Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला (Pramod Singh) वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र से सटे ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों को वन एवं पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए वृक्ष रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया. इसके तहत सरायकेला वन प्रमंडल अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम गिद्दीबेड़ा वन क्षेत्र में आयोजित किया गया. जहां जिला वन एवं पर्यावरण संरक्षण पदाधिकारी आदित्य नारायण ने उपस्थित होकर वृक्षों को रक्षा सूत बांधते हुए ग्रामीणों को वन एवं वृक्षों की सुरक्षा का सामूहिक संकल्प दिलवाया. मौके पर सरायकेला वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रकाश चंद्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा वन क्षेत्र के 108 वृक्षों को रक्षा सूत बांधकर वृक्ष एवं वन की…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) साकची थाना क्षेत्र के एलजी-12 शताब्दी टावर में स्थित हाइरिंग लैब के ऑफिस में घुसकर कुछ बदमाशों ने युवती के साथ मारपीट की. इस दौरान उसके गले से सोने की चेन की भी छिनतई कर ली और जान से मार देने की भी धमकी दी गयी. घटना के बाद मामला साकची थाने तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने शिकायत के हिसाब से मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है. घटना के बारे में मानगो ओल्ड पुरूलिया रोड गरीब कॉलोनी की रहने वाली सायमा सैय्यद ने बताया कि 6 अगस्त की शाम 6.30 बजे वह कार्यालय…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला शहरी क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुरुवार का दिन उल्लास का रहा. इस दिन विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत पर्व गोम्हा का त्यौहार मनाया गया. जिसमें बैष्टम पुरोहित ने घर घर जाकर पूरे परिवार को रक्षा सूत बांधे. इसके साथ ही ईश्वर से रक्षा सूत धारण करने वाले लोगों के लिए जीवन रक्षा की मंगल कामना की. मौके पर घरों में परंपरागत पीठा पकवान पकाकर सामूहिक भोजन का आनंद लिया गया. इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में रक्षाबंधन उत्सव की धूम रही. जहां बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाइयों…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) अखिल भारतीय मजदूर संघ द्वारा 75वीं आजादी का अमृत महोत्सव 8 से 13 अगस्त तक सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके बारे में संक्षिप्त जीवनी पर व्याख्यान एवं लोगों के बीच में खुशी मनाई जा रही है. इसी क्रम में गुरुवार 11 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों द्वारा जुगसलाई में टाटा पिगमेंट के सामने मंगल पांडे चौक में स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए शत- शत नमन करते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम, मंगल पांडे अमर रहे इत्यादि नारों से…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) प्रखंड क्षेत्र में भाई बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को हर्ष उल्लास और परंपरा पूर्वक मनाया गया. हर वर्ष की तरह सावन पूर्णिमा की तिथि पर बहनों ने रक्षा सूत्र से भाइयों की कलाइयां सजाई. रेशम की डोरी के धागे भले ही कच्चे हो लेकिन इसके पीछे का स्नेह अटूट और बेहद मजबूत होता है. बहन-भाई के प्यार का प्रतिक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी. गुरुवार की सुबह लोग स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया. इसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सुत बांधकर…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) रक्षाबंधन के पावन त्यौहार के अवसर पर गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला की बहनें व दीदी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी मनोहर कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों के कलाई में राखी बांधकर उत्साह के साथ रक्षाबंधन मनाया. थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने भैया- बहनों का संस्कार एवं उनके व्यवहार से प्रसन्न होकर सभी छोटी- छोटी बहनों को आशीर्वाद दिया. इस दौरान सभी बहनें, दीदी व आचार्य के बीच मिष्ठान्न वितरण किया गया. स्कूल के प्रधानाचार्य पार्थसारथी आचार्य ने सभी बहनों,दीदी,थाना प्रभारी समेत सभी पदाधिकारी को बधाई दी.

Read More

आदित्यपुर: दो दिनों से रुक- रुक कर हो रहे बारिश से किसान जहां गदगद हैं वहीं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए बारिश आफत बनकर बरस रही है. जहां आदित्यपुर नगर निगम के ज्यादातर वार्ड टापू में तब्दील नजर आए. सड़कों पर लोग कम पानी और कीचड़ ज्यादा नजर आए. बता दें कि समूचे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में सीवरेज, ड्रेनेज, पाइप लाइन और विद्युतीकरण को लेकर खोदे गए गड्ढों के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. हालांकि इसका अंदेशा सभी को था, गनीमत रही कि इतने दिन इंद्र देव ने अपनी कृपा नहीं बरसाई, मगर…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) साइबर बदमाश लोगों को नित नए तरीके से ठगी का शिकार बना रहे हैं. अब उन्होंने जो हथकंडा अपनाया है उसे जानकर आप हैरान हो जायेंगे. दरअसल, उनके द्वारा मोबाइल को 4 जी से 5 जी बनाने के नाम पर आसनबनी इंटर कॉलेज सोसोलॉजी के प्रोफेसर सुबोध कुमार साव के खाते से 5 लाख रुपये की ठगी कर ली गई. जब तक प्रोफेसर को कुछ समझ में आता. उसके पहले वे साइबर बदमाशों के चंगूल में फंस चुके थे. अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने के बाद प्रोफेसर गुरुवार को बिष्टुपुर साइबर थाने में पहुंचे और मामला दर्ज कराया.…

Read More

चांडिल (Manoj Swarnkar) वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा एवं जैव विविधता के संरक्षण हेतु चांडिल प्रखंड के दलमा वन्य प्राणी पश्चिम क्षेत्र के हमसादा जंगल में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक सह पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति सविता महतो शामिल हुई. इस दौरान विधायक ने साल के वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांधकर वृक्ष संरक्षण का संकल्प लिया. इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा जिस तरह हम अपने भाई के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर भगवान से उनके अच्छे रहने,…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) साकची थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ही देवर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने का एक मामला महिला थाने में दर्ज कराया है. घटना होली के समय की है. महिला ने मामले में कहा है कि होली के समय वह बीमार चल रही थी. इस बीच ही देवर आया था और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. विरोध करने पर उसने मारपीट की, लेकिन जब महिला ने हल्ला किया, तब परिवार के लोग पहुंच गये. इस बीच महिला ने जब घटना की शिकायत की तब उलटे में ससुरालवालों ने बहू को ही…

Read More