Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के तत्वाधान में पोटका प्रखंड स्थित हेंसलबिल में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए क्रमशः 3 और 2 किलोमीटर का क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित किया गया. इस दौड़ प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागी धावक -धाविकाओं ने भाग लिया जिसमें विभिन्न विद्यालय, गांव के युवा शामिल रहे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार, जिला खेल पदाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री दौड़ को रवाना किया. अतिथियों द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता का समापन…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सरायकेला पुराना बस स्टैंड स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय भावना के उत्सव के तहत निकाली गई . इस यात्रा में पूरे सरायकेला नगर क्षेत्र से सैकड़ों लोग झंडा और बैनर लेकर शामिल रहे. इस दौरान बच्चों युवाओं के साथ साथ बुजुर्गों में भी खासा उत्साह नजर आया. कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर सीनी के छात्रों द्वारा बैंड की धुन में लोगों ने कदमताल किए. इस अवसर पर विशाल तिरंगा पूरे शहरी क्षेत्र में लहराता हुआ भ्रमण किया. जिससे पूरा सरायकेला नगर क्षेत्र तिरंगामय बना रहा. कार्यक्रम का समापन अखंड भारत संकल्प दिवस के…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) पंजाब के करतारपुर साहेब स्थित श्री गुरु तेग बहादुर मेमोरियल हस्पताल के संचालक गुरविंदर सिंह सामरा से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने रविवार को पंजाब प्रवास के दौरान मुलाक़ात की. इस मुलाकात में उनसे जमशेदपुर के सिखों के भावी योजनाओं पर चर्चा की गई. जमशेदपुर में फ्री हॉस्पिटल सुविधा शुरू करने पर विचार विमर्श किया गया, जिसके लिए सामरा ने अपना पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया. इसके साथ ही उन्हें झारखंड में सिखों की जानकारी, गुरुद्वारा आदि के बारे बताया गया, जिस पर सामरा ने खुशी जाहिर की, और मुखे को…

Read More

आदित्यपुर: आजादी का अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के धुनिया बस्ती में समाजसेवियों द्वारा करीब डेढ़ सौ स्कूली छात्र- छात्राओं के बीच तिरंगा झंडा एवं चॉकलेट का वितरण किया गया. इस दौरान बच्चों को स्वाधीनता दिवस और आजादी के महत्व की जानकारी दी गई. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के पिछड़े वर्ग के बच्चों को आजादी के महत्व की जानकारी देना बताया गया. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवाकर झा, तृणमूल कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती मुख्य रूप से मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अरुण आचार्य ने किया.…

Read More

आदित्यपुर: एक तरफ शहर में आजादी का अमृत महोत्सव और तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां जोर- शोर से चल रही है, लोग आजादी के जश्न में डूबे हैं, वहीं दूसरी तरफ शनिवार सरे शाम आदित्यपुर थाना क्षेत्र के पीएचडी कॉलोनी से सटे 14 नम्बर गली में अपराधियों ने सूरज तंतुबाइ नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जाता है, कि 2 की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने सूरज की गोली मारकर हत्या की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. उधर मामले की सूचना मिलते ही…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम अंतर्गत जिला जज अनिल कुमार मिश्रा, जिला उपायुक्त विजया जाधव, उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद घाघीडीह स्थित संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह में बच्चों से मिलने पहुंचे एवं उनके साथ वक्त बिताया. इस दौरान उन्होने बच्चों को खेलकूद, खाने- पीने की सामग्री तथा वाद्य यंत्रों का भी वितरण किया. संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह के बच्चों को हारमोनियम, ढोलक सेट, तबला, बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं वॉलीबॉल नेट, चेस, योगा मेट, कैरम बोर्ड आदि प्रदान किया गया. जिला जज एवं जिले के वरीय पदाधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला- खरसावां के तत्वावधान शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर सरायकेला और अनुमंडल व्यवहार न्यायालय चांडिल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया.  राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही का शुभारम्भ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश विजय कुमार, उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार सहित व अन्य न्यायिक पदाधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव तथा अधिवक्तागण ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि मंचासीन अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम को जनता का एवं…

Read More

खरसावां प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें 24 वर्षो की सेवा पूरी करने के बाद अंचल कार्यालय खरसावां के प्रधान लिपिक बंसत कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई. इसके साथ ही 27 वर्षो की सेवा पूरी करने के बाद पूर्व में सेवानिवृत जनसेवक फटीक चन्द्र मंडल को भी विदाई दी गई. विगत 24 दिसबर 1998 को मंझारी प्रखंड से नौकरी शुरू करने वाले श्री सिंह नीमडीह, मैसो कार्यालय सरायकेला, स्थापना उप सहमार्ता सरायकेला, अनुमंडल कार्यालय सरायकेला एवं अंतिम समय में खरसावां में सेवा देते हुए 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत हो गये.…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) 15 अगस्त के अवसर पर सुबह 6 बजे से रात के 11 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी. यह जानकारी जिले के डीसी विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार और यातायात डीएसपी कमल किशोर की ओर से जारी संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त कॉपी के माध्यम से दी गयी है. 15 अगस्त के दिन बस का परिचालन पहले की तरह ही जारी रहेगी. वहीं 15 अगस्त के दिन जिले की पुलिस पूरी तरह से चौकस रहेगी. जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की जायेगी. दो दिन पहले ही सभी को ड्यूटी बांट दी गयी है. पूरी जिम्मेवारी थाना प्रभारी को…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के प्रांगण में पूरे हर्षोल्लास एवं देश भक्ति के साथ स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के तहत झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  सर्वप्रथम प्रातः 7:30 बजे विद्यालय वेश में, तिरंगा झंडा और नारा लिखे हुए तख्ती के साथ विद्यालय के कक्षा छह से दशम तक के सभी छात्र- छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी के तहत सरायकेला शहर का भ्रमण किया गया. मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी और विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सचिव रमानाथ आचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भारत माता की पूजन कर किया गया. …

Read More