- Gamharia Road Accident Update गम्हरिया: टाटा- कांड्रा रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी हुई मौत, दोनों मृतकों की हुई पहचान
- Gamharia Road Accident गम्हरिया: टाटा- कांड्रा रोड पर ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, सड़क पर लगा जाम
- Jamshedpur Kadma Mandal BJP Meeting जमशेदपुर: भाजपा कदमा मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा
- Jamshedpur Deadbody Found जमशेदपुर: सुंदरनगर में तालाब से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में सनसनी
- West Singhbhum Red Water Issue चाईबासा: चापाकलों से निकल रहा लाल पानी, ग्रामीणों ने बर्तन चमकाकर जताया अनोखा विरोध
- Asansol Division Traffic Block जामताड़ा: आसनसोल मंडल में 11 दिन ट्रैफिक ब्लॉक. तीन मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द
- Deoghar Police Success देवघर: श्रावणी मेला में दहशत फैलाते 3 गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद
- Giridih Missing Person Deadbody Recovered गिरिडीह: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में फैली सनसनी
Author: Tech Ashish
सरायकेला (प्रमोद सिंह) मारवाड़ी युवा मंच एवं मारवाड़ी महिला समिति सरायकेला द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा सुनाते हुए वेद व्यास जी महाराज ने सूर्यवंश एवं चंद्रवंश के राजाओं की कथा का वर्णन किया. कथाव्यास ने भगवान राम के जन्म, वनगमन, रावण वध एवं राज्याभिषेक की कथा का संक्षिप्त वर्णन किया. भगवान के चतुर्भुज रूप को देखकर मां कौशल्या ने निवेदन किया कि आप शिशु स्वरूप धारण कर पुत्र सुख का आनंद दीजिए. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राम का चरित्र मानव के कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है. कथा के चौथे…
औरंगाबाद (दीनानाथ मौआर) नगरपालिका आम निर्वाचन- 2022 के तहत औरंगाबाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. उधर शहर के गली मुहल्लों में पहले से ही लगे भावी उम्मीदवारों के पोस्टर चुनाव की आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे है. आदर्श आचार संहिता को ठेंगा दिखा रहे इन पोस्टरों पर अभी प्रशासनिक मशीनरी का कोई ध्यान नही है. प्रशासनिक मशीनरी अभी उम्मीदवारों का नामांकन लेने में व्यस्त है. शायद व्यस्तताओं की वजह से ही अधिकारियों की निगाहे इस ओर नही जा रही है, लेकिन इतना तो तय है…
जमशेदपुर (राजन सिंह) गुरु नानक उच्च विद्यालय साकची में बुधवार को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया. इस मौके पर निबंध, चित्रांकन एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें एक सौ से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए. चित्रांकन प्रतियोगिता में महक कुमारी पहले रामानंद कुमार दूसरे एवं सुधा कुमारी तथा रणवीर मुखी तीसरे स्थान, निबंध प्रतियोगिता में तुषार पटेल पहले नंदनी कुमारी दूसरे एवं श्रुति फॉल तीसरे और काव्य पाठ प्रतियोगिता में राजू प्रसाद पहले खुशबू कुमारी दूसरे एवं प्रवीण कुमार तथा प्रभजोत कौर तीसरे स्थान पर रहे. हिंदी दिवस के आयोजन में हिंदी शिक्षिका रंजीत कौर गिल की सराहनीय भूमिका…
ईचागढ़ (Bidhyut Mahato) सरायकेला- खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के झारूआ गांव के पास सीता नाला के तट पर तीन अवैध महुआ शराब भट्टियों को पुलिस द्वारा बुधवार को ध्वस्त कर दिया गया. शराब भट्टी से करीब एक हजार किलो जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया. शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्रियों को तोड़कर नष्ट कर दिया गया. वहीं दस ड़्म एवं हांडी आदि को जप्त कर लिया गया. वहीं मौके से शराब माफिया फरार हो गया. नदी के किनारे सुनसान जगह पर तीन बड़े- बड़े अवैध महुआ चुलाई का काम धड़ल्ले से किया जा रहा था. किसी को…
