Author: Team India News Viral

झारखंड (jharkhand) के सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड की सैकड़ों सहियायें सोमवार को सीएचसी में जमकर बवाल काटा. इस दौरान सहियाओं ने अकाउंटेंट सुनील कुमार को बर्खास्त किए जाने संबंधी नारेबाजी भी की. दरअसल सहियाओं की नाराजगी का मुख्य कारण सामुदायिक केंद्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अकाउंटेंट की मनमानी को लेकर है. आपको बता दें कि कल ही यहां की सहियाओं ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर अकाउंटेंट की शिकायत की थी जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने जिले के सिविल सर्जन को जांच कर दोषी अकाउंटेंट को बर्खास्त करने का निर्देश दिया था. उधर स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के चर्चित आटा व्यवसाई महेंद्र अग्रवाल और उनके सहयोगी अश्विनी महतो के अपहरण मामले का जिला पुलिस कप्तान आनंद प्रकाश रविवार 4: 30 बजे खुलासा कर सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर, सरायकेला और गम्हरिया थाना प्रभारी के संयुक्त प्रयासों से इस नामुमकिन से लग रहे मामले का बेहद ही प्रोफेशनल अंदाज में उद्भेदन किया गया है. पुलिस द्वारा इस मामले में पांच अपहर्ताओं को गिरफ्तार करने की सूचना है. इस तरह से इन कयासों पर भी विराम लग गया है, जिसमें यह दावा किया जा रहा था, कि व्यवसायी ने खुद ही अपहरण…

Read More

गया: भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह कार्यकर्ता संपर्क सह आभार यात्रा के तहत गया शहर पहुंचे. जहां उन्होंने सर्वप्रथम विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में विशेष रुप से पूजा-अर्चना की. इस दौरान जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा, कि जेडीयू पार्टी के एकमात्र नेता नीतीश कुमार है, बाकी सब लोग सहयोगी और कार्यकर्ता के रूप में है. उन्होंने कहा कि विगत डेढ़ वर्षो से हम कार्यकर्ताओं से नहीं मिल पाए. इस दौरान हम केंद्रीय मंत्री बने. यही वजह है, कि आज…

Read More

सरायकेला जिले में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहा जहां एक बार फिर से कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा मुख्य बाजार में थाना के  समीप रविवार को एक स्विफ्ट डिजायर कार के आगे का पहिया फट जाने से कार डिवाइडर पर चढ़कर बीच सड़क पर पलट गई. जिससे कार पर सवार दो पुरुष और दो महिलाएं सहित  एक बच्चा बाल- बाल बच गए. दुर्घटना के बाद तत्काल काफी संख्या में लोग जमा हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से कार को सीधा किया गया और सभी कार सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. उन्हें स्थानीय लोगों…

Read More

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर में है. वैसे स्वास्थ्य मंत्री का यह गृह जिला भी है. जहां हर शुक्रवार शनिवार और रविवार को मंत्री जनता दरबार लगाते हैं, और फरियादियों की फरियाद सुन कर ऑन द स्पॉट फैसला भी लेते हैं. रविवार को जनता दरबार में सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड की सहियायें पहुंची. देखें video जहां उन्होंने मानदेय भुगतान के एवज में अकाउंटेंट सुनील कुमार पर घूस मांगने और नहीं देने के एवज में सहियाओं का मानदेय नहीं देने की शिकायत की. जिस पर मंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एनएचआरएम के डायरेक्टर को तत्काल…

Read More

गया: देवभूमि गया में रविवार तड़के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट गेट नंबर-1 के समीप नैली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव और उनके मित्र वीरेंद्र को बाइक सवार अपराधियों ने  दनादन गोलियां दाग दी. पहले से घात  लगाए बाइक सवार अपराधियों ने मार्निंग वॉक से लौटने के क्रम में घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद बाइक सवार अपराधी चेरकी- शेरघाटी मुख्य सड़क की ओर फरार हो गए. सत्येंद्र यादव और वीरेंद्र को गंभीर हालत में शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों…

Read More

टोक्यो पैरालंपिक बैडमिंटन पुरुष एकल SH6 मुकाबले में कृष्णा नागर ने काई मान चू को हराकर स्वर्ण पदक जीता. भारत के स्टार पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने तोक्यो पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतते हुए इतिहास रच दिया है. दूसरी वरीयता प्राप्त कृष्णा नागर ने पुरुष की एसएच 6 क्लास फाइनल में हॉन्गकॉन्ग के चु मान केइ को 21-17, 16-21 और 21-17 से हराया. इससे कुछ ही देर पहले नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने भी बैडमिंटन की एक अन्य स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाला था. टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics 2020) में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और गौतम…

Read More

झारखंड के सरायकेला जिले के कपाली नगर परिषद में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ. जहां कार्यपालक पदाधिकारी की मौजूदगी में ठेकेदारों ने टेंडर प्रक्रिया को लेकर घण्टों बवाल काटा. हालांकि स्थिति बिगड़ता देख पुलिस को बुलानी पड़ी फिर टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई. गौरतलब है कि कपाली नगर परिषद क्षेत्र के विकास को लेकर करीब ढाई करोड़ की लागत से 53 योजनाओं का टेंडर नगर विकास विभाग की ओर से निकाली गयी थी. इसकी प्रक्रिया शनिवार को होनी थी. इसके लिए शनिवार सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:30 समय- सीमा निर्धारित किया गया था. बताया जा रहा है कि बहुत…

Read More

क्या एक मां इतनी निष्ठुर हो सकती है ! क्या ममता का ऐसा स्वरूप भी हो सकता है ! इस सनसनीखेज खुलासे ने ममता को कलंकित कर दिया है…. अस्वाभाविक मौत को सरायकेला थाना पुलिस ने सुलझाया और हत्यारिन सौतेली मां को किया बेनकाब. भेजा सलाखों के पीछे तो हर कोई रह गया सन्न. पुलिस की हो रही सराहना. झारखंड के सरायकेला जिले में बीते 19 अगस्त को सरायकेला थाना अंतर्गत कालागुजू गांव के समीप डोभा में मिले साढ़े 4 साल की नन्हीं बच्ची संजना सोय की लाश के मामला का शनिवार को सरायकेला पुलिस ने खुलासा कर दिया है.…

Read More

गया: बिहार के गया से एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है जहां एक मां ने अपनी दूध मूवी बच्ची के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगजीवन कॉलेज के समीप की है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. वही पुलिस इस खुदकुशी के मामले की गहनता से छानबीन करना शुरू कर दिया है. गौरतलब है कि मृतक संगीता कुमारी (30 वर्षीय)अपने पति गौतम कुमार…

Read More