- Gamharia Road Accident Update गम्हरिया: टाटा- कांड्रा रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी हुई मौत, दोनों मृतकों की हुई पहचान
- Gamharia Road Accident गम्हरिया: टाटा- कांड्रा रोड पर ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, सड़क पर लगा जाम
- Jamshedpur Kadma Mandal BJP Meeting जमशेदपुर: भाजपा कदमा मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा
- Jamshedpur Deadbody Found जमशेदपुर: सुंदरनगर में तालाब से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में सनसनी
- West Singhbhum Red Water Issue चाईबासा: चापाकलों से निकल रहा लाल पानी, ग्रामीणों ने बर्तन चमकाकर जताया अनोखा विरोध
- Asansol Division Traffic Block जामताड़ा: आसनसोल मंडल में 11 दिन ट्रैफिक ब्लॉक. तीन मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द
- Deoghar Police Success देवघर: श्रावणी मेला में दहशत फैलाते 3 गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद
- Giridih Missing Person Deadbody Recovered गिरिडीह: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी
Author: Tech Ashish
सरायकेला (प्रमोद सिंह) जिला के सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी स्थित कोल डीपी के समीप बीती रात सड़क दुर्घटना में मारे गए उपायुक्त के अंगरक्षक सुब्रतो महतो के पार्थिव शरीर को शनिवार को पूरे सम्मान के साथ पुलिस केंद्र लाया गया. जहां जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल एवं एसपी आनंद प्रकाश ने जवान के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस दौरान पुलिस मेंस एसोसिएशन और पुलिस एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे. इस दौरान सभी की आंखें नम थी. सभी जवानों ने एक- एक कर मृत जवान के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी, एवं पूरे…
आदित्यपुरः झारखंड अग्निशमन विभाग के हेड क्वार्टर उप महानीरिक्षक (डीआईजी) दीपक कुमार सिन्हा शनिवार को सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित अग्निशमन केंद्र पहुंचे. जहां उन्होंने केंद्र के कार्यों का नीरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभाग के क्रियाकलापों के विस्तार से अध्ययन करते हुए कई अहम जानकारियां मीडिया से साझा की. श्री सिन्हा ने बताया कि झारखंड में बीते दिनों हुए दो बड़ी घटनाओं के बाद सरकार विभाग को सशक्त बनाने में जुटी है. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के मानगो टायर गोदाम में हुए अग्निकांड और देवघर के त्रिकूट पर्वत रोपवे हादसे के बाद सरकार अग्निशमन विभाग को और मजबूत…
गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर नंबर 10 में सांड के हमले से एक 50 वर्षीय महिला बुरी तरह से घायल हो गई है. आनन- फानन में महिला को इलाज के लिए गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां महिला का इलाज चल रहा है महिला का नाम लक्ष्मी देवी बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार महिला अपनी बेटी के घर आई हुई थी. शाम को टहलने के दौरान एक सांड ने जानलेवा हमला कर दिया. गनीमत रही कि आसपास के लोगों की नजर महिला पर पड़ी और किसी तरह उसे सांड के कब्जे से…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ एक और सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन ब्राउन शुगर तस्करों को 23 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए ब्राउन शुगर तस्करों का नाम रंजीत सिंह, महेश राम और इजराइल अंसारी बताया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, कि मुस्लिम बस्ती एच रोड में कुछ लोग संदिग्ध घूमते देखे गए हैं. जिसके…