जमशेदपुर (राजेश ठाकुर) जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अब राजनीति की गंदगी साफ करने का बीड़ा उठाया है. झारखंड की राजनीति के भीष्म पितामह सरयू राय 48 साल पूर्व हुए जेपी आंदोलन की तर्ज़ पर इसकी तैयारी में जुट गए हैं. इसके लिए उन्होंने छात्रों एवं युवाओं का आह्वान किया है. इसको लेकर आगामी 11 अक्टूबर को रांची में “भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिनिधि सम्मेलन” आयोजित किया गया है. इसमें शामिल होने के लिए प्रतिनिधियों को पहले मोबाइल नंबर 8877537777 के जरिये मिस कॉल या व्हाट्सएप भेजकर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए सरयू राय ने…
आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी जमशेदपुर में हिंदी राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ बुधवार को हुआ. पखवाड़ा का शुभारंभ संगोष्ठी से हुआ. मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ बाल मुकुंद पैनाली ने हिंदी के बढ़ते प्रसार पर जहां अपनी बातें रखी, वहीं आकाशवाणी के राजभाषा हिंदी अधिकारी राजेश कुमार राय ने आजादी का अमृतकाल और हिंदी विषय पर अपनी बातें रखी. यह पखवाड़ा 29 सितंबर तक चलेगा. इस बीच हिंदी से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता मसलन निबंध लेखन, टिप्पण प्रारूपण, मानक हिंदी, और हिंदी लेखन वार्षिक मूल्यांकन संबंधी प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे. हिंदी के बढ़ते…
जमशेदपुर (राजेश ठाकुर) पुलिस ने शहर के दो चर्चित लूट कांड मामले का अंततः खुलासा कर दिया है. बुधवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने इस आशय की जानकारी दी. आपको बता दें कि बीते 18 अगस्त एवं 14 फरवरी को अपराधियों ने शहर में दो- दो बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद जमशेदपुर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मामले की तफ्तीश की जा रही थी. बता दें कि बीते 14 फरवरी को बिष्टुपुर थाना अंतर्गत छगनलाल दयालजी संस ज्वेलर्स के कैशियर से बैंक में पैसे डिपाजिट करने के दौरान 32 लाख रुपए…
गम्हरिया: सरायकेला जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत गम्हरिया- सिनी रेलखंड पर 24 घंटे के भीतर दो लोग रेल हादसे के शिकार हुए हैं. पहली घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बुरुडीह रेलवे फाटक के समीप क्षत-विक्षत अवस्था में एक शव मिलने की सूचना मिली. मामले की सूचना पर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक साइकिल भी मिला जिसे जप्त कर अपने साथ थाने ले गई. इधर दूसरी घटना बुधवार सुबह 8:00 बजे के आसपास की बताई जा रही…
अदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत माझी टोला संजय नगर में भीख मांगने पहुंची एक महिला और उसके नाबालिग बेटे को बस्तीवासियों ने चोरी करते रंगे हाथ धर दबोचा उसके बाद जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में सोनू कुमार नामक युवक ने बताया कि उसके घर महिला अपने बच्चों के साथ भीख मांगने आयी थी, मना कर वह नहाने चला गया, इसी बीच मौका देख महिला के बेटे ने घर से मोबाईल चोरी कर ली. जब निकलकर ढूंढा तो मोबाइल नहीं मिला, बस्ती में निकलकर भिखारन की तलाशी लेने पर उससे मोबाईल बरामबद किया…
गम्हरिया: थाना अंतर्गत लार्ज सेक्टर स्थित आईओसी रोड पर सोमवार को हाइवा से कुचलने से मृत कंपनी कर्मी मीरुडीह (आरआईटी) के अरुण प्रधान के परिजनों को मुआवजा व नौकरी दिलाने की मांग को लेकर गम्हरिया थाने में थानेदार राजीव कुमार सिंह की मध्यस्थता में मल्टीटेक कंपनी प्रबंधन व झामुमो की वार्ता हुई. कंपनी प्रबंधन की हठधर्मिता से बैठक बेनतीजा रही. इससे गुस्साए झामुमो कार्यकर्ताओं ने लार्ज सेक्टर स्थित मल्टीटेक कंपनी गेट जाम कर दिया. प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष छायाकांत गोराई ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया. इसके बाद मुआवजा को लेकर मल्टीटेक कंपनी प्रबंधन के साथ फिर वार्ता हुई. इसमें मृतक…