Author: Tech Ashish

Exploring world

जेआरडी टाटा के 117 वी जयंती के मौके पर टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज की ओर से क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें अंडर 20 वर्ग के 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इनमें महिला प्रतिभागियों के लिए 3 किलोमीटर और पुरुष प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर दौड़ आयोजित की गई. झमाझम बारिश के बीच प्रतिभागियों ने इस दौड़ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जेआरडी टाटा को नमन किया. जानकारी देते हुए टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज की मैनेजर रुपाली हेम्ब्रम ने बताया कि इसके माध्यम से टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज की ओर से भारत रत्न जेआरडी टाटा को श्रद्धांजलि दी…

Read More

झारखंड में अबतक सबसे ज्यादा दिनों तक सत्ता पर काबिज भाजपा और उसके समर्थन की सरकार रही. पिछले डेढ़ साल से सत्ता पर झामुमो, राजद और कांग्रेस समर्थित हेमन्त सोरेन की सरकार काबिज है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण राज्य की बुनियादी संरचना चरमरा गई है. इधर खरसावां विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाजपाइयों ने खरसावां में जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसके माध्यम से जिला अध्यक्ष विजय महतो ने बताया, कि पूरे खरसावां विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा चुकी है. कुचाई का कल्याण अस्पताल केवल नाम का रह गया…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह कल्पनापुरी इलाके में गश्ती के क्रम में एक युवक को धर दबोचा. जिसके पास से साढ़े 5 फीट के तीन पाइप बरामद किए गए. पूछताछ के क्रम में पाइप के संबंध में युवक ने पुलिस को कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बताया. जिसके बाद आदित्यपुर थाना पुलिस की गश्ती पार्टी द्वारा उसे हिरासत में ले लिया गया. जहां उसने पूछताछ के क्रम में पाइप चोरी किए जाने की बात स्वीकार कर लिया. युवक का नाम राजेश सेकरा बताया जा रहा है. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया…

Read More

जमशेदपुर में इस साल भी स्वाधीनता दिवस परेड समारोह पर कोरोनावायरस का साया रहेगा. स्वाधीनता दिवस समारोह को लेकर जिला मुख्यालय सभागार में उपायुक्त ने एसएसपी सहित तमाम प्रशासनिक और सिविल डिफेंस के अलावा एनसीसी एवं पैरा मिलिट्री फोर्सेज के पदाधिकारियों से बैठक की. जानकारी देते हुए उपायुक्त सूरज कुमार ने बताया, कि इस साल भी पिछले साल की तरह स्वाधीनता दिवस परेड समारोह में कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया, कि इस साल स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी नहीं निकलेगी. साथही स्वाधीनता दिवस परेड समारोह में वैसे बच्चे शामिल नहीं हो सकेंगे, जिन्होंने कोरोना रोधी वैक्सीन…

Read More

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की बदहाली एक बार फिर सामने आई है. जहां ऑक्सीजेन की कमी के कारण एक महिला को अपनी जान गवानी पड़ी. उधर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया.मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा एमजीएम अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेते हुए बताया जाता कि महिला का नाम मंगली सिंह है जो पटमदा प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके की निवासी थी. महिला को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद बुधवार दोपहर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां…

Read More

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव की सुगबुगाहट होते ही तमाम राजनीतिक दल अपने- अपने तरीके से राजनीति में जुट गए हैं. हर राजनीति दलों को निगम क्षेत्र में फैली गंदगी और नागरिक सुविधाओं का अभाव नजर आने लगा है. गुरुवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा द्वारा उलीडीह क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को देते हुए जल्द से जल्द क्षेत्र में फैली गंदगी और बेकार पड़े स्ट्रीट लाइटों का मरम्मत कराए जाने की मांग की गई. जानकारी देते हुए भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि उलीडीह मंडल में नागरिक सुविधाओं का…

Read More

सरकार बदली मगर सूरत नहीं. जमशेदपुर के गैर कंपनी इलाकों का बुरा हाल है. सरकार और सरकारी तंत्र भले लाख दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों से कोसों दूर नजर आ रही है. जमशेदपुर के गोविंदपुर खखरीपाड़ा के लोगों के आक्रोश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि बजबजाती गंदगी और बदहाल सड़कों और नालियों से परेशान क्षेत्र के लोग दलों की मर्यादाओं को भूल एक मंच पर जुटे और बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई. खखरीपाड़ा से होकर गुजरनेवाली सड़क सीधे राजधानी रांची को जोड़ती है जहां बजबजाती गंदगी और खस्ताहाल सड़कों से होकर…

Read More

आज भारत रत्न जेआरडी टाटा की 117 वीं जयंती है. वैसे तो कोविड-19 के कारण इस साल जेआरडी की जयंती पर कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है, बावजूद इसके जेआरडी के समर्थक उनकी याद में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. आपको बता दें कि जेआरडी टाटा ने जमशेदपुर में एंग्लिंग क्लब की स्थापना की थी. जो आज तक संचालित हो रही है. जहां आज क्लब के सदस्यों ने जेआरडी टाटा को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. एंग्लिंग क्लब के सदस्यों ने बताया, कि जेआरडी एंग्लिंग के शौकीन थे और उन्होंने ही जमशेदपुर एंग्लिंग…

Read More

It happened that the politics of Bihar was being discussed and the work and name of madam started being discussed. Read for yourself what the poet uncle (Madhav Pandey Nirmal) told me in the meantime: Really appreciable vision and pledge. Her emergence and appearance on the horizon of Indian political sky, especially of unfortunate Bihar, is a welcome sign of a prosperous and happy future of hitherto suffering masses of our country. Her boldness ,sacrificial tendency and firm resolve to change the deep -rooted corrupt and rotten political system of our motherland really deserves mass support and encouragement. I thank…

Read More

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत रोड नम्बर 19 में दो पड़ोसियों के बीच बुधवार देर रात 11 बजे हिंसक झड़प होने की सूचना मिली है. बताया जा रहा है कि रघुनाथ राय और उनके पड़ोसी लाला शशि भूषण के बीच हिंसक झड़प हो गयी, जिसमें रघुनाथ राय उनका बड़ा पुत्र आशुतोष कुमार, छोटा पुत्र नीतीश कुमार और पत्नी गीता देवी को गंभीर चोटें आयीं हैं. बताया जाता है, कि दोनों परिवार के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है. बुधवार को भी दोनों परिवारों के बीच छींटाकशी शुरू हुई, और देखते ही देखते मामला हिंसक रूप ले…

Read More