Author: Tech Ashish

Exploring world

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोल्हान दौरे पर हैं. इस दौरान उनके द्वारा केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन- जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. इधर शनिवार को केंद्रीय मंत्री सरायकेला जिला समाहरणालय पहुंचे. जहां जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. मंत्री अर्जुन मुंडा जिला समाहरणालय में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति दिशा की बैठक किया. जहां वे विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगे. बैठक में सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, रांची सांसद संजय सेठ, डीसी अरवा राजकमल, एसपी आनंद प्रकाश व अन्य जनप्रतिनिधि समेत विभागीय पदाधिकारी…

Read More

इस्‍लामाबाद: बलूच विद्रोहियों के हमलों और तालिबान पर नकेल कसने के लिए दुनियाभर से बढ़ते दबाव के बीच पहली बार पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने तालिबान को सख्‍त संदेश दिया है. जनरल बाजवा ने कहा कि तालिबानी महिलाओं और मानवाध‍िकारों को लेकर वैश्विक समुदाय से किए गए वादे को पूरा करें. साथ ही अपनी जमीन का इस्‍तेमाल किसी दूसरे के खिलाफ नहीं करने दें. माना जा रहा है कि बाजवा का इशारा बलूच विद्रोहियों की ओर था जो पाकिस्‍तान में चीनी नागरिकों पर हमले कर रहे हैं. पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक पाकिस्‍तान मिलिट्री अकादमी में दिए अपने…

Read More

पूरे राज्य में इन दिनों  एनजीटी कानून प्रभावी है, बावजूद इसके बालू माफिया धड़ल्ले से बालू उत्खनन कर बाजार में बेच रहे हैं. देवघर में लगातार खनन विभाग और देवघर पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है, और ट्रैक्टर जप्त भी हो रहे हैं, लेकिन बालू चोरी पर लगाम नहीं लगाया जा पा रहा है. देवघर एसडीपीओ पवन कुमार और देवघर खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार तड़के जसीडीह थाना क्षेत्र के पतारडीह बालू घाट पर छापेमारी की. जहां पूर्ण घेराबंदी किए जाने के बाद भी बालू माफिया, ट्रैक्टर चालक और मजदूर मौके से फरार होने में कामयाब…

Read More

रामनगरी को विश्वस्तरीय पर्यटन सिटी बनाने के क्रम में दिल्ली से सीधे अयोध्या के लिए बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन 320 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने शुक्रवार को अयोध्या आकर स्टेशन के लिए जमीन फाइनल करने के साथ नियत स्थान पर पत्थर भी लगा दिए. बुलेट ट्रेन का स्टेशन लखनऊ-गोरखपुर हाईवे बाईपास पर बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र एयरपोर्ट के ठीक सामने होगा. कॉरपोरेशन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से एनओसी के लिए आवेदन भी किया है. शुक्रवार को अयोध्या आए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक अनूप कुमार…

Read More

जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है. 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को ये वैक्सीन लगाई जा सकती है. जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को ZyCoV-D नाम दिया गया है, यह डीएनए पर आधारित दुनिया की पहली स्वदेशी वैक्सीन है. वैक्सीन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की ओर से मंजूरी दे गई है. इस वैक्सीन को मिशन कोविड सुरक्षा के तहत भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के साथ मिलकर बनाया गया है. भारतीय कंपनी जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D कई मायनों में खास है. इसकी…

Read More

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां एक जीजा ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग साली का पहले अपहरण किया उसके बाद उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पत्नी ने पति को जेल भिजवा दिया है. अपहरण और रेप की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बिसरख थाने के एसएचओ अनीता चौहान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले रविदास ने कुछ समय पहले एक मुस्लिम युवती से शादी…

Read More

इंसान का  किस्मत कब बदल जाए ये किसी को पता नहीं होता है. कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका में. जहां उत्तरी कैरोलिना की यात्रा के बाद घर लौट रहे न्यू जर्सी के परिवार ने मैरीलैंड में 2 मिलियन डॉलर यानी 14,86,99,200 रु का लॉटरी जैकपॉट जीत लिया. इसका श्रेय उन्होंने यात्रा के दौरान लिए गए शौच ब्रेक को दिया. परिवार के सदस्यों ने मैरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वे उत्तरी कैरोलिना की यात्रा के बाद न्यू जर्सी की ओर जा रहे थे, जब वे जर्मेनटाउन, एमडी में एक 7-इलेवन स्टोर में बाथरूम ब्रेक के लिए रुके. उसी परिवार…

Read More

हरिद्वार: पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yog Peeth) के प्रमुख स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) ने ओलंपिक (Olympic) में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया है. इस दौरान उन्होंने ओलंपियन बजरंग पुनिया, रवि दहिया और दीपक कुमार को पतंजलि रुचि सोया का ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने की घोषणा की है. रुचि सोया पतंजलि की सहायक कंपनी है. बाबा रामदेव ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी. शुक्रवार को ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है. ओलंपिक खेलों में कुश्ती में सिल्वर और ब्रोंज…

Read More

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एक शिक्षक के बेटे की अपने ही घर में भाइयों के साथ मिलकर बेहरमी से पिटाई की. इलाज के दौरान युवक की मेट्रो हॉस्पिटल में मौत हो गई. अब न्याय मांगने बेटे के शव को साथ लेकर मृतक के परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे. जहां आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों ने आरोपियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. दरअसल, पुसौर जनपद इलाक में सुबह करीब 11-12 बजे सरपंच पति और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार छतर ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने ही घर…

Read More

एक बूढ़ी महिला की मौत ने सभी को हैरान कर दिया. उस दादी की मौत ऐसी परिस्थितियों में हुई थी कि जांच करने वाले अधिकारी भी चौंक गए और कहा कि 20 साल के करियर में उन्होंने ऐसा मामला पहली बार देखा है. दरअसल 52 साल की बारमेड जैकी कॉट्रिल अपने घर के बाहर दरवाजों के पास मृत पाई गई थी. जिसकी कई महीनों से जांच चल रही थी. लंबी जांच के बाद सामने आया कि उन्हें जो पायजामा टॉप पहन रखा था वो दरवाजे के हैंडल से फंस गया और उसकी वजह से गला दबने के कारण उनकी…

Read More