Author: Tech Ashish

Exploring world

कांड्रा थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर मेन रोड स्थित जी 99 गुड्स दुकान में बुधवार की रात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए दुकान की छत पर लगी सीट हटाकर हजारों रुपए मूल्य के सामान चुरा लिए. गुरुवार सुबह जब दुकान के स्टाफ चंदन कुमार ने दुकान का शटर खोला तो, अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. दुकान के अंदर लोहे की अलमारी बीच में रखी हुई थी और ऊपर से सीट को हटाया गया था. चोरों ने लोहे की अलमारी का उपयोग सीढ़ी के रूप में किया. स्टाफ द्वारा तत्काल इसकी सूचना…

Read More

बुधवार को सरायकेला जिले के  आदित्यपुर नगर निगम का 13 बां बोर्ड का बैठक संपन्न हुआ. बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल उतारने की योजना बनी. इसी क्रम में सरस्वती सदन पुस्तकालय का निर्माण नगर निगम द्वार कराए जाने पर सहमति बनी. बुधवार के बोर्ड बैठक की विशेषता यह रही कि बैठक में शुरू से अंत तक सांसद गीता कोड़ा मौजूद रही. आज की बोर्ड बैठक में लिए गए मुख्य निर्णयों में वार्ड 8 के श्मशान काली मंदिर में शवदाह गृह बनाने, खरकई ब्रिज के बड़े व छोटे दोनों पुलिया को जाली लगाकर सुरक्षित करने, इसके अलावा नगर निगम…

Read More

रांची सांसद संजय सेठ ने बुधवार को  दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान सांसद श्री सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री को एक आग्रह पत्र सौंपा, जिसमें रांची लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी का आग्रह किया गया. जिन मांगों को लेकर सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात की, उनमें रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को लोहरदगा टोरी से रेलमार्ग से परिचालन करने की मांग और टाटा बरकाकाना ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल था. सांसद श्री सेठ ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद बताया कि…

Read More

गया: पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रथम चरण के तहत होने वाले मतदान के पूर्व चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी. गया जिले के बेलागंज एवं खिजरसराय प्रखंड में 24 सितंबर को मतदान होना है. ऐसे में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उक्त दोनों पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए मैदान में रहे प्रत्याशियों ने व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क अभियान चलाया. जिले के बेलागंज प्रखंड के अकथू कंचनपुर पंचायत से मुखिया पद की प्रत्याशी सुषमा देवी के समर्थकों ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. सुषमा देवी के पति रंजेश कुमार के नेतृत्व में हजारों की संख्या…

Read More

सरायकेला-खरसावां भाजपा जिलाध्यक्ष बिजय महतो एवं पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपाईयों ने खरसावां चांदनी चैक का निरीक्षण किया। इस दौरान चांदनी चैक में जगह-जगह बारिश के जलजमाव से परेशान दुकानदारों से रू-ब-रू होकर उसकी समस्याए सुनी’। साथ ही देखा कि चांदनी चैक में पानी की निकासी व्यवस्था नही होने के कारण दुकानदार परेशान है। दुकानों के बहार एक-एक फिट पानी जमा हो गया है। पानी जमा होने के कारण खरीदार दुकानों तक नही पहुच पा रहे है। जिसके कारण दुकानों का आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। दुकानदार परेशान और बदहाल में है। वही चैक से गुजरने…

Read More

केरितास इंडिया रांची के सहयोग से ग्राम निर्माण परियोजना के तहत कुचाई प्रखंड के बंदोंलोहर पंचायत भवन में 17 गांवो के विधवा, दिव्यागं, भूमिहिन 30 असहाय लाभुकों के आजिविका के लिए निःशुल्क बकरी वितरण किया गया। लाभूकों को बकरी देते हुए केरितास इंडिया के अध्यक्ष सितंबर गुंदुवा ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा देश त्राही-त्राहीमय कर रहा है। इस महामारी से गरीबों की आर्थिक स्थिति अत्यत दयनीय हो चुका है। ऐसे में गरीबों की सेवा के लिए समाज को आगे आने की जरूरत है। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी ने लोगों का रोजी रोटी और रोजगार छिन लिया है।…

Read More

Dumka खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की महत्वाकांक्षी योजना “सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना” (sona sobran dhoti sari yojna) का शुभारंभ 22 सितंबर को पुलिस लाइन दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren)  ने अपने हाथों किया है. इस मौके पर राज्य सभा सांसद सह मुख्यमंत्री के पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन, खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक बसंत सोरेन, विधायक स्टीफन मरांडी, विधायक नलिन सोरेन समेत ज़िला के तमाम आलाधिकारी मंच पर मौजूद रहे. जबकि तीन हज़ार से अधिक ग्रामीण इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए. मौसम खराब होने के बाबजूद…

Read More

खरसावां-कुचाई क्षेत्र में रातभर हुई लगातार बारिश से खरसावां की सोना नदी उफान पर है। लगातार भारी बारिश से सोना नदी का पानी खंतरे के निशान से उपर बह रहा है। पुरानी पुलिया के पांच फिट उपर नदी का पानी बहने रही है। सोना नदी के बढ जलस्तर के कारण खरसावां-उकरी सीनी मार्ग के उकरी पुलिया के तीन फिट उपर पानी और खरसावां-सीनी मार्ग के संतारी पुलिया के चार फिट उपर पानी बह रही है। जिसके कारण खरसावा-सीनी का सर्पक कट गया है। इधर संजय नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जल्द ही खरसावां-सरायकेला के गोविन्दपुर पुलिया के उपर…

Read More

राजधानी रांची स्थित सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय में राज्य के पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिए जाने को लेकर राज्य भर के मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को परिचर्चा की गई. जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक शशि प्रकाश सिंह, उपनिदेशक शालिनी वर्मा, सहायक निदेशक अविनाश कुमार, यूनाइटेड इंडिया बीमा कंपनी, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि एवं राज्य भर के अलग-अलग मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की. बैठक में शामिल राज्य भर के मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि बैठक को संबोधित करते हुए निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने कहा, कि मुख्यमंत्री मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा…

Read More

गया: पूरे विश्व में पितरों के उद्धार के लिए गया धाम को सर्वश्रेष्ठ तीर्थ स्थल माना गया है. सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार पितरों का पिंडदान करने वालों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है. ऐसे में गया धाम की महत्ता और बढ़ जाती है. वैसे तो पिंडदान करने के लिए गया शहर में कई पिंड वेदियां है, लेकिन उत्तर मानस पिंड वेदी पर पिंडदान करने का अलग ही महत्व है. देखें video स्थानीय पंडा अरुण कुमार मिश्र बताते हैं कि पितृपक्ष के तीसरे दिन उत्तर मानस पिंड वेदी पर पिंडदान करने का प्रावधान हैं. ऐसी मान्यता…

Read More