जमशेदपुर (Charanjeet Singh)
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह के अंतिम परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा किया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गई.
इस दौरान 15 अगस्त की समय सारिणी के मुताबिक मुख्य समारोह स्थल में सभी कार्यक्रमों के आयोजन तथा परेड में शामिल प्लाटून को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए. बात दे कि प्रातः 9:05 बजे झंडारोहण किया जाएगा.
उपायुक्त ने कहा कि समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. परेड में 8 टुकड़ियां आरएएफ, डीएपी (महिला/पुरुष), जैप-6, होमगार्ड, एनसीसी (महिला/पुरूष ), स्कॉउट एंड गाइड शामिल हुई.
बाईट
विजया जाधव (डीसी- जमशेदपुर)
मौके पर उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
बाईट
प्रभात कुमार (एसएसपी- जमशेदपुर)

Exploring world

[smartslider3 slider="7"]

[smartslider3 slider="10"]
विज्ञापन































