औरंगाबाद (दीनानाथ मौआर) एक तरफ जहां युवा सरकारी नौकरी के पीछे भाग रहे है. वहीं उत्तर प्रदेश के एक युवा किसान ने इन सबसे अलग कृषि के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किया हैं. ऐसे में जिन लोगों को लगता है खेती घाटे का सौदा है उनकी यह धारणा बिहार के औरंगाबाद ज़िले के सदर प्रखंड अंतर्गत यारी गांव पहुंचकर न्यूट्री एग्रो फ्रेश कंपनी में बदल सकती है. हाल ही उक्त यूनिट का जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने भी स्थलीय निरीक्षण किया है. जिसे युवा किसान परमानंद सिंह ने अपनी पांच वर्षों की कड़ी मेहनत और क़रीब छह करोड़ की…
औरंगाबाद (दीनानाथ मौआर) नगर इकाई चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की सरगर्मी तेज हो गई है. वैसे नामांकन की प्रक्रिया 10 सितंबर से 16 सितंबर तक जारी रहेगा. गुरुवार को औरंगाबाद के पूर्व चेयरमैन उदय कुमार गुप्ता ने नगर परिषद के चेयरमैन पद के लिए पर्चा दाखिल किया है. नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा अगले 5 वर्ष जो मेरा कार्यकाल पूरा हुआ वह सदस्यों द्वारा चुने गए चेयरमैन थे जिसमे हमने शहर में कई महत्वपूर्ण कार्य किया है. उन्होंने बताया शहर के कई जगहों पर हमने पार्क का निर्माण करवाया कई गली नाली…
औरंगाबाद ( दीनानाथ मौआर) जिले के देव प्रखंड क्षेत्र में एक अनोखे घटनाक्रम में साबित कर दिया कि लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं होता है. लड़कियों के सामाजिक परंपराओं की बेड़ियों में बंधे रहने की बात अब पुरानी हो गई है. आज की बेटियों ने सामाजिक परम्पराओं की बंदिशों को तोड़ते हुए बेटों को पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है. इसी तरह की हिम्मत दिखाई है औरंगाबाद जिले के देव के आनंदीबाग निवासी बीना और गुड़िया ने. बीना और गुड़िया ने अपने बुजुर्ग पिता की मौत के बाद न केवल उनकी अर्थी को कंधा दिया, बल्कि शमशान तक…
सरायकेला (प्रमोद सिंह) झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ द्वारा चतुर्थवर्गीय कर्मचारियो को वरीयता व योग्यता के आधार पर प्रोन्नति देने समेत अन्य मांगों को लेकर खरसावां के विधायक दशरथ गागराई को मांग पत्र सौंपा. कर्मचारी संघ द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में सभी सरकारी व अनुबंध कर्मियों का दुर्घटना बीमा 50 लाख रुपए करने, सभी अनुबन्ध कर्मियो को स्थायी किए जाने और जबतक स्थायी नही हो मानदेय में बढ़ोतरी कर ससमय मानदेय भुगतान किये जाने की मांग की गई. मौके पर झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के महामंत्री अमरनाथ तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे.
दुमका/ शिकारीपाड़ा: बुधवार को शिकारीपाड़ा कांग्रेस की ओर से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मंडल के नेतृत्व में सरायदाहा ग्राम से भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान शिकारीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मंडल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम शहीदों के गांव शिकारीपाड़ा प्रखंड के सरायदाहा गांव में लाल बाबा, वरीयर बाबा स्थापित सरायदाहा हाई स्कूल एवं फुटबॉल मैदान से भारत जोड़ो यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया. उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी 22 पंचायतों एवं सभी बूथों तक पदयात्रा कार्यक्रम 150 दिन तक किया जाएगा…
दुमका: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में हुए अल्टो कार लूट मामले में मामला दर्ज कराने वाला अल्टो चालक ही कार लूट का मुख्य सरगना निकला. इसकी पुष्टि सदर एसडीपीओ मोहम्मद नूर मुस्तफा ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने कहा कि दिनांक 12/9/2022 को शिकारीपाड़ा थाना में वादी नितेश दास द्वारा एक आवेदन दिया गया कि मारुति आल्टो कार संख्या JH04F- 6453 इसके मालिक रिटायर जज शंभू प्रसाद शाह के परिवार को ट्रेन मे बिठाने रामपुरहाट गए थे. दिनांक 11/9/2022 को जब मैं जज साहब के परिवार को छोड़कर वापस दुमका जा रहा था तो रास्ते में ग्राम पीनरगड़िया के…