Author: Tech Ashish

Exploring world

कपाली (Afroz Mallik) नगर परिषद क्षेत्र के बंधुगोड़ा वार्ड 14 में 7 लाख 59 हजार 900 रुपए की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का शनिवार को विधायक सविता महतो ने किया. इससे पहले बस्ती वासियों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया. आपको बता दें कि बंधुगोड़ा में शकील कुरेशी के घर होते हुए मास्टर साहब के घर निर्मित उक्त सड़क की कुल लंबाई 525 फीट है. इसके बन जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया. विधायक सविता महतो ने कहा कि आस- पास के क्षेत्र में भी रोड की समस्या को दूर किया जाएगा…

Read More

खारसावां: आगामी 1 जनवरी को खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रीगण का आगमन होना है. इसको लेकर शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारीयों का उपायुक्त रविशंकर शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ शहीद पार्क खरसावां का निरीक्षण कर जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, परियोजना निदेशक आईटीडीए, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सरायकेला एवं विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहें. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शहीद पार्क के शहीद स्थल तक आवागम हेतु…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) मंगलवार को सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आरआईटी मोड़ के समीप स्थित कंपनी में बस्ती वासियों ने जमकर हंगामा किया. बस्ती वासियों ने सूरज उर्फ ओपी यादव पर लड़की की खरीद- बिक्री का आरोप लगाया है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझा- बुझाकर थाने ले गयी. हालांकि आरोपी भागने में सफल रहा. हंगामा कर रही महिलाओं का कहना है कि सूरज मूल रूप से यूपी का रहने वाला है. विगत 7 सालों से लड़कियों की खरीद- बिक्री का काम करता है. बताया कि उसने…

Read More

DESK भारत में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जहां लद्दाख के लेह में मंगलवार की सुबह 4:33 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 रही. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में था. विदित हो इससे पहले 25 दिसंबर की रात 1: 10 बजे जम्मू- कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए थे. एनसीएस के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 रही. बता दें कि भारत में हाल के दिनों में कई राज्यों में भूकंप…

Read More

गम्हरिया (Kunal Kumar) मंगलवार की सुबह अवैध बालू खनन के खिलाफ सरायकेला पुलिस प्रशासन एक्शन में नजर आई. जहां एसडीओ के निर्देश पर सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र के अलग- अलग थाना क्षेत्र के बालू घाटों पर औचक छापेमारी की गई. इसी कड़ी में गम्हरिया सीओ गिरेन्द्र टूटी और थाना प्रभारी आलोक दुबे ने संयुक्त रूप से सामरम नदी घाट में छापेमारी की. जहां धड़ल्ले से चल रहे अवैध बालू खनन जारी था. पुलिस को देख सभी ट्रैक्टर चालक भाग खड़े हुए.  वहीं सीओ ने घाट किनारे रखे लगभग 1000 सीएफटी बालू जप्त किया है. इधर कांड्रा थाने की पुलिस ने…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह एसडीओ के आदेश पर स्वर्णरेखा नदी घाट पर छापामारी की. जहां पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. बताते चलें कि एसडीओ को लगातार नदियों से अवैध बालू उठाव की सूचना मिल रही है. सूचना पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने जिला के सभी थाना प्रभारियों को आदेश देते हुए छापामारी करवाई है.  जहां कांड्रा थाना क्षेत्र में स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर अचानक छापामारी की गई लेकिन घाट से बालू खनन करते किसी को भी नहीं पाया गया. मौके पर अंचल कर्मचारी रोशन लाल महतो के साथ एसआई सुनील कुमार…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) थाना क्षेत्र में अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. आलम यह है कि अपराधी थाना के बाहर ही चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है. सोमवार की सरेशाम अपराधियों ने सरायकेला थाना के बाउंड्री वॉल से सटे कारोबारी दीपक कुमार साहू के आवास के बाहर से बुलेट की चोरी कर ली.  इस संबंध में दीपक ने सरायकेला थाना में लिखित शिकायत की है. दीपक ने शिकायत में बताया है कि उन्होंने सोमवार शाम 5 बजे बुलेट संख्या JH05 BV 1415 को अपने घर के बाहर खड़ा किया था. आधे घंटे बाद 5.30 बजे…

Read More

गम्हारिया (Kunal Kumar) छोटा गम्हारिय दुर्गा पूजा मैदान में सोमवार को शहीद निर्मल महतो की जयंती मनाई गई. इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता अमृत महतो के नेतृत्व में शहीद निर्मल महतो की जयंती मनाई. छोटा गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.  मौके पर अमृत महतो ने कहा कि निर्मल दा शोषित, पीड़ित और मजदूरों के मसीहा थे. उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि निर्मल दा ने जिस झारखंड का सपना देखा था वह आज भी पूरा…

Read More

आदित्यपुर (Kunal Kumar) सड़क दुर्घटना में घायल हुए अशोक कुमार सेनापति को श्री शनिदेव भक्त मंडली ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आर्थिक सहयोग किया. ओडिशा के बारीपादा निवासी अशोक कुमार सेनापति ढाई साल पूर्व बाइक से आदित्यपुर से बारीपादा स्थित अपने पैतृक आवास जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनका स्पाइनल कॉर्ड फ्रैक्चर हो गया था. इलाज में उनकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई थी.  पैसे के अभाव में उनका इलाज रुक गया था. उन्होंने मंडली सदस्य संदीप बॉल एवं धीरेन्द्र…

Read More

गम्हारिया (Kunal Kumar) पीडीएस दुकानदार संघ केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर विभिन्न मांगों को लेकर कोल्हान के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदार एक जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे. मामले की जानकारी देते हुए पीडीएस दुकानदार संघ के कोल्हान प्रमंडल संयोजक फूलकान्त झा ने बताया कि दुकानदार विगत कई वर्षों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत है. मांगों को लेकर केंद्र व राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री, मुख्यमंत्री समेत स्थानीय विधायकों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है. इसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई कार्यवाई नहीं की गई. अब दुकानदार हड़ताल पर जाने को विवश हैं. उन्होंने कोल्हान के सभी पीडीएस…

Read More