Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है. कार्य के दौरान चट्टान गिरने से 40 वर्षीय ठेका मजदूर फकीर हांसदा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. आक्रोशित मजदूरों ने खान प्रबंधक रोहित कुमार के कार्यालय के समक्ष शव को रखकर प्रदर्शन किया. इस दौरान मजदूरों ने मुआवजा व यूसील में स्थाई नौकरी की मांग की. मृत मजदूर भदूआ गांव का रहने वाला था. वह अजीत खान नामक ठेकेदार के अधीन काम करता था. घटना बीती रात दो बजे…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh,) सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कांवरिया मंदिर के पास एक महिला से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गले से सोने के चेन की छिनतई कर ली. घटना के बाद महिला ने बदमाशों का पीछा भी किया और वह गिरकर घायल हो गयी. बाद में मामला सिदगोड़ा थाने तक पहुंचा. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बदमाशों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से ली. जानकारी के अनुसार सिदगोड़ा चांपिया कॉलोनी की रहने वाली 55 वर्षीय लक्ष्मी देवी 8 अगस्त की सुबह 7.30 बजे अपने घर से निकलकर कांवरिया मंदिर सिदगोड़ा जलाभिषेक करने के लिये जा रही थी. इस बीच ही…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ है. जहां यशपुर पंचायत के रायबासा में किड्स केयर जोन स्कूल के बच्चों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट पलटने से ऑटो में सवार दर्जनभर स्कूली बच्चे घायल हो गए. वहीं गम्भीर रूप से घायल आठ वर्षीय छात्र करण लायक की ईलाज के क्रम में टाटा मुख्य अस्पताल में मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार रायबासा स्थित किड्स केयर जोन स्कूल के बच्चे बुधवार को स्कूल से छुट्टी के बाद सुबह लगभग 12 बजे घर जा रहे थे. इस दौरान ऑटो…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) कोर्ट फी में की गई अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ गंभीर विचार- विमर्श करने के लिए झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर सभी जिलों के डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई. बुधवार को सरायकेला डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक में उपाध्यक्ष ओम प्रकाश एवं संयुक्त सचिव प्रशासन भीम सिंह कुदादा शामिल हुए. बैठक में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि कोर्ट फी में की गई अप्रत्याशित वृद्धि से आम जनता को भारी परेशानी हुई है. सरायकेला- खरसावां एक गरीब जिला है. जहां 80% जनता लाल कार्ड धारी है. और इतना अधिक पैसा खर्च नहीं कर…

Read More

चांडिल (Manoj Swarnkar) बुधवार को सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बिष्टाटांड़ गांव में खेत में चर रहे एक भैसा के ऊपर 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गिरने से भैंसा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई है. गांव के समाजसेवी चंदन कुमार महतो ने बताया कि बिष्टाटांड़ निवासी तुलसी महतो अपने खेत मे हल जोतकर भैंसों को खेत मे चरा रहे थे, तभी अचानक झमाझम बारिश के बीच 11 हजार वोल्ट के बिजली का तार टूटकर गिर गया. तार की चपेट में आने से भैसा वहीं दम…

Read More

चांडिल (Manoj Swarnkar) बुधवार को कुकडू प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ राकेश कुमार गोप ने स्वतंत्रता दिवस एवं प्रखंड क्षेत्र में चल रहे सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन को लेकर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला पातर, उप प्रमुख मो. एकराम एवं जनप्रतिनिधियों की मौजदूगी में एक समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, जेएसएलपीएस, कृषि सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की, और कार्य में तेजी लाकर ससमय योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान बीडीओ ने सभी जनप्रतिनिधियों को सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर सहयोग की अपील की.…

Read More

चांडिल (Manoj Swarnkar) ईचागढ़ प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को बीडीओ कीकू महतो की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत सचिवालयों मे 15 अगस्त को ध्वजारोहण का समय निर्धारित किया गया. वहीं बीडीओ ने सभी सरकारी भवनों, सरकारी कर्मचारियों के घरों में 13 अगस्त को राष्ट्रीय झंडा लगाने का सरकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया. उन्होंने पंचायत सचिवों को अपने पंचायत के गांवों में तिरंगा झंडा असहाय एवं गरीब परिवारों के बीच समय पर वितरण करने का निर्देश दिया. बीडीओ श्री महतो ने कहा कि ध्वजारोहण के लिए समय का निर्धारण किया गया है. प्रखंड मुख्यालय…

Read More

जमुई: बिहार- झारखंड की सीमा से सटे जमुई जिला के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के गोपलामारण गांव के समीप बुधवार को अपराधियों ने एक अखबार के रिपोर्टर को गोलियों से छलनी कर दिया. जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव निवासी नागेंद्र यादव के 36 वर्षीय पुत्र गोखुल यादव के रूप में हुई है. सूचना सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना स्थल से पांच खोखा बरामद किया गया है. तीन गोली सिर, छाती और पीठ में…

Read More

आदित्यपुर: बिहार में सत्ता परिवर्तन का असर झारखंड में भी नजर आने लगा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जहां सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी है, वहीं उत्साह से लबरेज आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने 2023- 24 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि 2023 में आदित्यपुर नगर निगम से भाजपा का सफाया होगा और 2024 में केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनेगी. इस दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक पर दो क्विंटल लड्डू वितरित कर लोगों का मुंह मीठा कराया और अपनी खुशी जाहिर…

Read More

जमशेदपुर (Rajesh Thakur) पूरे देश में 13 से 15 तारीख तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने का आयोजन किया गया है. जिसको लेकर केंद्र सरकार द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंड को 15000 तिरंगा दिया गया है जिससे पंचायत प्रतिनिधियों को मुफ्त में तिरंगा अपने पंचायत क्षेत्रों में सभी घरों पर लगाया जाएगा. वही केंद्र सरकार द्वारा 15 वें वित्त आयोग मद में अनुदान राशि भी आवंटन भी किया गया है जिसमे मुखिया को 2500, पंचायत समिति सदस्य को 5000, जिला परिषद को 25000 खर्च करना है. इस राशि से हर घर तिरंगा को…

Read More