Author: Team India News Viral

काबुल. तालिबान के बढ़ते खतरे के बीच अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारियों को निकाल लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना का विमान ने आज सुबह कर्मचारियों और सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर राजधानी काबुल के एयरपोर्ट से उड़ान भरी. तालिबान के लड़ाकों ने काबुल पर कब्जा कर लया है. सूत्रों ने जानकारी दी थी कि काबुल में बिगड़ती स्थिति के बीच भारतीय दूतावास ने बीते सोमवार को ही काम बंद कर दिया था. उन्होंने बताया था कि भारतीय स्टाफ के निकलने के बाद दूतावास के काम को स्थानीय अफगान कर्मियों के हाथों सौंप दिया…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां पिछले 24 घंटे से टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर आशियाना के समीप स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप लाचार, बेबस और असहाय बुजुर्ग की तड़प- तड़प कर इलाज के अभाव में मौत हो गयी. बताया जा रहा है, कि बुजुर्ग कल रात से ही शारीरिक पीड़ा से तड़प रहा था. उधर से गुजर रहे  पत्रकार संगठन द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के उपाध्यक्ष  रासबिहारी मंडल की नगर पड़ी. जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल एक महिला समाज सेवी एवं 108 एंबुलेंस…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना खरसावां थाना क्षेत्र का है. जहां बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने बाजार से लौटने के क्रम में बलराम केराई नामक 32 वर्षीय युवक को साइकिल सहित कुचल कर मार डाला मृतक प्रघानडीह का रहने वाला बताया जा रहा है. मंगलवार सुबह शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों के अनुसार मृतक सोमवार रात के लगभग 8:00 बजे अपने दोस्तों के साथ बाजार से लौट रहा था. इसी बीच 10 से 12 की संख्या में जंगल के समीप हाथियों ने दोनों पर हमला…

Read More

सरायकेला: चंदन कुमार ने सोमवार को राजनगर थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान थाना प्रभारी शम्भू शरण दास ने गुलदस्ता भेंट कर नए प्रभारी के रूप में स्वागत किया. साथ ही शम्भू शरण दास को विदाई दी गई. मौके पर मीडिया से बातचीत में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा, कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मिले कर्तव्यों के दायित्वों का निर्वहन करेंगे.  समाज के सभी तबके के लोगों को साथ लेकर शांति व्यवस्था बरकरार रखना पहली प्राथमिकता होगी. अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस के प्रति लोगों के विश्वास को कायम रखने का…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के खरसावां थाना अंतर्गत शिमला गांव में बीती रात पिकअप वैन और बाइक सवार के बीच सीधी टक्कर में बाईक सवार 21 वर्षीय युवक बाबूलाल जमुना गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जाता है, कि युवक खरसावां से सरायकेला की ओर आ रहा था. इसी बीच शिमला गांव के पास सरायकेला की ओर से तेज गति से आ रहे पिकप वैन के साथ सीधी टक्कर हो गई. जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग…

Read More

कहते हैं भक्ति में काफी शक्ति होती है. इसी भक्ति के बूते झारखंड के एक शख्स ने बाबा धाम में जल चढ़ाने के लिए करीब 1600 किलोमीटर की यात्रा 4 सोमवार के भीतर कर ली. सदर प्रखंड अंतर्गत आने वाले बनियाडीह के गणेश यादव ने हर सोमवार को साइकिल से सुल्तानगंज होते हुए देवघर में भगवान भोलेनाथ के नाम पर जल चढ़ाया है. श्रावण मास के अब तक चारों सोमवारी के दौरान गणेश ने 1600 किलो मीटर की दूरी साइकिल से तय करते हुए भगवान शिव की पूजा-अर्चना की है.सो मवार की शाम जब गणेश देवघर से वापस बनियाडीह पहुंचे…

Read More

अफगानिस्तान संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को अमेरिका को संबोधित किया. तालिबान के कब्जे और अफगानिस्तान में बिगड़े हालात को लेकर बाइडेन ने अशरफ गनी पर ठीकरा फोड़ा. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को कठिन हालात में गनी छोड़कर भाग गए. उनसे सवाल पूछा जाना चाहिए, वह बिना लड़े अफगानिस्तान छोड़कर क्यों भाग गए ? अफगानिस्तान में हालात गंभीर- बाइडेन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने संबोधन के शुरुआत में कहा कि अफगानिस्तान में हालात अचानक बदले और वहां स्थिति गंभीर है. उन्होंने अमेरिकी सेना को वापस बुलाए जाने के फैसले को भी सही करार दिया. उन्होंने कहा कि…

Read More

दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का दिल्ली में 12 जनपथ स्थित सरकारी बंगला अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आबंटित कर दिया गया है. ये बंगला राम विलास पासवान को अलॉट था और उनके निधन के बाद से इसमें चिराग पासवान अपनी मां के साथ रह रहे थे. राम विलास पासवान पिछले 31 साल से 12 जनपथ में रहते थे. जानकारी के मुताबिक, शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के अधीन संपदा निदेशालय ने 14 जुलाई को चिराग पासवान को इस बंगले को खाली करने का नोटिस भेजा था. इसके बाद चिराग ने बंगला खाली करने के लिए मोहलत…

Read More

सरायकेला: झारखंड में आने वाले दिनों में तृणमूल कांग्रेस का संगठन मजबूत हुआ है और हम झारखंड में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगे. उक्त बातें सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सरकार ने धर्मशाला में आयोजित पार्ट्री के सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए कही. उन्होने कहा गुजरात मॉडल के नाम पर देश को गर्त में ढकेलने का काम कर रही मोदी सरकार जनता को यह बताए कि गुजरात मॉडल क्या है, जबकि दीदी मॉडल के बंगाल में 15 मिनट बिजली कटती नही और यूपी में 15-15 घंटे बिजली कटती है. पार्टी के राष्ट्रीय…

Read More

नई दिल्ली. असम से कांग्रेस का बड़ा चेहरा सुष्मिता देव सिंह (Sushmita Dev Singh) ने कांग्रेस छोड़ दी है. उन्होंने बीती रात सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा और ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल में कांग्रेस की पूर्व सदस्य भी जोड़ लिया है. साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के आगे भी पूर्व लगाया है. बता दें कि सुष्मिता देव सिंह असम के सिलचर से लोकसभा सांसद हैं. वर्तमान में वह अखिल भारतीय महिला की अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. उनके पिता बंगाली कांग्रेस के बड़े नेता थे.

Read More