Author: Tech Ashish

Exploring world

JAMSHEDPUR: सरायकेला स्थित आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के जेएमटी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के कामगारों ने शुक्रवार को फिर से डीएलसी दरबार में अपनी फरियाद लगाई. बता दें कि पिछले 4 महीने से वेतन और लगभग 2 साल से पीएफ और ईएसआईसी की मांग को लेकर कंपनी के लगभग 800 नियमित और ठेका कर्मी आंदोलित है. कई दौर की वार्ता के बाद भी प्रबंधन मजदूरों को वेतन नहीं दे रही है. डीएलसी कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता के लिए बुलाए जाने के बाद भी प्रबंधन अपना पक्ष रखने नहीं पहुंची. इधर एक बार फिर से शुक्रवार को कामगारों ने डीएलसी दरबार में फरियाद लगाकर…

Read More

Ukraine Russia Latest News Updates: रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में तबाही मची हुई है. ताजा अपडेट के मुताबिक, रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई है. इससे पहले आज कीव पर छह बार मिसाइल अटैक हुआ था. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं और यूएस के राष्ट्रपति बाइडेन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं. इसपर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस से लड़ाई में उनको अकेले छोड़ दिया गया है. उन्होंने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो गई वहीं 316 जख्मी हैं.…

Read More

कीव: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच गुरुवार को शुरू हुआ युद्ध अब तक जारी है. रूस लगातार यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करता जा रहा है. चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र के बाद रूस अब यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के बेहद करीब पहुंच चुका है. रूस-यूक्रेन युद्ध, दूसरे विश्व युद्ध (World War 2 ) के बाद रूस का किसी यूरोपीय देश पर सबसे बड़ा हमला है. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक शुरू होने के बाद अब तक यूक्रेन के करीब 1 लाख लोग अपना घर छोड़कर भाग चुके हैं. कीव से पश्चिम की तरफ जाने वाला हाईवे शुक्रवार को…

Read More

गया: पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान गया जंक्शन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति के सम्बन्ध में रेल अधिकारियों के साथ बैठक की। अपने निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गया में आरपीएफ बैरक का उद्घाटन भी किया। निरीक्षण के दौरान गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर निर्धारित समय पर उनका सैलून आकर रुका। जहाँ से वे पैदल प्लेटफॉर्म होते हुए वे आरपीएफ के नवनिर्मित बैरक पहुंचे। जहां उन्होंने फीता काटकर बैरक का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने पूछताछ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके…

Read More

सरायकेला: सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने अंचल के मोहितपुर पंचायत अंतर्गत महादेवपुर में ईट निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. जहां ईट निर्माण के लिए दूसरे जगह से मिट्टी काटकर लाया जा रहा था. अंचलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ईट भट्टा संचालक से भट्टा संचालन से संबंधित आवश्यक कागजात की जानकारी ली. जानकारी हो कि यहां पर चार बांग्ला भट्टा संचालन कर बड़े पैमाने पर व्यवसायिक रूप से ईट का निर्माण किया जा रहा है. जिसके लिए खनन विभाग से अनुमति की जरूरत होती है, परंतु भट्टा संचालक ने बताया कि उसके पास किसी तरह का कोई कागजात नहीं है.…

Read More

रूस-यूक्रेन के बीच जंग: तीसरा विश्‍व युद्ध होगा या नहीं होगा यह तो भविष्य के गर्भ में छुपा हुआ है। हालांकि इस युद्ध को लेकर कई लोग आशंका प्रकट करते रहे हैं। वर्तमान में यूक्रेन और रशिया के बीच चल रहे तनाव और संघर्ष को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि यदि इन दोनों के बीच किसी तीसरे पक्ष ने दखल दिया तो इस युद्ध की परिस्थिति बदलकर विश्‍व युद्ध में तब्दिल हो जाएगी। विशेषज्ञों की आशंका के चलते अब लोग भविष्यवक्तों की भविष्यवाणियों पर भी एक बार फिर चर्चा करने लगे है। ऐसे में सबसे पहले नाम…

Read More

जमशेदपुर: गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास ने कक्षा 9 से 12 की छात्राओं को प्रथम राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के विषय में विस्तृत जानकारी दी, तथा सभी को इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया. उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, कि अपने रचनात्मक विचार एवं प्रतिभा का प्रदर्शन कर इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए नगद पुरष्कार के विजेता बन सकते हैं. प्रतियोगिता का थीम ” My Vote is My Future, Power of One Vote” (मेरा मत मेरा भविष्य- एक मत की शक्ति) है. यह प्रतियोगिता पांच कैटेगरी में…

Read More

JAMSHEDPUR झारखंड सरकार की पहल पर पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन इंग्लिश मीडियम स्कूल को सीबीएसई का अप्रूवल मिल गया है. सीबीएसई स्कूल खोलने के लिए भवन का निर्माण किया जा रहा है. इधर जमशेदपुर गर्ल्स हाई स्कूल को सीबीएसई के मान्यता मिलने के बाद तीन मंजिला भवन का काम शुरू कर दिया गया है. अब यह स्कूल इंग्लिश मीडियम स्कूल के नाम से जाना जाएगा. राज्य सरकार प्लस टू विद्यालय को लेकर काफी सजगता दिखाते हुए ज्यादातर हाई स्कूल को प्लस टू में परिवर्तन कर दिया है. जमशेदपुर गर्ल्स हाई स्कूल में अब सरकार की ओर से गरीब बच्चे…

Read More

दुमका: ज़िले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्थर उद्योग क्षेत्र के मझलाडीह गांव में चल रहे अवैध पत्थर खदान में ड्रिल करने के दौरान दो ड्रिल मजदूर के ऊपर पत्थर गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई है, और दूसरा मजदूर घायल है. घायल को इलाज के लिए ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार मृत मजदूर का नाम मुख्तार शेख उम्र 45 वर्ष, पिता आबिद शेख, ग्राम सीतारामपुर पाकुड़ एवं घायल का नाम सईदुल शेख उम्र 34 वर्ष पिता हाबुल शेख है, बताते चलें आसपास के मजदूरों द्वारा बताया गया कि घटना के बाद सभी मजदूर खदान…

Read More

सरायकेला: जिला व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा आगामी 12 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार द्वारा सभी न्यायिक पदाधिकारियों तथा जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक से अधिक संख्या में वादों का निपटारा करने की दिशा में प्रयास करने को कहा. जिससे अधिक से अधिक संख्या में वादों का निपटारा हो सके तथा अधिक से अधिक संख्या में…

Read More