Author: Tech Ashish

Exploring world

सोनुआ/ Jayant Pramanik प्रखण्ड मुख्यालय से मात्र 6 से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बेहराबिंदा गांव की सड़क की समस्या और यहां चल रहे नल- जल योजना में गड़बड़ी की खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को बीडीओ गिरिवर मिंज बेहराबिंदा गांव पहुंचे. जानकारी के मुताबिक जिला के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बीडीओ गांव पहुंचे. बीडीओ ने मौके पर पंचायत के मुखिया सोहन माझी और ग्रामीणों के साथ गांव के सड़क की समस्या के बारे में चर्चा किया. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में जिला मुख्यालय को रिपोर्ट देंगे, जिससे सड़क निर्माण के…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh प्रखंड के मुरुप स्थित दैवी स्थल माता ठाकुरानी दरह परिसर में रविवार को क्षेत्रीय गौड़ समाज महालिमोरूप की वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन हुआ. मिलन समारोह में उपस्थित क्षेत्रीय गौड़ समाज व गौड़ सेवा संघ के पदाधिकारियो ने माता ठाकुरानी देवी की पूजा अर्चना कर सुख शांति व समृद्धि की मंगलकामना की गई.  वनभोज में मुख्य से उपस्थित गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक ने कहा गौड़ जाति को बिहार सरकार में वर्ष 1992 में अनुसूचित जाति का दर्जा दिया गया था जिसे कुछ दिन बाद एक साजिश के तहत हटा दिया…

Read More

आदित्यपुर: (Kunal Kumar) पहली जनवरी को जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस एरिया में सड़क दुर्घटना में मारे गए छह युवकों के परिजनों से मिलने रविवार को सूबे के स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता आदित्यपुर के बाबा कुटी पहुंचे. जहां उन्होंने सभी छः युवकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और सरकार के स्तर से मिलने वाले सहयोग राशि को जल्द से जल्द मुहैया कराने का भरोसा दिलाया.  साथ ही गंभीर रूप से घायल दो युवकों के इलाज का खर्च उठाने का भरोसा दिलाया. हालांकि एक युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वैसे…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) नौनिहालों बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ने वाले शिक्षा विभाग के उच्च पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय चोरी के बिजली से रौशन हो रहा है. इसका खुलासा कांग्रेस पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष आंसर खान ने जिले के डीसी को ट्वीट कर और झारखंड सीएमओ और पीएमओ इंडिया को रीट्वीट कर की है.   जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार गरीबों तक बिजली पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. वही आपके जिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय में गैर कानूनी रूप से चोरी के बिजली का यूज किया जा रहा है. जो अत्यंत निंदनीय…

Read More

जमशेदपुर: केरला समाजम हिंदी स्कूल में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया. रजत जयंती के अवसर पर अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहर के सात स्कूल के बच्चों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में रंगोली, मेहंदी निबंध, चित्रांकन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, और अंत्याक्षरी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अनुरंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रतियोगिता का थीम साक्षरता रखा गया था. प्रतियोगिता में निर्णायिका की भूमिका में प्रीति सिंह शिक्षिका बीएड विभाग ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमन्स और श्रीमती जया शर्मा शिक्षिका बीएड विभाग ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर…

Read More

सरायकेला: प्रखंड के मुड़कम पंचायत भवन और नुवागांव पंचायत भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार गांव में रहने वाले गरीब, युवाओं और हर समाज की चिंता करती है, और हर समाज की चिंता करते हुए मोदी की कैबिनेट योजना बनाती है, और उस योजना लाभ सीधा- सीधा गांव तक पहुंचता है. ऐसा प्रधानमंत्री हम लोग को बहुत मुश्किल से मिला है और ऐसे प्रधानमंत्री को रोकने के लिए कई तरह के राजनीतिक षड्यंत्र भी…

Read More

गम्हरिया/ Rasbihari Mandal : मौसम ठंड होने के साथ कोहरे व सर्दी का प्रकोप लगातार बढता जा रहा है जिसमें सर्दी से बचाव हेतु बुनियादी साधनों का वहन करने में असमर्थ लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में मानवता के प्रहरी बनकर गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत चमारू पंचायत के नेंगटासाई ग्राम में महुलाडीह जन कल्याण समिति के तत्वाधान में गर्म वस्त्र उपलब्ध कराने के क्रम में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करने का सराहनीय कार्य किया गया.  क्षेत्र के समाजसेवी गोपाल महतो ने कहा कि जैसा कि हमसब को विदित है क्षेत्र में गिरते तापमान के…

Read More

DESK हिट एंड रन कानून के विरोध में देशभर में जारी ट्रांसपोर्ट यूनियनों एवं ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल के दूसरे दिन केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई है. जहां मंगलवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ बैठक में हुए निर्णय के बाद केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने ट्रांसपोर्टरों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि किसी भी कानून को लागू करने से पहले ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से राय-शुमारी के बाद ही कानून लागू किया जाएगा. यह कानून फिलहाल सरकार के पास प्रस्तावित है, मगर लागू नहीं किया गया है.…

Read More

खारसावां: स्थित गोंडपुर मैदान में सोमवार को शहीद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया. अपने संबोधन में राज्यपाल ने इस तरह के आयोजनों को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की, और कहा इससे जनजातीय समुदाय के लोगों में उन्नत कृषि के प्रति जागरुकता आएगी.  वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि जब से उन्हें कृषि मंत्रालय का प्रभार मिला है तब से लगातार वे राज्य के किसानों के खुशहाली के लिए सोच रहे हैं.…

Read More

खरसावां: गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने सोमवार को सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन खरसावां पहुंचे. जहां शहीद वेदी पर उन्होंने खरसावां गोली कांड के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन, जोबा मांझी, विधायक सविता महतो, दीपक बिरुआ, दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे.  वहीं श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने एक सभा को भी संबोधित किया. जहां मंच से मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड जब नवजात शिशु था तभी झारखंड गलत हाथों में चला गया जिसका खामियाजा आज राज्य की जनता…

Read More