Author: Tech Ashish

Exploring world

गम्हरिया (Bipin Varshney) आदित्यपुर थाने में गम्हरिया आदर्श नगर निवासी रिंकू सिंह ने शिवपुरी कॉलोनी निवासी अरुण प्रभा मिश्रा के खिलाफ फर्जी जमीन विक्रय का दस्तावेज बनाकर 2.26 लाख रुपए धोखाधड़ी कर ठगने का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज कराया है. दर्ज कराए गए शिकायत के आधार पर रिंकू सिंह ने बताया कि अरुण प्रभा मिश्रा ने अपनी जमीन का विक्रम मेरे पक्ष में करने का आश्वासन देते हुए 23 जनवरी 2020 को एक एग्रीमेंट किया था, जिसमें उनसे 2. 16 लाख विभिन्न किस्तों में बैंक एवं चेक के द्वारा भुगतान किया गया था. बताया कि उन्होंने मुझे आश्वस्त…

Read More

रांची: मंगलवार को स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने भाजपा के चार विधायकों भानु प्रताप शाही, ढुल्लू महतो, रणधीर सिंह और जे पी पटेल को 4 अगस्त तक के लिए सदन से निलंबित कर दिया है. लगातार सदन में विपक्ष के हंगामे से नाराज स्पीकर ने यह कदम उठाया. उन्होंने सोमवार से लगातार हंगामा कर रहे विधायकों से सदन की गरिमा को बनाये रखने का आग्रह किया. आज भी स्पीकर लगातार विपक्ष के विधायकों से सदन में शांति बनाए रखने का आग्रह किया. उन्होंने यहां तक कहा, कि पिछले सत्र में आपके आचरण को जनता ने देखा है. यह आचरण न…

Read More

रांची: झारखंड में सियासी हवा इन दिनों ठीक नहीं बह रहा है. तीनों विधायक जो फिलहाल बंगाल की जेल में बंद है जिन से भारी मात्रा में बंगाल पुलिस ने कैश बरामद किया था, इस मामले पर झारखंड की सियासत अभी ठंड भी नहीं हुई थी कि विधायक अनूप सिंह का असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा के साथ मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो गई. वायरल तस्वीर पर सफाई देते हुए कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने कहा है कि पिछले 26 जुलाई को असम के मुख्यमंत्री और पियूष हजारिका से मुलाकात किया था. जिसकी जानकारी आलाकमान को हमने पहले ही…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) जिला उपायुक्त विजया जाधव द्वारा कार्यालय कक्ष में सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर आम जनता की समस्याओं को सुना गया. इस दौरान दूर- दराज ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र की आम जनता से मिलकर उपायुक्त ने उनकी परेशानियों को जाना तथा प्राप्त कुल 47 आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए. कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया. जनता दरबार में शहरी क्षेत्र अंतर्गत साफ- सफाई, ग्रामीण क्षेत्र में बिजली समस्या, सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण, विद्यालय शुल्क रियायत, आदिवासी भूमि अंतरण मामला, राजस्व विभाग संबंधी, संपत्ति विवाद, राशन…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन अपराधकर्मियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गया है. जिले के विभिन्न थानों में पहले से दर्ज आर्म्स एवं एक्सप्लोसिव एक्ट के मामलों में संदिग्ध अभियुक्तों के खिलाफ अभियोजन चलाने की स्वीकृति जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने प्रदान कर दी है. अब सभी अभियुक्तों के खिलाफ अदालतों में अभियोजन चलाया जा सकेगा. जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज 23 अभियुक्तों के खिलाफ अभियोजन चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई हैं. वहीं अन्य मामलों में अनुसंधानक से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. जिन अभियुक्तों के खिलाफ अभियोजन की…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) सोमवार शाम को कार्यालय सभागार में कार्यालय पदाधिकारियों, कर्मियों, संवेदकों , सामाजिक कार्यकर्ताओं के समक्ष कार्यालय सभागार में नि‍वर्तमान विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने नये विशेष पदाधिकारी संजय कुमार को विधिवत रूप से पदभार सौंपा. पदभार संभालने के बाद संजय कुमार ने कहा क‍ि अक्षेस क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य प्रायोजित सरकारी योजनाओं को लागू करना एवं शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी. वहीं कृष्ण कुमार ने शहरवासियों को दिए गए स्नेह और सहयोग के लिए आभार प्रकट किया और नए विशेष पदाधिकारी को भी सहयोग देने के साथ शुभकामनाएं दी. निवर्तमान विशेष पदाधिकारी कृष्ण…

Read More

चांडिल (Manoj Swarnkar) सोमवार को ईचागढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ कीकू महतो की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह में भीएलडब्लू शरत चन्द्र महतो को भावभीनी विदाई दी गई. शरत चन्द्र महतो को गुलदस्ता, अंगवस्त्र देकर विदा किया गया. शरत चन्द्र महतो ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में कई वर्षों से भीएलडब्लू के पद पर पदस्थापित थे. शुक्रवार को श्री महतो नौकरी से रिटायर्ड कर चुके हैं. बीडीओ कीकू महतो ने कहा कि शरत चन्द्र महतो की कमी खलेगी. उनके अनुभव का काफी लाभ मिलता था. उन्होंने इमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन किया. अच्छे ढंग से…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) साकची थाना क्षेत्र से 62 पीस मोबाइल के साथ धराये साहेबगंज निवासी कपूर कुमार महतो को एडीजे वन कुमार दिनेश की अदालत ने सोमवार को बरी कर दिया है. मामले में कुल 4 लोगों की गवाही हुई थी. मामले में कोर्ट में यह साबित नहीं हो सका कि बरामद मोबाइल चोरी की है. इसी का लाभ आरोपी को मिला और कोर्ट की ओर से उसे बरी कर दिया गया. मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रामचंद्र कर ने पैरवी की थी. कपूर महतो के खिलाफ एसआई युगेश सिंह के बयान पर 2 जनवरी 2021 को…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ की सरायकेला खरसावां जिला इकाई द्वारा विधायक सरयू राय को ज्ञापन सौंप कर्मचारियों की लंबित प्रोन्नति एवं दुर्घटना बीमा लागू कराने की मांग की गयी है. कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री अमरनाथ तिवारी द्वारा जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से मुलाकात कर चतुर्थवर्गीय कर्मियों को तृतीय वर्ग मे पद प्रोन्नति प्रदान करने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में सभी कर्मचारियों को दुघर्टना बीमा 50 पचास लाख रुपये करने की मांग भी शामिल है.

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) साकची में सौरभ इंटरप्राइजेज नामक बर्तन कारोबारी के मोबाइल पर फोन करके पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. अपराधियों ने एक ही नंबर से दो बार फोन किया. उसे आधार बनाते हुये न्यू सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ले आउट के रहने वाले महेंद्र प्रसाद काउंटिया ने साकची थाने में अज्ञात पर रंगदारी का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मोबाइल नंबर के माध्यम से ही मामले की जांच कर रही है. दर्ज मामले में महेंद्र ने बताया कि उनकी साकची डालडा लाइन में बर्तन की दुकान है. 27 जुलाई को वे दुकान पर ही बैठे हुये…

Read More