Author: Tech Ashish

Exploring world

गम्हरिया: शनिवार को गम्हरिया में यादव समन्वय समिति और राष्टीय जनता दल के संयुक्त तत्वधान में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 75 वां जन्मदिन केक कटाकर मनाया गया. साथ ही मिठाई वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता सह जिला 20 सूत्री सदस्य सुरेश धारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. सुरेशधारी ने लालू प्रसाद यादव को सामाजिक न्याय का पुरोधा बताते हुए उन्हें एक कुशल नेतृत्वकर्ता बताया. उन्होंने बताया कि लालू जी के राज में दलितों, पिछड़ों और शोषितों को उनका हक मिला. कार्यक्रम में दीना नाथ सिंह, अजित सिंह, संजय सिंह, अर्जुन यादव, श्रीनिवास यादव,…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं कपाली के पुडीसिल्ली स्थित कुम्भार बस्ती में पिछले छह महीने से पेयजल संकट गहराया हुआ है. पेयजल संकट के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि छह महीने पूर्व सोलर पंप चालित जलमीनार खराब हो गया था, काफी प्रयास के बाद पीएचडी विभाग के कर्मचारी करीब डेढ़ माह पहले सोलर प्लेट मरम्मती के लिए खोलकर ले गए हैं, लेकिन डेढ़ माह गुजर जाने के बाद भी अबतक सोलर प्लेट नही लग सका. जिस कारण भीषण गर्मी में करीब 60 घरों…

Read More

कांड्रा: शुक्रवार को सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा थाने को नया प्रभारी मिला. इधर प्रभार ग्रहण करते ही, शनिवार को नए थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो का थाना शांति समिति के सदस्यों ने स्वागत किया. इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि कांड्रा क्षेत्र में शांति का वातावरण बनी रहे एवं कानून के दायरे में रहकर लोग एकदूसरे के सहयोगी बने ताकि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने में सहयोग मिले. वही रांची हिंसा को लेकर उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से जिला पुलिस प्रशासन को सहयोग करने एवं अफवाहों से बचने की अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक…

Read More

खरसावां प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रशासन के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला- खरसावां द्वारा सशक्तिकरण को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 233 लाभुकों के बीच 10 करोड़ 90 लाख 980 रूपये के परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इसके अलावे लोगों में जागरूकता लाने के लिए शिविर मे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, आपूर्ति विभाग, विभाग ने ई-श्रम कार्ड बनाने, बाल विकास परियोजना कार्यालय ने पौष्टिक आहार, खरसावां सीएचसी ने स्वास्थ शिविर तथा आजीविका महिला संकुल संगठन ने स्टाॅल लगाकर जागरूकता लाने का प्रयास…

Read More

खरसावां मे संचालित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को देशभक्ति गीतों के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने रुचि दिखाई और देशभक्ति गीतो की भव्य प्रस्तुति दी. प्रतियोगिता का निर्देशन और संचालन अशोक का इंटरनेशनल फाउंडेशन के डायरेक्टर सत्यनारायण प्रधान के द्वारा किया गया. क्रियाकलाप का मूल्यांकन प्रत्येक छात्र छात्राओं के प्राप्त अंक तथा प्रत्येक कक्षा के छात्र- छात्राओं के हाउस के अनुसार प्राप्त अंक के अनुसार किया गया. इस प्रतियोगिता में गांधी हाउस को पराजित कर प्रथम स्थान पर अशोका हाउस चैंपियन बनी. जबकि तृतीय स्थान पर…

Read More

कांड्रा: सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कांड्रा पंचायत के वार्ड 13 स्थित एसकेजी कॉलोनी की सड़कें जर्जर हो चुकी है. कभी यहां की सड़कें उच्च कोटि की हुआ करती थी, मगर आज यहां की सड़कें अपनी बदहाली का आंसू रो रहा है.

Read More

सरायकेला: भाजपा नेता सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि अवैध बालू खनन में विश्व रिकॉर्ड बना चुकी झारखंड सरकार वर्तमान में सख्ती दिखा रही है जिसका खमियाजा अब छोटे लोग भुगत रहे है, जबकि मंत्री- संतरी बडे़ मलाई खा चुके हैं. पिछले ढाई वर्ष में अवैध बालू खनन पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई, जबकि धड़ल्ले से हुए अवैध बालू के खनन में सफेदपोश माल डकारकर करोड़ों के वारे न्यारे कर गए हैं. उधर, बड़ों पर अवैध खनन की कार्रवाई में क्यों बचा दिया जाता और जिन्हें अवैध खनन की परिभाषा एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट के…

Read More

जमशेदपुर: टीएसडीपीएल की मान्यता प्राप्त टीएसपीडीएल कर्मचारी यूनियन की चुनाव के पश्चात शुक्रवार को प्रथम बैठक गोलमुरी क्लब में अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई. यूनियन चुनाव को विधिवत संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चुनाव पर्यवेक्षक बिनोद राय, परविंदर सिंह सोहेल, मनोज कुमार सिंह, नरेश कुमार चौधरी और हीरामणिक को यूनियन अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही जो यूनियन में पूर्व की कमिटी में थे और इस चुनाव में चुनाव जीत नही सके उनमें शशिभूषण मिश्रा सीआर प्लांट, उपेंद्र राय बारा, राजेश कुमार सिंह ट्यूब को भी सम्मानित किया गया, कमिटी बैठक में सभी…

Read More

ब्यूरो प्रमुख प्रमोद सिंह की रिपोर्ट आदित्यपुर: बीते मंगलवार की देर रात सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सतबोहनी दुर्गा पूजा मैदान में हुए अपराधकर्मी आशीष गोराई, सहित दो अन्य युवकों के हत्याकांड मामले की तफ्तीश में पुलिस की जांच को बड़ा झटका लगा है. जहां ट्रिपल मर्डर के नामजद आरोपी दिनेश महतो ने नाटकीय ढंग से शुक्रवार को सरायकेला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले के अन्य अभियुक्त कुख्यात अपराधकर्मी संतोष थापा, शेरू, छोटू राम सहित छः आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं.…

Read More

कुकड़ू: पूरे राज्य में गुरुवार को धरती आबा भगवान बिरसा की 122 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. राज्य के राज्यपाल- मुख्यमंत्री से लेकर तमाम प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं समाज के सभी वर्ग के लोगों ने धरती आबा भगवान बिरसा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के आगे शीश झुकाए और उनके सपनों को साकार करने का प्रण लिया. राज्य सरकार की ओर से सभी सरकारी कार्यालयों में भगवान बिरसा की पुण्यतिथि मनाने का सरकारी फरमान जारी किया गया था, मगर सरायकेला- खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के किसी भी पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देना जरूरी नहीं समझा, जो…

Read More