Author: Tech Ashish

Exploring world

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवॉर हुआ है. शुक्रवार दोपहर को यहां मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसके बाद कोर्ट परिसर में शूटआउट हुआ और हमलावरों को भी मार गिराया गया है. इस शूटआउट में अबतक चार लोगों की मौत की खबर है. इनमें से एक जितेंद्र है, जबकि तीन हमलावर हैं जो कि जितेंद्र पर ही हमला करने आए थे. जितेंद्र को दो साल पहले ही स्पेशल सेल ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था. सूत्रों का कहना है कि विरोधी गैंग ने जितेंद्र…

Read More

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दरभंगा कुचाई के एफ/157 बटालियन को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां  गुप्त सूचना के आधार पर कुचाई के दलभंगा ओपी थाना क्षेत्र के सियाडीह के समीप से  एक मोटरसाइकिल हीरो एक्सट्रीम बिना नंबर के, एक देसी कट्टा दो गोली के साथ, तीन नक्सली बैनर, पांच नक्सली पेपर पोस्टर एवं पंपलेट, एक चप्पल  बरामद किया गया है. वैसे इस दौरान एक नक्सली समर्थन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. बताया जा रहा है कि माआवादियों के 17 वीं वर्षगांठ पर विगत 21 सितंबर से 28 सितंबर तक स्थापना दिवस सप्ताह मनाए जाने हेतु नक्सली…

Read More

गया: जिले के बेलागंज प्रखंड में चल रहे पंचायत चुनाव में धीमी गति के कारण कई जगह वोटरों में नाराजगी देखने को मिली। कई वोटरों ने इस पर आक्रोश जताया। धीमी गति के कारण पुरुष और महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली। बेलागंज प्रखंड के खनेटा पंचायत के खनेटा मध्य विद्यालय पर बूथ संख्या 3 व 4 पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली। जहां पुरुष व महिला घंटों कतार में खड़े रहे। देखें video स्थानीय महिला रीता देवी ने बताया कि कई घंटों से खड़े हैं, लेकिन चुनाव की प्रक्रिया काफी धीमी गति से चल रही है।…

Read More

केबीसी 13 के खास एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन ने हॉटसीट पर दो स्पेशल गेस्ट सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ का स्वागत किया। शो पर सवाल-जवाबों के सिलसिलों के बीच पुरानी बातें याद करने का दौर भी चला। फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाफि से जुड़ी बातें भी हुईं। वहीं, इसी दौरान जैकी श्रॉफ की मां से जुड़ा एक भावुक किस्सा सामने आया, जिसने अमिताभ बच्चन के साथ-साथ ऑडिएंस को भी रुला दिया। ये भावुक कर देने वाला किस्सा सुनील शेट्टी ने सुनाया। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के एपिसोड की एक क्लिप सामने आई…

Read More

बिजनेस सॉफ्टवेयर बनाने वाली भारतीय कंपनी Freshworks की अमेरिकी शेयर एक्सचेंज Nasdaq पर शानदार लिस्टिंग हुई है. इस लिस्ट‍िंग से कंपनी ने 1 अरब डॉलर से ज्यादा (करीब 7500 करोड़ रुपये) तो जुटाए ही हैं, इससे इसके सैकड़ों कर्मचारी अचानक करोड़पति बन गए हैं. इसके फाउंडर गिरीश मात्रुबुथम ने ‘रजनीकांत की तरह कमाल’ कर दिखाया है. गिरीश मात्रुबुथम रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं. तमिलनाडु के छोटे से शहर त्रिची में 700 वर्ग फुट के गोदाम से शुरू होने वाली उनकी कंपनी आज अमेरिका के दिग्गज शेयर एक्सचेंज Nasdaq में लिस्ट होकर करीब…

Read More

अंततः 30 वर्षीय उभरते डॉ अमित जिंदगी से जंग हार गए शुक्रवार सुबह उन्होंने टाटा मुख्य अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद जैसे ही उनका पार्थिव शरीर सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर के एस टाईप स्थित आवास पहुंचा. जहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. डॉ अमित के शव यात्रा में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और उन्हें नम आंखों से विदाई दी. इनमें मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह, कांग्रेसी नेता अवधेश सिंह, सुरेशधारी, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की. सभी ने डॉ…

Read More

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पहली बार अफगानिस्तानी आतंकियों के भारत में घुसने की खबर है. खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है. ­ किसी बड़े हमले की आशंका भी जाहिर की गई है. सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों के निशाने पर सेना के कैंप या बड़े सरकारी संस्थान हो सकते हैं. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, उरी सेक्टर के एक पोस्ट पर फैंस काटकर अफगान आतंकियों की घुसपैठ कराई गई. अफगानी आतंकियों को भारत में घुसा कर वापस लौट रहे पाकिस्तानी आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई जिसमें एक सिपाही जख्मी हो गया था. आतंकियों के पास से घातक…

Read More

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि पॉजिटिव पाए जाने के 30 दिनों के भीतर आत्महत्या से मरने वालों का परिवार भी सरकार से सहायता राशि पाने का हकदार होगा. इस बावत केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है. ऐसे परिवारों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा. इस मुआवजे को पाने के लिए वैसे मृत्यु प्रमाणपत्र जहां कोविड से मौत का स्पष्ट जिक्र है को वैद्य दस्तावेज माना जाएगा. इसके अलावा इन दिशानिर्देशों के लागू होने या जिला स्तरीय समिति द्वारा संशोधित किए गए किसी भी…

Read More

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) सत्ता संभालते ही सुर्खियों में आ गए हैं. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने एक कार्यक्रम में भांगड़ा डांस किया है, जो सुर्खियों बंटोर रहा है. बताया जा रहा है कि बुधवार को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी कपूरथला में एक कार्यक्रम में शिरकत करने की पहुंचे थे इस दौरान भांगड़ा की प्रस्तुती हुई. स्टेज पर कलाकारों को भांगड़ा करते देख सीएम चन्नी खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर पहुंचकर डांसर्स के साथ कदम से कदम मिलाने लगे. न्यूज एजेंसी ANI ने सीएम चन्नी का डांस करते हुए वीडियो शेयर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने अब से कुछ देर पहले अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की. ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय मूल की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया है. उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रधानमंत्री का स्वागत कर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वो भारत के पीएम का स्वागत कर बहुत खुश हैं. वहीं, इस बातचीत में पीएम मोदी ने कमला हैरिस की भी काफी तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा कि कमला हैरिस पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा जैसे हैं. बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More