Author: Tech Ashish

Exploring world

लाख प्रयासों के बाद भी जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में प्रतिबंधित मांस का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार पुलिसिया दबिश और लोगों की जागरूकता के बाद भी तस्कर प्रतिबंधित मांस और पशुओं की तस्करी धड़ल्ले से कर रहे हैं. ताजा मामला उलीडीह थाना क्षेत्र का है. जहां बीएसएनएल ऑफिस के समीप शुक्रवार सुबह हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने एक टेंपो से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस पकड़ा. साथ ही दो युवकों को भी धर दबोचा. जिसे उलीडीह थाना के हवाले कर दिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Read More

 गुरुवार को नोआमुंडी के तोड़ेतोपा बस्ती समीप एक अनियंत्रित छोटा हाथी वाहन मुख्य सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को ठोकर मारते हुए सड़क के नीचे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। बताया जा रहा है घटना लगभग 1:30 बजे की है। नोआमुंडी से कोटगढ़ की ओर जाने के क्रम में छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित हो गया और दाएं ओर खड़ी स्कूटी को ठोकर मारते हुए खड़े ट्रेलर से जा टकराया। इस टक्कर से वाहन चालक को काफी चोटें आई है। मौके पर उपस्थित लोगों ने वाहन चालक को नोआमुंडी टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही स्कूटी भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई…

Read More

खरसावां प्रखण्ड के अन्र्तगत उदालखाम फुटबाॅल मैदान में करमा एवं इंद्र पूजा के अवसर पर नव युवक संघ के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता सम्र्पन हो गई। इस फुटबाॅल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 64 टीमों ने भाग लिया। फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में नारायणपुर एफसी टीम को 1-0 से पराजित कर बाबलु ब्रदर्स की टीम बनी चैंपियन। फुटबाॅल प्रतियोगिता के विजेता टीम खरसावां विधायक दशरथ गागराई के हाथों से पुरस्कार स्वरूप 70 हजार रूपया व ट्राफी देकर सम्मानित किया। जबकि उप विजेता नारायणपुर एफसी को जिप कुवर सिंह बानरा के हाथो से 50 हजार रूपया व…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं 7-ए साइड फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कोल्हान कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 सितंबर को सुबह 8 बजे होगा। इस प्रतियोगिता में 32 पुरुष एवं 8 महिला टीमें भाग ले रही हैं। कोल्हान के पंजीकृत एवं प्रतिष्ठित टीमें बरसों बाद अर्जुना स्टेडियम खरसावां में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेगी। 25 सितंबर को 2 बजे कोल्हान कप फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन होगा। जबकि उसी समय झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के सौजन्य से संचालित लगभग दो माह तक चलने वाली प्रतिष्ठित जिला फुटबॉल लीग-2021 “अर्जुना कप“ का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय मंत्री…

Read More

खरसावां के बलियाटांड गांव में देश करम अखाड़ा द्वारा युवाओं के अंदर छुपी प्रतिभा को उजागर करने, उनको उच्च शिक्षा से जोड़ने तथा उत्साहवर्धन के लिए सांस्कृतिक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य भाषा,कला,संस्कृति का संरक्षण करना और समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे- बाल विवाह,डायन प्रथा,दहेज प्रथा, मृत्यु भोज में मांस के सेवन,नशाखोरी,धूम्रपान आदि के रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम को विधिवत रूप से युवा कलाकारों,शिक्षाविदों,गायकों सामाजिक कार्यकर्ताओं,सामाजिक उत्थान में अभूतपूर्व योगदान देने वाले, समाज के एकता एवं अखंडता को कायम रखने तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले युवाओं को देश करम अखाड़ा…

Read More

गया: पंचायत चुनाव के प्रथम फेज के तहत गया जिले के खिजरसराय एवं बेलागंज प्रखंड में 24 सितम्बर को चुनाव होने हैं। इसे लेकर आज गया शहर के गया कॉलेज के खेल परिसर से मतदान कर्मी रवाना हुए। मतदान कर्मियों को क्लस्टर सेंटर तक ले जाने के लिए रिंग बस सेवा जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है। मतदान के बाद ईवीएम को रखने के लिए गया कॉलेज के प्रांगण में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां मतदान संपन्न हो जाने के बाद सभी ईवीएम को रखा जाएगा। इसके बाद 26 सितंबर को मतों की गिनती होगी। देखें video…

Read More

सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के चवाँरबंधा में गुरुवार को ड्यूटी पर निकले घात लगाकर बैठे तीन अपराधियों ने  गेंगेरुली गांव के एक युवक को लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया. गम्भीर रूप से घायल युवक को राजनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां उसका ईलाज चल रहा है. घायल युवक का नाम  रामकृष्ण महतो है. घायल रामकृष्ण महतो ने तीन युवकों के खिलाफ राजनगर थाना में मारपीट का मामला दर्ज कराया है. रामकृष्ण ने अपने ही गांव गेंगेरुली के सचिन महतो एवं दो अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत की है. लिखित आवेदन में रामकृष्ण ने बताया…

Read More

झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा के मोहुलबाना गांव मे कोल ब्लॉक के विरोध मे बैठक बुलाई गई. जिसमे भारी संख्या मे ग्रामीण एकजुट हुए और कोल ब्लॉक के लिए जमीन नही देने पर रणनीति बनी. ग्रामीणों ने कहा कि सरकार को हमलोगो ने बनाया. सरकार ने हमलोगो को नही बनाया है. सभी ने ग्राम सभा को सशक्त करने और आनजान व्यक्ति को बैंक पासबुक का जेरोक्स और आधार कार्ड का जेरोक्स नही देने के साथ सभी प्रभावित क्षेत्र के गावों में कोल कंम्पनी के विरोध मे दिवाल लेखन का निर्णय लिया. इस दौरान सभी महिला पुरुष पारम्परिक हथियार से…

Read More

आरआईटी थाना पुलिस ने चार युवकों को 62 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ धर दबोचा है. गिरफ्त में आए युवकों का नाम राहुल नायक, सुजीत मुखी, रमण कुमार और विशाल कुमार बताया गया. इनके पास से बरामद ब्राउन शुगर का वजन 6.3 ग्राम बताया गया. बताया गया कि सभी युवक जमशेदपुर के भालूबासा और एग्रिको के रहनेवाले हैं. एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि सभी को गुप्त सूचना पर थाना के गश्ती दल द्वारा इच्छापुर के समीप से दबोचा गया है. सभी यहां ब्राउन शुगर बेचने आते थे.

Read More

जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बने वैक्सीनेशन सेंटर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वैक्सीनेशन कार्य से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों के भोजन में कीड़े निकले. सभी एएनएम, स्वास्थ्यकर्मी एवं सहियाओं ने भोजन करने से मना कर दिया और बाहर से भोजन मंगवाकर खाना खाया. जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी पल्लवी देवी ने बताया कि यहां काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं सहियाओं से हर दिन भोजन के एवज में 100 रुपए लिए जाते हैं, लेकिन खाना की गुणवत्ता बेहद ही घटिया और निम्न स्तर की होती है.

Read More