Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह के अंतिम परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा किया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गई. इस दौरान 15 अगस्त की समय सारिणी के मुताबिक मुख्य समारोह स्थल में सभी कार्यक्रमों के आयोजन तथा परेड में शामिल प्लाटून को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए. बात दे कि प्रातः 9:05 बजे झंडारोहण किया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. परेड में 8 टुकड़ियां आरएएफ, डीएपी…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें टाटानगर रेल अधिकारी के साथ स्काउट के बच्चे भी शामिल हुए. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सिविल डिफेंस कार्यालय साउथ सेटलमेंट खास महल से किया गया. सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने तिरंगा लहराते हुए तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया. रेलवे के विभिन्न कॉलोनी साउथ सेटलमेंट खास महल, ट्रैफिक कॉलोनी के क्षेत्रों में तिरंगा रैली निकाली गई. रैली में सिविल डिफेंस के जवानों की वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से कॉलनी गूंज उथी. ट्राफिक कॉलोनी स्थित स्काउट डेन से स्काउट के बच्चे तिरंगा…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत पीएचइडी कॉलोनी से सटे सड़क पर शनिवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने सूरज उर्फ सयाना नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल भिजवाया. बता दें कि मृतक के साथ पिछले दिनों वार्ड 20 के ही टिंकू गुप्ता के साथ नोंक झोंक हुई थी. जिसमें सूरज घायल हुआ था और मामले का गवाह भी था. जिसके बाद पार्षद के भतीजे ने अपने अन्य…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) घाटशिला स्थित टीपीसी (परिधान उत्पादन ट्रेनिंग- सह- प्रोडक्शन सेंटर) में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर निर्मित किए गए 46,000 तिरंगा झंडा को सखी मंडल की महिलाओं ने शुक्रवार को जिला प्रशासन को समर्पित किया. इस मौके पर जिला उपायुक्त विजया जाधव से उनके कार्यालय कक्ष में सखी मंडल (सखी डोर सिलाई केंद्र) के एक दल ने जेएसएलपीएस के अधिकारियों के साथ भेंटकर सांकेतिक रूप से तिरंगा झंडा सौंपा. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल, एडीसी सौरभ सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन मौजूद रहे. उपायुक्त विजया जाधव ने…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता अशोक कुमार पाठक (64) का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया. वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे. कुछ दिनों से टीएमएच में डायलिसिस पर थे. गुरुवार की दोपहर ढाई बजे उनकी इलाज के क्रम में मौत हो गई. पार्थिव शरीर का शुक्रवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया. इधर, अधिवक्ता के निधन से शोकाकुल जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को दूसरी पाली में न्यायालय के काम- काज से अपने को अलग रखा. दूसरी पाली में न्यायालय का काम पूरी तरह से ठप रहा.

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती विकास कालोनी में कचड़ा फेंकने को लेकर लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. दोनो पक्षों के बीच तलवारबाजी भी हुई. इस घटना में दोनो पक्ष से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों मे एक पक्ष से गोविंद मिश्रा, त्रिभुवन मिश्रा, प्रेम कुमार मिश्रा, और शीला देवी शामिल है जबकि दूसरे पक्ष से मुख्तार सिंह और उसके बेटे गुरजीत सिंह को चोट आई है. घटना की सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची. जहां सभी की स्थिति गंभीर बनी…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य समारोह स्थल में की जा रही तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार देर शाम जिला उपायुक्त विजया जाधव, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार गोपाल मैदान पहुंचे. इस दौरान एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन विशेष पदाधिकारी जेएनएसी संजय कुमार तथा जुस्को के प्रतिनिधि मौजूद रहे. जिला स्तरीय कार्यक्रम की भव्यता एवं बारिश को देखते हुए मैदान में आवश्यक उपाय किये जाने को लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों ने मौके पर मौजूद एसओ जेएनएसी एवं जुस्को के प्रतिनिधि को साफ सफाई, जलभराव नहीं हो इसके…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने तिरंगा यात्रा निकाली, जिसका आरंभ साकची आमबगान से हुआ. तिरंगा यात्रा में दर्जनों चार पहिया वाहन शामिल हुए, जिसमें संस्था के सदस्य तिरंगा झंडा लिये शामिल रहे. यात्रा ने नगर भ्रमण के साथ बस्तियों में जा-जा कर वहां के लोगों के बीच तिरंगा का वितरण किया. संस्था के संस्थापक कुणाल षाड़गी ने जानकारी दी कि आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा नारे को सार्थक करते हुए संस्था द्वारा हर बस्ती तिरंगा का ये एक दिवसीय अभियान चलाया गया, जिसमें यात्रा के दौरान…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) एक्सएलआरआइ के सर जहांगीर लाइब्रेरी में नेशनल लाइब्रेरियन डे का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीसी विजया जाधव उपस्थित हुई. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने डॉ एसआर रंगनाथन को अपनी श्रद्धांजलि दी. उपायुक्त विजया जाधव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि किताब से अच्छा साथी कोई नहीं हो सकता है. उन्होंने अपने छात्र जीवन से जुड़ी कई रोचक बातों को भी सभी के साथ साझा किया. कहा कि यूपीएससी की तैयारी के दौरान कई किताबें पढ़नी पड़ती थी. उतनी किताबों को खरीद पाना या फिर…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला काशी साहू महाविद्यालय में छात्र संगठन एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर इंटर कला संकाय में 384 सीट बढ़ाने का आदेश जैक द्वारा जारी कर दिया गया है.  विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जैक के इस फैसले का नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने स्वागत किया है. उपाध्यक्ष ने यह उम्मीद जताई कि क्षेत्र का कोई भी छात्र नामांकन के लिए अब परेशान नहीं होंगे. महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गयी है.  जिसमें कहा गया है कि जैक द्वारा कला संकाय में 384 सीटों की बढोतरी की गयी है. अब कला संकाय में नामांकन 16 अगस्त…

Read More