What's Hot
- Jamshedpur Parsudih Unidentified Woman Dead Body Found जमशेदपुर: परसुडीह के कलियाडीह कैनाल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
- Chandil NH Fire चांडिल: गोलचक्कर पर खड़े टैंकर में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, NH-33 पर यातायात प्रभावित
- Saraikela Jagannath Rath Yatra सरायकेला: ऐतिहासिक रथ मेला-2026 की सफलता पर भावुक हुए समिति अध्यक्ष मनोज चौधरी. बोले- प्रभु, अगले बरस जल्दी आइए. आपके बिना सूना लगता है सरायकेला का आंगन.
- KandraTree Plantation कांड्रा: मंदिर कमिटियों की पहल पर 100 पौधों का रोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प
- Palamu Crime पलामू: देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पांकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- Simdega Murder सिमडेगा: जमीन विवाद में छोटे भाई की तलवार-चाकू से हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार
- Simdega Rain Crisis: उफनते झरिया को पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, पुलिया की मांग फिर तेज
- Bokaro Politics बोकारो: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का जश्न, बोली- छात्रों के संघर्ष की हुई जीत
Author: Team India News Viral
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के पुण्यतिथि पर विशेष भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समय से ही पिछड़ों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने की कोशिशें हो रही थीं, लेकिन इस दिशा में काफी दिनों तक कोी सफलता हाथ नहीं लगी थी. आरक्षण को लेकर जिस काका कालेकर आयोग को नेहरू ने गठित किया था, उसकी रिपोर्ट भी ठंडे बस्ते में चली गई थी. प्रधानमंत्री बनने के बाद 1979 में मोरारजी देसाई ने इसी मुद्दे पर वीपी मंडल की अध्यक्षता में एक आयोग गठित किया. मोरारजी की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी.…
जमशेदपुर: झारखंड की राजनीति के भीष्म पितामह और कभी झारखंड के मंत्री रहे सरयू राय इन दिनों गुस्से में है. उनकी नाराजगी झारखंड सरकार जमशेदपुर जिला प्रशासन और टाटा स्टील के खिलाफ है. आपको बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे लहर के फैलाव को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत कई पाबंदियां लगाई गई थी. इसमें से एक पाबंदी राज्य भर के पार्कों को आम लोगों के लिए बंद करने का भी था, लेकिन कोरोनावायरस के दूसरे लहर का संक्रमण कम होते ही राज्य सरकार ने राज्य भर के पार्कों को खोलने…
आज देश ने आजादी का 75 वां जश्न तिरंगा फरहा कर मनाया. जहां करोड़ों देशवासियों के साथ जनप्रतिनिधियों और सरकारी मुलाजिमों ने तिरंगे की आन- बान और शान बनाए रखने का प्रण लिया. हालांकि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस साल सरकार की ओर से कई पाबंदियां भी लगाई गई थी, बावजूद इसके लोगों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आजादी का जश्न मनाया. वहीं झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले में आजादी का ऐसा जश्न मना, जिसे देख आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे, कि क्या वाकई कोविड-19 के प्रोटोकॉल और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन…
चाईबासा: मनोहरपुर में रविवार को दो बाइक की सीधी भिड़ंत में पारा शिक्षक समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे में मृत 40 वर्षीय पारा शिक्षक का नाम संजय केरकेट्टा है, वे तिरला के रहनेवाले थे, जबकि दूसरा मृतक 18 वर्षीय निशांत चेरोवा है. वह रायडीह के महुलडीहा गांव का रहने वाला है. घायलों में तिरला निवासी 40 वर्षीय श्रीकांत केरकेट्टा व 16 वर्षीय मनोहर हेरेंज शामिल है. घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के गोपीपुर स्थित डिग्री कॉलेज के समीप रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे…
सरायकेला: 75 वें स्वाधीनता के मौके पर मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा की ओर से सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर 65 यूनिट रिकॉर्ड रक्त उपलब्ध कराया गया . मारवाड़ी युवा मंच के रक्तदान संयोजक आनंद अग्रवाल ने बताया, कि बहुत ही अल्प समय में ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच ने 75 वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर रक्तदान करने का फैसला लिया और इतने कम समय में सरायकेला के लोगों के उत्साह से रिकॉर्ड 65 यूनिट रक्त उपलब्ध हुआ. साथ ही बहुत…
देशभर में 75 वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया. जहां देश के सारे सरकारी दफ्तरों एवं निजी संस्थानों में झंडोत्तोलन कर आजादी का जश्न मनाया जा रहा है. इधर झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले के पत्रकार संगठन द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के कपाली कार्यालय में अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान सह कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी नवीन प्रधान, कपाली प्रभारी खगेन चंद्र महतो, अफरोज मल्लिक एवं मो. सरफ़राज़. के अलावा कपाली थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह, समाजसेवी लक्ष्मी सिंह, शमा परवीन सदफ खातून आदि मौजूद रहीं. अपने…
जमशेदपुर: 75 वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर जमशेदपुर के ऐतिहासिक गोपाल मैदान में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी. इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के लोगों को आजादी के 75 वें सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के खुशहाली की कामना की. मंत्री बन्ना गुप्ता ने देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए अमर शहीद स्वाधीनता सेनानियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया और उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया. उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा राज्य के…
रांची: 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया और राज्य के लोगों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पांच लख रुपे का प्रावधान, स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक जीतने पर दो करोड़ एक करोड़ और 50 लाख देने की घोषणा की. वहीं मुख्यमंत्री ने जीडीपी में कृषि के योगदान को 12% करने का लक्ष्य निर्धारित किए जाने की बात कही. राज्य के 1.28 लाख विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति दिए जाने की बात…
आज 75 में स्वाधीनता दिवस के मौके पर राज्य के मंत्री चंपई सोरेन ने सराइकेला खरसावां जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान जिले के उपायुक्त, एसपी सहित तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. इससे पहले मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया. अपने संबोधन में मंत्री चंपई सोरेन ने राज्य के लोगों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की खुशहाली और उन्नति की कामना की. उन्होंने आजादी की लड़ाई में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें याद किया. साथ ही स्वाधीनता आंदोलन में झारखंड के शहीदों…
जमशेदपुर में राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने 75 वें स्वाधीनता दिवस से नयी शुरुआत की है. जहां स्वाधीनता दिवस समारोह से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता सरकारी प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए पहले मानगो स्थित गांधी मैदान पहुंच गए. जबकि मंत्री को पहले बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान जाना था. जहां वे स्वाधीनता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे. मगर मंत्री पहले गांधी मैदान पहुंच वहां स्थापित बापू की प्रतिमा की अपने हाथों से साफ- सफाई करते हुए उनकी प्रतिमा पर नारियल फोड़कर पूजा अर्चना की और उन्हें पुष्पगुच्छ अर्पित किए. मंत्री बन्ना गुप्ता ने 75 वें स्वाधीनता दिवस की राज्य के…