Author: Tech Ashish

Exploring world

कुकड़ू: सरायकेला- खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड के तिरूलडीह निवासी विकास ठाकुर उर्फ किरीटी  को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कोल्हान संयोजक बनाया गया है. रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का रामगढ़ के राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में समापन हुआ. जिसमें किरीटी ऊर्फ विकास ठाकुर को कोल्हान विभाग का विभाग संयोजक बनाया गया. विकास ठाकुर को संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.विदित हो कि विकास ठाकुर इससे पूर्व नगर ईकाई, महाविद्यालय ईकाई, जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे पदों पर रहते हुए कुशलता से कार्यों का…

Read More

कांड्रा: सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर चारडीडूंगरी के समीप प्रशासन द्वारा रखे गए बैरिकेड को मोटरसाइकिल सवार युवकों ने टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े. दोनों नशे में बताए जाते हैं और दुर्घटना के समीप उनकी बाइक काफी तेज गति में थी. इसी बीच कांड्रा पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंची और अवर निरीक्षक उदय कुमार ने जवानों के साथ मिलकर घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल सरायकेला भिजवाया. जहां दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. घायल युवकों की…

Read More

आदित्यपुर :सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मांझी टोला शिरीष भट्टा के समीप रविवार को एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. जहां नदी तट पर जुआ खेलने के दौरान आकाश गोप नामक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी. देखे वीडियो गोली आकाश के सर में लगी है. जिसे आनन- फानन में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां से टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जहां युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. बता दें कि इन दिनों आदित्यपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बीते फरवरी महीने से लेकर अब…

Read More

खरसावां प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय बदिराम प्रांगण में खरसावां कुचाई प्रखंड के नवयुवक कुड़मी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई. इस बैठक में नवयुवक कुडर्मी समाज की सामाजिक एकता बनी रहे इसके लिए रणनीति बनाई गई. साथ ही सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. सामाजिक एकता बनी रहें, इस पर पूरा जोर रहेगा. इसमें कुड़मी समाज को अजजा में शामिल कराने, समाज के कला- संस्कृति को संरक्षित करने, लोगों में आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक राजनैतिक चेतना का जागृत करने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा दहेज प्रथा को समाप्त करने के मुद्दे पर विचार विमर्श किया जाएगा.…

Read More

सरायकेला: रांची की घटना को लेकर पूरे राज्य के सभी जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दी गई है. सरायकेला खरसावां जिला के दोनों अनुमंडल चांडिल एवं सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. इसकी जानकारी सभी थानों को दे दी गई है. इसके तहत चार या चार से अधिक व्यक्तियों के एक साथ एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा. किसी भी प्रकार का घातक हथियार, आग्नेयास्त्र, लाठी इत्यादि को लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा. किसी भी प्रकार के सभा/ जुलूस/ प्रदर्शन/ रैली पर प्रतिबंध रहेगा. रांची शहर में घटित घटना के आलोक में Social…

Read More

गया से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट गया: शहर के गांधी मैदान में कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के द्वारा सामूहिक विवाह के साथ ट्राई साइकिल वितरण किया गया. सामूहिक विवाह समारोह के मौके पर 51 जोड़े दूल्हा व दुल्हन की शादी के साथ दिव्यांग कन्याओं को ट्राई साइकिल वितरण किया गया. इस सामूहिक विवाह में शामिल हुए. बैंड- बाजे के साथ बारात निकाली गई और पूरे विधि विधान के साथ 51 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ. इस संबंध में कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के सचिव विकास कुमार माली ने बताया कि इसके पूर्व में भी कई बार सामूहिक…

Read More

दुमका: राजधानी रांची की घटना के बाद पूरे राज्य की पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है. इधर उपराजधानी दुमका में भी पुलिस- प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. रविवार को उपराजधानी दुमका मे उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. दुमका के नगर थाना से निकला फ्लैग मार्च मुख्य बाजार टिन बाजार होते हुए दुधानी, रसिकपुर इलाके से सिदो कान्हू चौक होते हुए नगर थाना पहुंची. फ्लैग मार्च में उपायुक्त- एसपी के साथ एसडीएम, एसडीपीओ सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल और एसएसबी के जवान शामिल थे. video पुलिस…

Read More

जमशेदपुर: साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद को लेकर रविवार सुबह 8.15 बजे से जिला प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है. सुबह 7.55 बजे अरदास बाद तय समय से 15 मिनट विलम्ब से मतदान शुरू हुआ. सबसे पहला वोट सेंट्रल नौजवान सभा के पूर्व महामंत्री हरविंदर सिंह ने डाली. 10 बजे तक करीब 350 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे. कुल 1666 वोटर अपने नए प्रधान को चुनेंगे. शाम चार बजे से मतगणना होनी है. जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, साकची थाना प्रभारी राजेश कुमार व सशस्त्र बल मौके पर नजर रखे हुए हैं. सब…

Read More

खरसावां: स्थित गुरुकुल संस्थान में रविवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर विश्व बालश्रम निषेध दिवस मनाया गया. इस दौरान बच्चों ने “पढ़ाई है बहुत जरूरी, मत करवाओ इनसे बाल मजदूरी” “बाल मजदूरी में कुछ नहीं पाओगे, पढ़ लिखकर कुछ बन जाओगे” बच्चे हमारे देश का भविष्य”, “बाल श्रम हटाओ, स्कूल का राह दिखाओ” “शिक्षा को अपनाओ बालश्रम हटाओ” “नन्हे- नन्हे हाथों को काम नहीं किताब दो” का नारा दिया. मौके पर गुरुकुल संस्था के निदेशक गजेंद्र नाथ चौहान ने कहा कि कहते हैं कि बचपन जीवन का सबसे अनमोल समय होता है लेकिन, उसी बचपन में पढ़ाई-…

Read More

दुमका: शनिवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर शिकारीपाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता शिकारीपाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी एवं शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से की. बैठक में दो समुदायों के बीच आपसी भाईचारा एवं सौहार्द को बनाए रखने की अपील की गई, और यह भी कहा गया कि अगर कहीं भी कुछ ऐसे आपत्तिजनक कार्य हो रहे हैं, जिससे समुदायों के बीच आपसी सौहार्द बिगड़ सकता है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें. वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को रांची में जो…

Read More