रवाल एवं ओम प्रकाश, जनरल सेक्रेटरी के लिए देवाशीष ज्योतिषी ने नामांकन पत्र जमा किया. इसके अलावा ज्वाइंट सेक्रेट्री (एडमिनिस्ट्रेशन) पद के लिए अधिवक्ता तपन कुमार मालाकार व अंबिका चरण पानी, कमेटी मेंबर के लिए सरोज महाराणा ने अपना नामांकन पत्र जमा किया. नामांकन पत्र लेने और जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई दोपहर साढ़े तीन बजे तक का…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली नगर परिषद के नए भवन का बुधवार को विधिवत उद्घाटन हो गया. स्थानीय विधायक सविता महतो ने कपाली नगर परिषद के नए भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के अलावा कार्यपालक पदाधिकारी सहित तमाम वार्ड पार्षद एवं क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. उद्घाटन के दौरान विधायक सविता महतो ने बताया, कि झारखंड सरकार की ओर से कपाली नगर परिषद के लोगों की समस्याओं को देखते हुए नया भवन उपलब्ध कराया गया है, ताकि क्षेत्र के लोगों एवं यहां के पदाधिकारियों को उच्च गुणवत्ता युक्त भवन के भीतर सारी…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत कल्पनापुरी क्वार्टर संख्या 83 निवासी अरुण कुमार द्वारा अपने मकान के छत पर रखे समर्सिबल पम्प चोरी कर भाग रहे बर्मामाइंस निवासी राहुल सिन्हा नामक युवक को धर दबोचा गया और आदित्यपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया. जिसे बुधवार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. राहुल सिन्हा पूर्व में भी आदित्यपुर इलाके से चोरी के मामले में जेल जा चुका है.

Read More

सरायकेला पुलिस ने चांडिल थाना क्षेत्र के पाटा के पास ग्यारह जुलाई की रात ब्रेकडाउन ट्रक के चालक से नकली पिस्तौल एवं चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले चारों लुटेरे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने चारों लुटेरों के पास से नकली पिस्तौल,11 मोबाइल एवं लूट में प्रयुक्त दो बाइक जब्त कर लिया है. जेल भेजे गए लुटेरों मे कपाली ओपी क्षेत्र के मिल्लतनगर के रहने वाले रमजान साह, जावेद शाह, मोहम्मद मुस्ताक अंसारी एवं रांची के सोनू शामिल है. चांडिल एसडीडीपो संजय कुमार सिंह ने बताया, कि बीते 11 जुलाई की…

Read More

उद्यमी संगठन एसिया का चुनाव 7 अगस्त को होना है. इसको लेकर आज से नामांकन शुरू हो गया है. जहां नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन उपाध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुमार सिंह ने एक और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया. इनमें से नमन अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल और सुबोध कुमार सिंह ने नामांकन दर्ज किया है. गौरतलब है, कि उद्यमी संगठन एसिया का चुनाpव 7 अगस्त को होना है. इसकी घोषणा सोमवार को हुई है. चुनाव में हिस्सा लेने के लिए 27 से 31 जुलाई को शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल करने और 3 अगस्त…

Read More