Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) न्यायलय ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है. बता दें कि 25 जून 2019 को घाघडीह केंद्रीय कारा में विचाराधीन कैदी मनोज सिंह की हत्या एवं सुमित सिंह की पिटाई मामले मे एडीजे 4 राजेंद्र सिन्हा की अदालत ने मामले में दोषी 15 अभियुक्तओं को फांसी की सजा सुनाई है. मनोज सिंह दहेज़ प्रताड़ना मामले में 10 वर्ष की सजा काट रहे थे. और जेल के भीतर वर्चस्व कायम करने को लेकर 25 जून 2019 को उनकी पिटाई कर हत्या कर दी गई थी. वही सुमित सिंह नामक विचाराधीन कैदी की भी बुरी तरह पिटाई की गई…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत पीएचडी कॉलोनी से सटे 14 नंबर गली में 14 अगस्त की रात सूरज मुंडा हत्याकांड मामले के आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं. इसको लेकर पुलिसिया कार्रवाई अब सख्त हो रही है. गुरुवार को न्यायालय के आदेश के बाद आदित्यपुर पुलिस ने टिंकू दास के घर की कुर्की जब्ती की है. बता दें कि टिंकू दास के दोनों पुत्र शाहिल और राहुल पर सूरज की हत्या का आरोप लगा है. घटना के बाद से तीनों पिता-पुत्र फरार चल रहे हैं. कई बार पुलिस उन्हें लोकेट करने में…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आरआईटी थाना पुलिस ने मंगलवार को टाटानगर आरपीएफ द्वारा सौंपे गए दोनों युवकों को बुधवार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि बीते 15 अगस्त की रात्रि आरआईटी थाना अंतर्गत मार्ग संख्या 19 के समीप कदमा रामनगर निवासी डेलिवरी बॉय कुणाल मल्लिक को चाकू मारकर आदित्यपुर ट्रांसपोर्ट कॉलोनी निवासी अजीत झा उर्फ तिरछी और आदित्यपुर चुना भट्टा रोड नंबर 17 निवासी दीपक दास ने घायल कर दिया था. जिसकी इलाज के क्रम में एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई थी. उधर घटना को अंजाम देने के बाद अजीत झा शहर…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत विद्युत नगर की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है. घटना के संबंध में पीड़िता के भाई ने बताया कि युवक उसकी बहन को जबरन अपने साथ गम्हरिया की ओर ले गया. जहां किसी जंगल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उसके बाद वापस उसे घर पर लाकर छोड़ दिया. घर पहुंचते ही युवती ने अपने परिजनों को पूरी…

Read More

कांड्रा (Bipin Varshney) रायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर बालीडीह में सड़क पर कोलाबीरा से पिंन्ड्राबेडा आ रहे बाइक सवार युवक को अचानक चक्कर आ गया. चक्कर आने के कारण युवक का बाइक से नियंत्रण खो गया, जिस कारण युवक मुख्य मार्ग पर पत्नी सहित गिर पड़ा. गिरने के कारण उसकी पत्नी सोमबारी बेसरा को सिर पर चोटें आई हैं, जबकि साहेब बेसरा स्वस्थ्य हैं. मिली जानकारी के अनुसार पिड्राबेड़ा निवासी साहेब बेसरा अपने निजी काम से पत्नी (सोमबारी बेसरा) के साथ कोलाबीरा गए हुए थे. जैसे ही वे कांड्रा बालीडीह पहुंचे कि युवक को चक्कर आ गया. जिसके कारण युवक…

Read More

सरायकेला: जिले में सोमवार को 76 वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया. जहां सभी ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने का संकल्प लिया. इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. देखें हमारे कैमरे की नजर से जिले में आजादी का उत्सव उपायुक्त कार्यालय में झंडोत्तोलन करते उपायुक्त अरवा राजकमल एसपी कार्यालय में झंडोत्तोलन करते एसपी आनंद प्रकाश जिला बार एसोसिएशन में झंडोत्तोलन करते बार अध्यक्ष प्रभात कुमार सदर अस्पताल में झंडोत्तोलन करते सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार जिला पुलिस केंद्र में…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) देश करमा एकता संघ राजनगर प्रखंड कमेटी की बैठक कुड़मी भवन राजनगर में रविवार को हुई. बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई. जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 11 सितंबर 2022 को देश करमा महोत्सव मनाया जाएगा. साथ ही कमेटी का रजिस्ट्रेशन कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद पुरानी कमेटी को भंग करते हुए कमेटी का पुनर्गठन किया गया. जिसमें सर्वसहमति से पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया. पुनर्गठित कमेटी में सुधांशु महतो को अध्यक्ष एवं बैद्यनाथ महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया. सचिव साहेबराम…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान के प्रवक्ता एवं बोकारो जिला के को- ऑर्डिनेटर राकेश तिवारी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर राज्य में चल रहे हर जिले में 75 किलोमीटर की गौरव यात्रा के समापन के अंतिम दिन झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ चौका में अपनी यात्रा समाप्त की. उन्होंने बताया कि 9 से 14 अगस्त तक सभी जिलों में गौरव यात्रा कोल्हान समेत पूरे झारखंड राज्य में सफल रही. लोगों ने भारी तादाद में इस यात्रा में हिस्सा लेकर यह दर्शाने का काम किया कि आज आजादी की…

Read More

सरायकेला: देश की आजादी का अमृत महोत्सव पर सरायकेला जिला बार एसोसिएशन और सिविल कोर्ट के संयुक्त तत्वाधान में देशभक्ति के रसों से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शाम 5:00 बजे से टाउन हॉल सरायकेला में किया जाएगा. जिसमें जिले भर के अधिवक्ता जुड़ेंगे और आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाएंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरायकेला होंगे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक मौजूद रहेंगे. इसके अलावा कार्यक्रम में अन्य कई गणमान्य लोग भी उपस्थित होंगे. सुबह 8:30 बजे प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा जिला कोर्ट में झंडा…

Read More

जमशेदपुर (Charanjeet Singh) लौहनगरी जमशेदपुर के युवाओं द्वारा संचालित समाजसेवी संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के तत्वावधान में एक दिवसीय स्वैक्षिक रक्तदान शिविर रविवार को सम्पन्न हुआ. बिष्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यस्मृति में आयोजित पांचवें रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इंदर अग्रवाल ने भारत माता के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह, दिनेश कुमार एवं भाजपा नेता राजेश सिंह ‘बम’ समेत जनसेवक समिति के चंद्रशेखर सिंह मौजूद थे. अतिथियों…

Read More